-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Who Is Danish And How Jyoti Malohtra Turned Youtuber To Spy
कौन है ‘ज्योति’ को अंधकार में धकेलने वाला दानिश, कैसे बढ़ीं नजदीकियां और जासूस बन गई यूट्यूबर?
- Written By: अभिषेक सिंह
मामला 2023 में शुरू हुआ जब ज्योति पाकिस्तान की यात्रा पर गई थी। उसने दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में वीजा के लिए आवेदन किया था। यहीं उसकी मुलाकात दानिश उर्फ एहसान-उर-रहीम से हुई।

ज्योति मल्होत्रा व दानिश (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ में जुटी हैं। पुलिस ने उसे 17 मई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
ज्योति पर खुफिया और संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तान भेजने का आरोप है। इस बीच ज्योति का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग की पार्टी में नजर आ रही है और पाकिस्तानी अधिकारी दानिश से बात कर रही है। दानिश भारत सरकार की नजर में संदिग्ध था, इसलिए सरकार ने उसे 13 मई को अवांछित व्यक्ति घोषित कर देश छोड़ने को कहा था।
पुलिस को मिले अहम सबूत
ज्योति मल्होत्रा हरियाणा के हिसार की रहने वाली हैं। जिनकी सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी फॉलोइंग है। उनके यूट्यूब चैनल ट्रैवल विद जो के 3.77 लाख सब्सक्राइबर हैं, इसके अलावा इंस्टाग्राम पर 1.32 लाख और फेसबुक पर 3.21 लाख फॉलोअर्स हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: एयरलाइन में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले देहरादून के फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़; 4 आरोपी गिरफ्तार
केतन अग्रवाल के हत्या की आरोपी सिया गोयल ने मीडिया को किया अश्लील इशारा, यूजर्स बोले- शर्मनाक हरकत
ई-रिक्शा बंद करने वाले चीनी ऐप पर गिरी गाज! केंद्र सरकार ने BAT BMS ऐप किया बैन, गूगल और एप्पल को दिए आदेश
‘परमाणु बम न होता तो…’, सिंगापुर के राजदूत ने पाकिस्तान को जमकर धोया, जानें क्या कुछ कहा?
पुलिस ने ज्योति के खिलाफ बीएनएस की धारा 152 और ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट की धारा 3,4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि उसके मोबाइल और लैपटॉप से कई डेटा मिले हैं, जिससे पता चलता है कि वह पाकिस्तानी एजेंटों को संवेदनशील जानकारी भेज रही थी।
कैसे बढ़ीं नजदीकियां?
मामला 2023 में शुरू हुआ जब ज्योति पाकिस्तान की यात्रा पर गई थी। उसने दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में वीजा के लिए आवेदन किया था। यहीं उसकी मुलाकात दानिश उर्फ एहसान-उर-रहीम से हुई। वहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वह पाकिस्तान पहुंच गई। वहां वह पाकिस्तानी खुफिया नेटवर्क से जुड़ गई।
दोनों ने साथ में इंडोनेशिया के बाली की यात्रा की। पुलिस ने बताया कि ज्योति की मुलाकात अपनी दूसरी यात्रा के दौरान पाकिस्तानी एजेंट अली अहसान और शाकिर उर्फ शाहबाज राणा से हुई। ज्योति ने माना कि वह व्हाट्सएप, टेलीग्राम जैसे ऐप के जरिए लगातार उनके संपर्क में थी और उन्हें अपने फोन में फर्जी नामों से सेव करती थी।
कौन है दानिश?
आपको बता दें कि दानिश दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में कर्मचारी था। भारतीय एजेंसियों को शक है कि वह आईएसआई से जुड़ा हुआ था। उसने ही ज्योति को पाकिस्तानी एजेंटों से मिलवाया था। उसने यात्रा के दौरान उसके रहने और खाने का इंतजाम किया था। कहा तो यह भी जा रहा है ज्योति और दानिश के बीच नजदीकियां भी थीं।
मुलाकात के दौरान दानिश ने ज्योति से पाकिस्तान की सकारात्मक छवि दिखाने को कहा। बताया जा रहा है कि ज्योति समेत दानिश के नेटवर्क में 6 लोग शामिल थे। जिन्हें पंजाब और हरियाणा से पकड़ा गया है। ज्योति लाहौर और रावलपिंडी जैसे पाकिस्तानी शहरों में घूम-घूम कर वीडियो बनाती थी।
जांच में जुटी एजेंसियां
भारत इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रहा है। दानिश को देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। वहीं सुरक्षा एजेंसियां ज्योति से लगातार पूछताछ कर रही हैं कि उसने पाकिस्तान को क्या-क्या बताया? पाकिस्तान में उसकी मदद किसने की? फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
Who is danish and how jyoti malohtra turned youtuber to spy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ये कंटेंट नहीं चलेगा… ध्रुव राठी के ‘बीफ’ वाले वीडियो पर दिल्ली हाई कोर्ट भड़का! 15 दिन का दिया समय
Jul 03, 2026 | 02:22 PMउज्जैन: उफनते नाले में बहे सहायक सचिव का 17 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, सर्च ऑपरेशन चला रही SDRF
Jul 03, 2026 | 02:20 PMमहिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से विवादों में घिरे यूट्यूबर बाबू गप्पी, महिला आयोग का नोटिस मिलते ही मांगी माफी
Jul 03, 2026 | 02:18 PMमहाराष्ट्र नेटबॉल एसोसिएशन की संबद्धता रद्द: नियमों के उल्लंघन का आरोप, चंद्रपुर में विशेष बैठक
Jul 03, 2026 | 02:14 PMSalman Khan Firing Case: लॉरेंस बिश्नोई का करीबी कोर्ट में करेगा सरेंडर? सलमान खान केस से जुड़ रहा नाम
Jul 03, 2026 | 02:13 PMनितिन गडकरी के गढ़ में क्यों अटकी 85 करोड़ की फाइल? नागपुर के सदर फ्लाईओवर का डिजाइन 2 साल बाद भी फाइनल नहीं
Jul 03, 2026 | 02:12 PMकपिल शर्मा की जल्द होगी नेटफ्लिक्स पर एंट्री, The Great Indian Kapil Show Season 5 के साथ होगी ठहाकों की बरसात
Jul 03, 2026 | 02:06 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














