- Hindi News »
- India »
- Jk Encounter Is Underway In The Pathanateer Area Of The Mendhar Sector Of Poonch
जम्मू-कश्मीर : पुंछ के पठानतीर में एनकाउंटर जारी, घाटी में जारी दुश्मनों का सफाया
जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के एक सुदूर गांव में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है। फिलहाल दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है, इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है।
- Written By: राहुल गोस्वामी

(डिज़ाइन फोटो)
मेंढर/जम्मू : जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के एक सुदूर गांव में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है। इस बाबत सुरक्षा विभाग ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस और सेना ने शनिवार शाम मेंढर उपमंडल के गुरसाई टॉप के पास स्थित पठानतीर इलाके में संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया था।
यह भी बताया गया कि संयुक्त टीम जब आतंकवादियों की तलाश कर रही थी तभी आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। फिलहाल दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है, इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
98572
J&K | Encounter is underway in the Pathanateer area of the Mendhar sector of Poonch after rounds of fire were heard last night. A joint search operation was immediately launched by the Romeo Force of the Indian Army, the Special Operation Group (SOG) of Poonch Police, and the… — ANI (@ANI) September 15, 2024
जानकारी दें कि जम्मू-कश्मीर में हाल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ों के बाद सुरक्षाबलों ने बीते शनिवार को किश्तवाड़, उधमपुर, पुंछ और राजौरी जिलों के कुछ हिस्सों में आतंकवाद रोधी अभियान तेज कर दिए हैं। वहीं उधमपुर जिले के बसंतगढ़ के ऊपरी इलाकों में बीते 11 सितंबर को हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) संगठन से जुड़े दो आतंकवादी मारे गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
कर्मचारी सुरक्षा सर्वोपरि, नगरसेवकों की दादागिरी पर FIR तय: आयुक्त जी. श्रीकांत
नवघर औद्योगिक क्षेत्र में भूकंप से हड़कंप, संवेदनशील परियोजनाओं के बीच बढ़ी चिंता
विधानसभा का घेराव करने जा रही कांग्रेस के 200 कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट, अजय राय बोले- गरीबों का हक मार रही सरकार
ठाणे मनपा में तीन साल के प्रशासनिक कार्यों पर घमासान, भाजपा ने मांगा फंड खर्च का पूरा हिसाब
यहां पढ़ें – मेरठ हादसा: तीन मंजिला मकान गिरने से अब तक 8 की मौत, कई लोग मलबे में अभी भी दबे
इसके बाद, किश्तवाड़ जिले के ऊपरी इलाकों में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) समेत दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए जबकि दो अन्य घायल हो गए जिसके बाद तलाश अभियान चलाया गया था। किश्तवाड़ जिले में छतरू पट्टी के अंतर्गत पिंगनल दुगड्डा के जंगलों में संयुक्त अभियान दूसरे दिन भी जारी है और आतंकवादियों की खोज कर रहे दलों की मदद के लिए अतिरिक्त बलों को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि दो जवानों के शहीद होने और दो अन्य के घायल होने संबंधी घटना के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को पकड़ने के मकसद से यह अभियान चलाया जा रहा है।
यहां पढ़ें- नितिन गडकरी को जब मिला था प्रधानमंत्री बनने का ऑफर, लेकिन वफादारी ने रोका
यहां इलाके की चारों ओर से घेराबंदी कर दी गई है और सुरक्षाबल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए ड्रोन और अन्य आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आतंकवादी मुठभेड़ के बाद अंधेरे और घने जंगल का फायदा उठाकर भाग गए थे।
वहीं उधमपुर जिले में बसंतगढ़ क्षेत्र के खंडरा टॉप, कुदवाह और रायचक के ऊपरी इलाकों में भी बड़े पैमाने पर तलाश अभियान जारी है। यहां बीते 11 सितंबर को पाकिस्तान से संचालित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के दो आतंकवादियों को मार गिराया गया था। सुरक्षाबल फिलहाल पुंछ के सुरनकोट और राजौरी जिले के नौशेरा तथा थानामंडी के वन क्षेत्रों में भी तलाश कर रहे हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Jk encounter is underway in the pathanateer area of the mendhar sector of poonch
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कर्मचारी सुरक्षा सर्वोपरि, नगरसेवकों की दादागिरी पर FIR तय: आयुक्त जी. श्रीकांत
Feb 17, 2026 | 10:48 AMनवघर औद्योगिक क्षेत्र में भूकंप से हड़कंप, संवेदनशील परियोजनाओं के बीच बढ़ी चिंता
Feb 17, 2026 | 10:47 AMविधानसभा का घेराव करने जा रही कांग्रेस के 200 कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट, अजय राय बोले- गरीबों का हक मार रही सरकार
Feb 17, 2026 | 10:42 AMठाणे मनपा में तीन साल के प्रशासनिक कार्यों पर घमासान, भाजपा ने मांगा फंड खर्च का पूरा हिसाब
Feb 17, 2026 | 10:40 AMEpstein Files पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा खुलासा: कहा- ‘वह नहीं चाहता था कि मैं राष्ट्रपति बनूं’
Feb 17, 2026 | 10:38 AMटीपू सुल्तान विवाद: शिवाजी महाराज के अपमान पर क्यों चुप हैं ठाकरे, बीजेपी ने पूछा तीखा सवाल
Feb 17, 2026 | 10:35 AMबॉर्डर 2 का जलवा बरकरार, ओ रोमियो की रफ्तार धीमी, लाखों में सिमटा मर्दानी 3 का कलेक्शन
Feb 17, 2026 | 10:29 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM










