-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Jpsc Jssc Dispute Jharkhand Students Protest Government Talks Fail
JPSC-JSSC विवाद पर दूसरे दौर की वार्ता बेनतीजा, छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा घेराव करने का किया एलान
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
JSSC Exam Controversy: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर छात्रों का आंदोलन 15वें दिन भी जारी है। सरकार से दूसरे दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही, छात्र परीक्षा रद्द करने पर अड़े हैं।

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर छात्रों का आंदोलन 15वें दिन भी जारी है (सोर्स-आईएएनएस)
Jharkhand JPSC JSSC Exam Student Protest: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की प्रतियोगी में परिक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आदोलन लगातार जारी है। शनिवार को आंदोलन के 15 वें दिन रकाज्य सरकार और प्रदशर्नकारी छात्रों के बिच दुसरे दौर की वार्ता हुई, लेकिन इसमें भी कोई ठोस समाधाम नहीं निकल सका। राचीं कें मोराहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में हुई बैठक करीब पौने दो घंटे तक चली। सरकार की ओर से चार मंत्री वार्ता में शामिल हुए, जबकि आंदोलनकारी छात्रों का प्रतिनिधिमंडल भी बैठक में मौजूद रहा। छात्रों ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक विवादित परीक्षाओं को पूरी तरह रद्द नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा घेराव के अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को भी दोहराया है। वहीं, सरकार ने कहा है कि वह परीक्षा व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए गंभीर है।
दूसरे दौर की वार्ता भी रही बेनतीजा
झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों और राज्य सरकार के बीच शनिवार को दूसरे दौर की वार्ता हुई। रांची के मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में हुई बैठक करीब पौने दो घंटे तक चली। बैठक में सरकार की ओर से चार मंत्री और आंदोलनकारी छात्रों का प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ। सरकार ने छात्रों की मांगों को सुना और उनसे आंदोलन स्थगित करने की अपील की, लेकिन दोनों पक्षों के बीच किसी ठोस समाधान पर सहमति नहीं बन सकी।
परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े छात्र
वार्ता के दौरान छात्रों ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया। उनका कहना है कि जब तक विवादित परीक्षाओं को पूरी तरह रद्द नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन खत्म नहीं किया जाएगा।छात्र नेताओं ने कहा कि उनकी मुख्य मांग में कोई बदलाव नहीं हुआ है और वे अपने आंदोलन को जारी रखेंगे। छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा घेराव के अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को भी दोहराया है।
सम्बंधित ख़बरें
आश्वासन से नहीं चलेगा काम, सभी परीक्षाएं हों रद्द, रांची में 15वें दिन भी छात्रों का जोरदार प्रदर्शन
JPSC-JSSC विवाद पर सरकार का बड़ा कदम! सुझावों के लिए जारी की नई ईमेल आईडी, मांगों को बताया जायज
दुष्कर्म की घटना से भड़का भंडारा, मासूम को न्याय दिलाने के लिए छात्राओं ने निकाला पैदल मार्च
जो आता है ब्लैकमेल करता है… US सीनेट के फैसले पर पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार को घेरा, आजादी पर खड़े किए सवाल
सरकार ने कहा- सभी हितधारकों से लेंगे सुझाव
सरकार की ओर से मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय सिंह, चमरा लिंडा और संजय प्रसाद यादव वार्ता में शामिल हुए। मंत्रियों ने छात्रों की बात सुनी और धरना स्थगित करने की अपील की। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि सरकार किसी एक छात्र संगठन तक सीमित नहीं रहेगी। राज्य के सभी युवाओं और परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े हितधारकों से सुझाव लिए जाएंगे। सरकार का कहना है कि परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए इन सुझावों को नीति तैयार करते समय शामिल किया जाएगा।
परीक्षा सुधार के लिए जारी की गई ईमेल आईडी
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि सरकार किसी एक संगठन तक सीमित नहीं रहेगी। सरकार पूरे राज्य के युवाओं और सभी हितधारकों से सुझाव लेगी। इसके लिए सरकार ने एक विशेष ईमेल आईडी (जेपीएसएसी डॉट फीडबैक ऐट जीमेल डॉट कॉम) जारी की है। राज्य का कोई भी नागरिक या छात्र इस ईमेल पर परीक्षा सुधार से जुड़े सुझाव भेज सकता है। नीति तैयार करते समय इन सुझावों को शामिल किया जाएगा।
सरकार ने गिनाईं जांच और कार्रवाई
वार्ता के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि सरकार शुरुआत से ही इस मामले को लेकर संवेदनशील रही है। उन्होंने कहा कि मामले में सीआईडी जांच कराई गई है और जांच के दौरान छापेमारी के साथ गिरफ्तारियां भी हुई हैं।
मंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी दल इस मुद्दे को राजनीतिक रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार का कहना है कि वह परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और बेहतर बनाने के लिए जरूरी कदम उठा रही है।
पहले दौर की वार्ता में भी नहीं निकला था समाधान
सरकार और छात्रों के बीच इससे पहले शुक्रवार को भी पहले दौर की औपचारिक वार्ता हुई थी। यह बैठक भी रांची के मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में हुई थी और करीब डेढ़ घंटे तक चली थी। पहली बैठक के बाद भी छात्रों ने आंदोलन खत्म करने से इनकार कर दिया था। छात्रों का कहना था कि सरकार की ओर से बातचीत की पहल का स्वागत है, लेकिन जब तक उनकी मुख्य मांगों पर ठोस फैसला नहीं होता, तब तक सत्याग्रह जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें- JPSC-JSSC विवाद पर सरकार का बड़ा कदम! सुझावों के लिए जारी की नई ईमेल आईडी, मांगों को बताया जायज
क्यों आंदोलन कर रहे हैं छात्र?
छात्र जेपीएससी और जेएसएससी की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठा रहे हैं। आंदोलनकारी 14वीं जेपीएससी परीक्षा समेत विवादित परीक्षाओं की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं।
छात्रों की मांग है कि परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच हो, कथित अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए। इससे पहले भी छात्रों ने 14वीं जेपीएससी परीक्षा को रद्द करने और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई है।
Jpsc jssc dispute jharkhand students protest government talks fail
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
JPSC-JSSC विवाद पर दूसरे दौर की वार्ता बेनतीजा, छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा घेराव करने का किया एलान
Aug 08, 2026 | 03:38 PMअकोला में बोगस बीज मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित, 13 प्रकरणों की होगी पड़ताल
Aug 08, 2026 | 03:38 PMनशे में धुत मर्सिडीज चालक ने दिल्ली में मचाया तांडव, मार्निंग वॉक पर निकली महिला की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 03:37 PMक्रिकेट का दिलचस्प संयोग: जिस ओडिशा के खिलाफ हुआ था रणजी डेब्यू, अब उसी टीम के लिए खेलेंगे ललित यादव
Aug 08, 2026 | 03:34 PMसावन में दिखी आस्था की भव्य तस्वीर; CM Yogi ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल; हर-हर बम-बम से गूंजा उत्तर प्रदेश
Aug 08, 2026 | 03:32 PMपंजाब चुनाव से पहले राघव चड्ढा को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी? PM मोदी से मुलाकात ने बढ़ाया सियासी पारा
Aug 08, 2026 | 03:32 PMVaralakshmi: दिवाली जितना खास है सावन का ये शुक्रवार, इस दिन लक्ष्मी पूजा से खुल सकते हैं समृद्धि के द्वार
Aug 08, 2026 | 03:30 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














