- Hindi News »
- India »
- Kalyan Banerjee Should Be Removed From The Post Of Party Whip Saugata Roy
टूट जाएगी ममता बनर्जी की पार्टी? ‘बोतल तोड़कर किया हमला…’, कल्याण बनर्जी से महुआ मोइत्रा की नोकझोंक
यह विवाद चार अप्रैल को तब हुआ जब तृणमूल नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने ‘डुप्लिकेट वोटर आईडी नंबरों' को लेकर निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ से मुलाकात की और उसके बाद संसद तक मार्च भी निकाला।
- Written By: अर्पित शुक्ला

ममता बनर्जी और महुआ मोइत्रा
नई दिल्ली: आठ अप्रैल (भाषा) तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने मंगलवार को कहा कि पिछले सप्ताह निर्वाचन आयोग से मुलाकात करने से पहले लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा को अपने सहकर्मी कल्याण बनर्जी के साथ बहस के बाद रोते हुए देखा गया। उन्होंने मांग की कि व्यवहार संबंधी मुद्दों को लेकर बनर्जी को सदन में पार्टी के मुख्य सचेतक के पद से हटा दिया जाना चाहिए। उनकी टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब कुछ ऐसे कथित वीडियो और व्हाट्सएप चैट सामने आए हैं, जिनमें कीर्ति आजाद समेत तृणमूल सांसदों के बीच तीखी नोकझोंक नजर आ रही है। आजाद इनमें बनर्जी को संयम बरतने की सलाह देते हुए दिख रहे हैं।
रॉय ने कोलकाता में पत्रकारों के साथ बातचीत में कई मौकों पर बनर्जी पर ‘असभ्य’ जैसा बर्ताव करने का आरोप लगाया और कहा कि वक्फ विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बैठक के दौरान श्रीरामपुर के सांसद (बनर्जी) ने एक बोतल तोड़ दी थी और उसे समिति के अध्यक्ष पर फेंक दिया था। भाजपा नेता अमित मालवीय ने कुछ वीडियो साझा किए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि कथित तौर पर बनर्जी निर्वाचन आयोग के कार्यालय में प्रवेश करते समय अपने सहयोगियों पर चिल्ला रहे हैं, जबकि पार्टी नेता उन्हें शांत करने का प्रयास कर रहे हैं। रॉय ने कहा कि विवाद तो हुआ था, लेकिन वह वहां मौजूद नहीं थे।
कब हआ मामला?
तृणमूल के एक सूत्र के अनुसार, यह विवाद चार अप्रैल को तब हुआ जब तृणमूल नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने ‘डुप्लिकेट वोटर आईडी नंबरों’ को लेकर निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ से मुलाकात की और उसके बाद संसद तक मार्च भी निकाला। सूत्र ने कहा कि बनर्जी को एक ज्ञापन पर तृणमूल सांसदों के हस्ताक्षर लेने का काम दिया गया था और यह ज्ञापन पार्टी को निर्वाचन आयोग को सौंपना था। सूत्र ने कहा कि मोइत्रा ने आरोप लगाया था कि उनसे हस्ताक्षर नहीं लिया गया । मोइत्रा ने निर्वाचन आयोग कार्यालय के बाहर बनर्जी की आलोचना की थी।
सम्बंधित ख़बरें
‘हेनरी’ के लिए EX ब्वॉयफ्रेंड से भिड़ीं महुआ मोइत्रा, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला, जानिए क्या है पूरी कहानी?
‘बंगाल में नहीं गलेगी दाल, ममता बनर्जी का विकास ही जनता की पहली पसंद’, आनंद दुबे का भाजपा पर वार
ममता बनर्जी बनाम ED: हवाला की जांच या टीएमसी की डेटा चोरी? सुप्रीम कोर्ट में छिड़ा महासंग्राम
Shatrughan Sinha on BJP: SIR के नाम पर ज्यादती… TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का BJP पर बड़ा आरोप
दोनों सांसदों में नोंकझोंक
दोनों सांसदों के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया। बनर्जी ने दावा किया कि मोइत्रा ने निर्वाचन आयोग कार्यालय में सुरक्षाकर्मियों से उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कहा था। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए रॉय ने कहा, ‘‘जब कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा के बीच यह विवाद हुआ तब मैं वहां नहीं था । मैं विजय चौक पर था और यह विवाद निर्वाचन आयोग कार्यालय के सामने हुआ। मैंने महुआ को रोते हुए और कल्याण के व्यवहार के बारे में अन्य पार्टियों के कई सांसदों से शिकायत करते हुए देखा।”
उन्होंने कहा, ‘‘जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है।” उन्होंने कहा कि पार्टी के ‘‘आंतरिक मामले” लीक हो रहे हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि मोइत्रा ने उन्हें सीधे तौर पर कुछ नहीं बताया। रॉय ने कहा, ‘‘ उन्होंने एक अन्य सांसद से कहा कि उन्होंने (बनर्जी ने) असभ्य तरीके से व्यवहार किया।” उन्होंने कहा कि संसद के निम्न सदन में पार्टी के मुख्य सचेतक (बनर्जी) अपने असंयमित एवं असभ्य बर्ताव के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि कल्याण बनर्जी ने जो कुछ भी कहा है, उसका जवाब देना मेरी गरिमा के खिलाफ है। उनका असभ्य व्यवहार कई बार हमारे ध्यान में आया है।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बीजेपी नेताओं से भी असभ्यता
उन्होंने (केंद्रीय मंत्री) ज्योतिरादित्य सिंधिया को ‘लेडी किलर’ कहा और बाद में उनसे माफ़ी भी मांगी।” उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वक्फ पर जेपीसी की बैठक के दौरान, उन्होंने एक बोतल तोड़ दी और समिति के अध्यक्ष पर फेंक दी। कल्याण अपने असंयमित और असभ्य व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। अब तक, मैंने इसके बारे में नहीं बोला क्योंकि यह मेरी गरिमा के खिलाफ है। मैंने आपसे सुना है कि उन्होंने मेरे खिलाफ कुछ कहा है और इसलिए मैंने जवाब दिया है।” उन्होंने कहा कि कल्याण बनर्जी को लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक के पद से हटा दिया जाना चाहिए।
Kalyan banerjee should be removed from the post of party whip saugata roy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्तीसगढ़ में 5 नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों ने हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद किए जब्त
Feb 19, 2026 | 05:38 PMभारतीय ट्रेन के खाने से प्रभावित हुआ विदेशी यात्री, खाना खाते हुए दिया रिएक्शन वायरल
Feb 19, 2026 | 05:38 PMAI समिट में शामिल होने आए बिल गेट्स…ऐन मौके पर काट गए कन्नी, अचानक क्यों ले लिया इतना बड़ा फैसला
Feb 19, 2026 | 05:31 PMमनमोहक झांकियां और गूंजते ढोल, शिव जन्मोत्सव का अभूतपूर्व उत्साह, सुहास कांदे की उपस्थिति में भव्य शोभायात्रा
Feb 19, 2026 | 05:29 PMगरीब से अमीर तक सबके लिए AI, भारत ने पेश किए New Delhi Frontier AI Commitments, बदलेगा टेक्नोलॉजी का भविष्य
Feb 19, 2026 | 05:27 PMट्रंप के शांति प्लान को हमास की चुनौती! गाजा के 5 जिलों में ‘कमांडर’ बने गवर्नर, फिर शुरू हुआ टैक्स का खेल
Feb 19, 2026 | 05:27 PMसरकारी स्कूल के छात्रों का ‘कच्ची कली’ पर धमाकेदार डांस वायरल, 69 लाख से ज्यादा व्यूज
Feb 19, 2026 | 05:24 PMवीडियो गैलरी

India AI Impact Summit: AI मानव इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव; पीएम मोदी बोले- भविष्य संवारने की है बड़ी जिम्मेदारी
Feb 19, 2026 | 01:57 PM
‘एआई समिट है या झुग्गी-झोपड़ी का माहौल?’ अव्यवस्था और डेटा चोरी पर भड़के पप्पू यादव, जानें क्या कहा
Feb 19, 2026 | 01:51 PM
वाराणसी की बकरा मंडी में बवाल: ‘अधिकारी’ बनकर आए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को भीड़ ने खदेड़ा, देखें वीडियो
Feb 19, 2026 | 01:45 PM
चीनी रोबोट का ‘स्वदेशी’ मुखौटा उतरा! गलगोटिया यूनिवर्सिटी समिट से बाहर, जानें यूनिट्री Go2 का पूरा सच
Feb 18, 2026 | 10:10 PM
AI Impact Summit 2026: जब रोबोट ने लगाए ठुमके तो थमी रह गईं नजरें, देखें भविष्य की तकनीक का जलवा-VIDEO
Feb 18, 2026 | 10:06 PM
वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, जर्जर भवनों पर चला नगर निगम का पंजा; पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
Feb 18, 2026 | 10:01 PM














