

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खान-पान की वस्तुओं में मानव अपशिष्ट और गंदी चीजों की मिलावट करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा है कि राज्य में ऐसी चीजों पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। देश के विभिन्न क्षेत्रों में घटीं ऐसी घटनाओं का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट आदि संबंधित प्रतिष्ठानों की गहन जांच, सत्यापन आदि के भी निर्देश दिए हैं साथ ही आम जन की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए नियमों में आवश्यकतानुसार संशोधन के भी निर्देश दिए है।
महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा दिये गए प्रमुख दिशा-निर्देश इस प्रकार हैं:-