- Hindi News »
- India »
- Jyotiraditya Scindia Said Only Indias Mission In Ukraine Continued Till The Last Civilian Was Evacuated
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- यूक्रेन में केवल भारत का मिशन तब तक जारी रहा जब तक अंतिम नागरिक को निकाला नहीं गया
- Written By: शुभम सोनडवले

नई दिल्ली. नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia) ने मंगलवार को लोकसभा में ऑपरेशन गंगा (Opration Ganga) के आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने प्रत्येक भारतीय नागरिक के रक्षक के रूप में मिशन की कमान संभाली है। उन्होंने केवल भारत है जिसने अंतिम भारतीय नागरिक को वापस लाने तक अपना मिशन कार्य किया।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “जब युद्ध शुरू हुआ, तो हमने बहुत सारी टिप्पणियां सुनीं- एडवाइजरी समय पर क्यों नहीं जारी की गई? भारत उन अग्रणी देशों में से एक है जिसने सबसे पहले एडवाइजरी जारी की थी। हमने 15, 18, 20 और 21 फरवरी को एडवाइजरी जारी की थी।”
PM took command into his hands, as 'pradhan sevak', as protector of every Indian citizen.Meetings were held day & night. As Hardeep Puri said he was in Guwahati, I was in MP. We received a phone call at 11.30 pm calling us back to Delhi, to be sent to Romania & Moldova: J Scindia pic.twitter.com/btLxVBMm9q — ANI (@ANI) April 5, 2022
सिंधिया ने कहा, “प्रधानमंत्री ने प्रत्येक भारतीय नागरिक के रक्षक के रूप में ‘प्रधान सेवक’ के रूप में कमान अपने हाथों में ले ली। बैठकें दिन-रात होती थीं। जैसा कि हरदीप पुरी ने कहा कि वह गुवाहाटी में थे, मैं MP में। हमें रात 11.30 बजे एक फोन आया, जिसमें हमें दिल्ली वापस बुलाकर रोमानिया और मोल्दोवा भेजा जाना था।”
सम्बंधित ख़बरें
पुतिन बने ‘पीसमेकर’… ट्रंप के साथ फोन पर की चर्चा, ईरान-इजराइल युद्ध खत्म करने के लिए दिया प्लान
नवभारत संपादकीय: कमल हासन ने ट्रंप को सुनाई खरी-खरी
एशिया कप से लेकर T20 WC तक: महज 161 दिनों में 6 बड़े खिताब पर किया कब्जा, विश्व क्रिकेट में दिखा भारत का दबदबा
नीता अंबानी ने लॉन्च किया ‘HERoes’ मूवमेंट, कहा- ‘हर नारी हीरो है’, जानें क्या है यह पहल
उन्होंने कहा, “ऑपरेशन गंगा जैसा अभियान पहले कभी नहीं हुआ। प्रधानमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से इस अभियान का नेतृत्व किया व सरकार के चार मंत्रियों को इसे सुचारू रूप से पूरा करने के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों में इस हिदायत के साथ भेजा कि सारे बच्चों के आने के बाद ही आखरी फ्लाइट में वापस आना।”
हाल के दिनों में युद्ध के दौरान लोगों को सुरक्षित निकाले जाने का सबसे बड़ा अभियान हमने चलाया। कई देशों ने अपने लोगों को निकालने में असमर्थता दिखाई। हम ने अपने ही नहीं, दूसरे देशों के नागरिकों को भी सुरक्षित निकालाः #LokSabha में नागर विमानन मंत्री @JM_Scindia#Ukraine #Rule193 pic.twitter.com/zvG478UNg2 — SansadTV (@sansad_tv) April 5, 2022
उन्होंने आगे कहा, “कई देशों ने अपने मिशन (यूक्रेन में) बंद कर दिए थे। वे देश छोड़कर चले गए। यह केवल भारत है जिसने अंतिम भारतीय नागरिक को वापस लाने तक अपना मिशन कार्य किया था।”
नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा, “इंडिगो ने 35 उड़ानें संचालित कीं, एयर इंडिया ने 14, गो फर्स्ट ने 6, एयर एशिया ने 3, एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइसजेट ने 9-9 उड़ाने संचालित की थी। वहीं, 4 सी-17 भारतीय वायुसेना के ग्लोबमास्टर्स ने उड़ानें भरीं और 23,000 छात्रों को सुरक्षित निकाला।”
Jyotiraditya scindia said only indias mission in ukraine continued till the last civilian was evacuated
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
PM Kisan 22nd Installment का इंतजार खत्म, इस दिन किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये
Mar 10, 2026 | 02:41 PMपीएमसी का बड़ा फैसला: 32 गांवों में मजबूत होगी जल व्यवस्था, कई नई पानी की टंकियां बनेंगी
Mar 10, 2026 | 02:34 PMबॉयफ्रेंड ने मोबाइल पर ब्लॉक किया तो वाशी ब्रिज से लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई युवती की जान
Mar 10, 2026 | 02:30 PMजलगांव में ‘पीस बिल्डर्स फोरम’ राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, कला और संस्कृति से नारी शक्ति को नमन
Mar 10, 2026 | 02:28 PM8th Pay Commission: कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में भारी बढ़ोतरी का नया ड्राफ्ट तैयार, जानें पूरी डिटेल्स
Mar 10, 2026 | 02:27 PMपुणे मनपा बजट में सड़कों और यातायात सुधार पर जोर, पथ विभाग को 1866 करोड़ का प्रावधान
Mar 10, 2026 | 02:23 PMमुंबई, ठाणे और पालघर में लू का कहर; मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें ये गाइडलाइन
Mar 10, 2026 | 02:16 PMवीडियो गैलरी

कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM
‘सड़े लाल गेहूं’ से ‘दुनिया का फूड बास्केट’ बनने तक का सफर, संसद में शिवराज सिंह का विपक्ष को करारा जवाब
Mar 10, 2026 | 02:03 PM
इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM














