- Hindi News »
- India »
- Karnataka Cm Siddaramaiah Statement On Dismiss Petition In The Muda Scam
MUDA घोटाले में याचिका खारिज होने पर CM सिद्धारमैया का आया बयान, बोले- जांच में नहीं करूंगा संकोच
MUDA घोटालl मामले में आज कर्नाटक हाई कोर्ट की नागप्रसन्ना पीठ ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा चुनौती दी गई याचिका को खारिज कर दिया। याचिका खारिज होने पर सीएम सिद्धारमैया ने बयान दिया है।
- Written By: साक्षी सिंह

सीएम सिद्धारमैया
बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ MUDA घोटाले में मुकदमा चलाने के लिए राज्यपाल की मंजूरी को चुनौती दे दी थी। इसके बाद सीएम ने राज्यपाल के इस फैसले को अदालत में चुनौती दी। उन्होंने याचिका दाखिल किया। मामले में आज कर्नाटक हाई कोर्ट की नागप्रसन्ना पीठ ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा चुनौती दी गई याचिका को खारिज कर दिया।
याचिका खारिज होने पर सीएम सिद्धारमैया ने बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रेस बयान जारी किया- कहा, मैं जांच करने में संकोच नहीं करूंगा। मैं विशेषज्ञों से सलाह लूंगा कि कानून के तहत ऐसी जांच की अनुमति है या नहीं। मैं कानूनी विशेषज्ञों से चर्चा करूंगा और लड़ाई की रूपरेखा तय करूंगा। मुझे पूरा विश्वास है कि अगले कुछ दिनों में सच्चाई सामने आ जाएगी और 17ए के तहत जांच रद्द हो जाएगी। इस राजनीतिक संघर्ष में राज्य की जनता मेरे साथ खड़ी है। उनका आशीर्वाद ही मेरी सुरक्षा है। मैं कानून और संविधान में विश्वास करता हूं। इस लड़ाई में आखिरकार सच्चाई की जीत होगी।
ये भी पढ़ें:-कर्नाटक: CM सिद्धारमैया पर चलेगा जमीन घोटाले का केस, HC ने गवर्नर के आदेश को रखा बरकरार
सम्बंधित ख़बरें
कर्नाटक उपचुनाव: दावणगेरे और बागलकोट में जारी कांटे की टक्कर, क्या जनता चुनेगी विरासत या नया चेहरा?
1,100 ईमेल और हड़कंप! दिल्ली हाई कोर्ट और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला मैसूर से गिरफ्तार
मां-बहन और भांजे का काटा गला, खुद भी की जान देने की कोशिश, बेंगलुरु में रूह कंपा देने वाली वारदात
गुजरात UCC बनाम कर्नाटक Eva Nammavva: शादी और लिव-इन रिश्तों पर क्या कहते हैं दो राज्यों के कानून
केंद्र सरकार को किया टार्गेट
सीएम ने आगे कहा कि यह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की बदले की राजनीति के खिलाफ लड़ाई है। भाजपा और जेडीएस की इस बदले की राजनीति के खिलाफ हमारा न्यायिक संघर्ष जारी रहेगा। मुझे न्यायालय पर भरोसा है। हमारी पार्टी और कांग्रेस हाईकमान के सभी विधायक, नेता और कार्यकर्ता मेरे साथ खड़े हैं और कानून के लिए लड़ाई जारी रखने के लिए मुझे प्रोत्साहित कर रहे हैं। भाजपा और जेडीएस ने मेरे खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध का सहारा लिया है क्योंकि मैं गरीबों का हितैषी हूं और सामाजिक न्याय के लिए लड़ रहा हूं।
Bengaluru: Karnataka High Court dismissed petition by CM Siddaramaiah challenging Governor’s sanction for his prosecution in the alleged MUDA scam. He says, “On my writ petition, the High Court has given the verdict. The Governor gave sanction for prosecution and I questioned… pic.twitter.com/H50KVS6T2u — ANI (@ANI) September 24, 2024
इस्तीफे पर क्या बोले सीएम
कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा MUDA मामला महज दिखावा है। भाजपा और जेडीएस का मुख्य उद्देश्य हमारी सरकार की उन योजनाओं को रोकना है जो गरीबों और शोषितों के पक्ष में हैं। जो नेता मेरा इस्तीफा मांग रहे हैं, वे वही हैं जिन्होंने राज्य के गरीबों और शोषितों के लिए मेरे द्वारा लागू की गई योजनाओं का विरोध किया था।
ये भी पढ़ें:-ये हैं CM योगी के 6 फरमान, होटलों-ढाबों और रेस्टोरेंट में काम करने वालों का नाम और पता होगा डिस्प्ले
सीएम ने आगे कहा
सीएम सिद्धारमैया यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा, ये वही भाजपा और जेडीएस नेता हैं जिन्होंने मेरे पहले मुख्यमंत्री रहते हुए लागू की गई अन्नभाग्य, क्षीर भाग्य, क्षीर धारे, विद्यासिरी, कृषिभाग्य, पशुभाग्य, इंदिरा कैंटीन योजनाओं का विरोध किया था। जो नेता आज मेरे खिलाफ साजिश कर रहे हैं, उन्होंने एससीएसपी और टीएसपी अधिनियम का विरोध किया है। कर्नाटक की जनता ने भाजपा को इतना बहुमत नहीं दिया कि वह अपने दम पर सत्ता में आ सके। अभी तक भाजपा ऑपरेशन कमला चलाकर सत्ता में आई है।
Karnataka cm siddaramaiah statement on dismiss petition in the muda scam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMबेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PMविवादों के घेरे में आया फिन एलन का कैच, सोशल मीडिया पर OUT और Not Out को लेकर हो रही बहस, देखें वीडियो
Apr 09, 2026 | 09:48 PMहरदीप सिंह पुरी का कतर दौरा, ईरान संघर्ष के बीच एलएनजी सप्लाई पर करेंगे अहम बातचीत
Apr 09, 2026 | 09:37 PMवीडियो गैलरी

इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM














