- Hindi News »
- India »
- Karnataka 5 Arrested For Demanding Rs 25k From Dalit Family For Purification Of Temple 2 Year Old Son Entered
कर्नाटक में दलित परिवार से मंदिर के ‘शुद्धिकरण’ के लिए जुर्माना मांगने के मामले में एक्शन, पांच लोग गिरफ्तार
- Written By: सुभाष यादव

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
कोप्पल: कर्नाटक में कोप्पल जिले के मियापुर गांव में हनुमान मंदिर के ‘‘शुद्धिकरण” के लिए एक दलित परिवार से दंड स्वरूप 25,000 रुपये मांगने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दलित परिवार से, उनके दो साल के बेटे के मंदिर में प्रवेश करने के बाद यह जुर्माना राशि मांगे जाने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक टी श्रीधर ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हमने इस मामले के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।”
अधिकारी ने बताया कि यह घटना चार सितंबर की है और इसका पता सोमवार को तब चला जब एक मामला दर्ज कराया गया। श्रीधर ने कहा, ‘‘दलित परिवार ने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया था।” चेन्नादासर समुदाय से ताल्लुक रखने वाला चंद्रशेखर चार सितंबर को अपने दो साल के बेटे के जन्मदिन पर उसके लिए भगवान हनुमान का आशीर्वाद लेना चाहता था।
सम्बंधित ख़बरें
कर्नाटक में आज चुना जाएगा विधायक दल का नेता, कांग्रेस ने बुलाई अहम बैठक, DK के नाम पर लगेगी मुहर!
नवभारत विशेष: कर्नाटक में फेरबदल क्या गुल खिलायेगा ?, जाति सर्वे रिपोर्ट में नए आरक्षण फार्मूले की मांग
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
जमीन की रंजिश में छह लोगों को मारी गोली…फिर धारदार हथियारों से काटा, कर्नाटक से आया दिल दहलाने वाला मामला
अधिकारी ने बताया, ‘‘चंद्रशेखर और उसके परिवार के सदस्य बाहर खड़े थे लेकिन बच्चा मंदिर में चला गया जिससे मंदिर का पुजारी नाराज हो गया और उसने इसे एक मुद्दा बना लिया।” ‘‘ऊंची जाति” के कुछ और लोगों ने पुजारी का पक्ष लिया और 11 सितंबर को एक बैठक बुलायी गई जिसमें उन्होंने मंदिर के ‘‘शुद्धिकरण” के खर्च के लिए 25,000 रुपये मांगे। हालांकि, ऊंची जाति के अन्य ग्रामीणों ने इस कदम को ‘कठोर’ बताते हुए इसका विरोध किया।
इस प्रकरण से गांव में एक बहस शुरू हो गयी और यह कुश्तागी पुलिस के संज्ञान में आया। चंद्रशेखर का परिवार ऊंची जाति के लोगों की नाराजगी के डर से पुलिस में शिकायत करने से डर रहा था। कोप्पल जिले की चेन्नादासर महासभा के कुछ सदस्य भी गांव में गए और बैठकें की जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सामाजिक कल्याण विभाग के सहायक निदेशक बालचंद्र संगानल की शिकायत पर मंगलवार को मामला दर्ज किया गया।
पिछले दो दिनों में जिला प्रशासन ने गांव के लोगों से बातचीत करने के लिए बैठकें कीं। इसके बाद एक महा पूजा का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस की मौजूदगी में चेन्नादासर समुदाय समेत गांव के सभी समुदायों के लोगों ने भाग लिया। (एजेंसी)
Karnataka 5 arrested for demanding rs 25k from dalit family for purification of temple 2 year old son entered
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Vivo का बड़ा धमाका, 75 घंटे बैटरी और 58dB Noise Cancellation वाले हेडफोन्स लॉन्च
May 30, 2026 | 05:34 PMDSSSB Exam Schedule 2026 जारी, कोर्ट अटेंडेंट से MTS तक कई भर्ती परीक्षाओं की तारीखें घोषित
May 30, 2026 | 05:33 PMगुना: अपनी ही सरकार पर बरसे भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य, ऊर्जा मंत्री और प्रभारी मंत्री को घेरा
May 30, 2026 | 05:31 PM‘वंदे मातरम’ विवाद पर शिवसेना का कांग्रेस पर हमला, कृष्णा हेगड़े बोले- राष्ट्रीय गीत पर विवाद उचित नहीं
May 30, 2026 | 05:26 PMUS-ईरान जंग से डरा चीन? न्यूक्लियर अड्डों के पास बना रहा विशाल मिलिट्री बेस, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला राज
May 30, 2026 | 05:24 PMBrown OTT Release: करिश्मा कपूर की वेब सीरीज ‘ब्राउन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, जानें कब ओटीटी पर देगी दस्तक
May 30, 2026 | 05:21 PMFIFA World Cup ब्रॉडकास्ट डील लगभग पक्की! भारत में लाइव मैच दिखाने के लिए इतने करोड़ रुपये दे सकता है ZEE
May 30, 2026 | 05:09 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













