- Hindi News »
- India »
- Jyoti Malhotra Spying Case Ib Questioned Puri Youtuber Priyanka Senapati Pakistan Visit Investigation
Jyoti Malhotra Spying Case: ओडिशा की यूट्यूबर प्रियंका सेनापति से IB की पूछताछ, ज्योति के साथ पाकिस्तान जाने का शक
प्रियंका ने ज्योति के साथ अपने रिश्ते को लेकर सफाई दी है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पोस्ट में दावा किया है कि ज्योति सिर्फ एक दोस्त थी। उसे ज्योति जासूसी गतिविधियों के बारे में कुछ नही पता था।
- Written By: अक्षय साहू

ज्योति मल्होत्रा,प्रियंका सेनापति (फोटो- सोशल मीडिया)
भुवनेश्वर: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया है। इसी बीच इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के जांच के दायरे में ओडिशा के पुरी की यूट्यूबर और छात्रा प्रियंका सेनापति भी आ गई हैं।
प्रियंका ज्योति मल्होत्रा की दोस्त हैं। दोनों की मुलाकात यूट्यूब वीडियो के सिलसिले में हुई थी। ज्योति 2024 में पुरी आई थी उस समय प्रियंका उसे अपने साथ शहर के कई प्रमुख स्थानों पर ले गई थी। इसमें पुरी का प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर भी एक था, जहां दोनों ने मंदिर की कई वीडियो बनाई थीं।
प्रियंका के परिवार से पूछताछ
पुरी पुलिस ने रविवार को प्रियंका सेनापति के परिवार से पूछताछ की है। प्रियंका के परिवार के सदस्यों ने कहा है कि एजेंसियों की ओर से चल रही जांच में वह पूर्ण समर्थन करेंगे, क्योंकि यह एक संवेदनशील मामला है। प्रियंका के पिता राजकिशोर सेनापति ने बताया कि सितंबर 2024 में ओडिशा यात्रा के दौरान मल्होत्रा और प्रियंका के बीच मुलाकात हुई थी। शनिवार को स्थानीय पुलिस ने इसी संबंध में परिवार से संपर्क किया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के रामदासपेठ में हिट एंड रन केस: वृद्ध को रौंदने वाला मर्सिडीज चालक आखिरकार गिरफ्तार
यवतमाल में दिल दहला देने वाली वारदात, संदेह के चलते पत्नी की गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच तेज; इलाके में सनसनी
अकोला: बोरगांव मंजू में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीनों आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार, 20 मई तक पुलिस रिमांड
यवतमाल के पुसद में नशे के कारोबार पर शिकंजा, 8.7 किलो गांजा जब्त; 4 गांजा तस्कर गिरफ्तार
उन्होंने बताया, ‘मेरी बेटी ने यूट्यूब के माध्यम से ज्योति से दोस्ती की थी और वह एक दोस्त के रूप में पुरी के विभिन्न स्थानों पर उसके साथ गई थी। यह एक पेशेवर रिश्ता था। हमें उसकी जासूसी गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।’ जांच खत्म न होने तक प्रियंका को पुरी नहीं छोड़ने का निर्देश दिया गया है।
पाकिस्तान जा चुकी है प्रियंका
राजकिशोर सेनापति ने इस बात की पुष्टि की है कि उनकी बेटी चार महीने पहले कंटेंट क्रिएशन के उद्देश्य से पाकिस्तान के करतारपुर साहिब कॉरिडोर गई थीं। उन्होंने कहा कि वह वैध दस्तावेजों के साथ और एक अन्य व्यक्ति के साथ यात्रा पर गई थीं।
कौन है ‘ज्योति’ को अंधकार में धकेलने वाला दानिश, कैसे बढ़ीं नजदीकियां और जासूस बन गई यूट्यूबर?
ज्योति सिर्फ दोस्त थी
पुलिस की पूछताछ के बाद प्रियंका ने ज्योति के साथ अपने रिश्ते को लेकर सफाई दी है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके कहा कि, ‘ज्योति सिर्फ एक दोस्त थी, जिससे मेरी मुलाकात कंटेंट क्रिएशन के माध्यम से हुई थी। उसकी गिरफ्तारी की खबर से मैं स्तब्ध हूं। मैं अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही हूं और भविष्य में भी करती रहूंगी।’
Jyoti malhotra spying case ib questioned puri youtuber priyanka senapati pakistan visit investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लंबित मांगों पर सरकार से नाराज कर्मचारी, नागपुर यूनिवर्सिटी का आंदोलन तेज; 5वें दिन भी गूंजे विरोध के स्वर
May 19, 2026 | 12:35 PMNEET Paper Leak: दोषियों को मृत्युदंड देने की मांग, बसपा ने अकोला में ज्ञापन सौंपकर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
May 19, 2026 | 12:33 PMExplainer: क्या है DME तकनीक? जिससे भारत में खत्म हो जाएगी LPG की समस्या, साथ ही होगा अरबों का मुनाफा
May 19, 2026 | 12:33 PMRG Kar Case Update: आरजी कर मामले में आज दोपहर अहम सुनवाई, हाई कोर्ट की नई बेंच के सामने पेश होंगी दलील
May 19, 2026 | 12:21 PMPM Modi Visit: नॉर्डिक समिट के बाद इटली जाएंगे पीएम मोदी, पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ होगी अहम वार्ता
May 19, 2026 | 12:19 PMमहाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! मई की सैलरी में आएगा DA एरियर्स का पैसा, GR जारी
May 19, 2026 | 12:17 PMनागपुर के रामदासपेठ में हिट एंड रन केस: वृद्ध को रौंदने वाला मर्सिडीज चालक आखिरकार गिरफ्तार
May 19, 2026 | 12:16 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













