जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, CRPF जवानों से भरी बस खाई में गिरी; 3 की मौत,15 घायल
Jammu-Kashmir के उधमपुर जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। CRPF का एक बंकर वाहन पलटने से 3 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पहुंच गई हैं।
- Written By: सौरभ शर्मा
CRPF की गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में गिरी (फोटो- सोशल मीडिया)
Udhampur CRPF Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब सीआरपीएफ जवानों को ले जा रही बस 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 15 घायल हो गए। हादसा कंदवा से बसंतगढ़ की ओर जा रही 187 वीं बटालियन की बस के साथ हुआ, जिसमें कुल 18 जवान सवार होने की बात सामने आ रही है। सुबह करीब 10:30 बजे बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे पूरे क्षेत्र में भी स्थिति असंतुलित हो गई है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर राहत अभियान शुरू किया। गंभीर रूप से घायल जवानों को तत्काल बसंतगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। राहत कार्य में स्थानीय लोग भी सक्रिय रूप से शामिल हुए।
केंद्रीय मंत्री ने जताया दुख, डीसी से ली जानकारी
हादसे के तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर घटना पर गहरा शोक जताया। उन्होंने लिखा, “उधमपुर के कंदवा-बसंतगढ़ क्षेत्र में सीआरपीएफ की एक बस के खाई में गिरने से कुछ जवानों के बलिदान की खबर सुनकर अत्यंत व्यथित हूं। मैंने डीसी सलोनी राय से बात की है, जो मौके पर मौजूद हैं और लगातार निगरानी कर रही हैं। हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।”
सम्बंधित ख़बरें
अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले नहीं भूले ये दस्तावेज, वरना पड़ सकता है लौटना, पुलिस ने जारी की गाइडलाइंस
Pahalgam Terror Attack: NIA की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में बड़ा खुलासा, लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद बना आरोपी
अमरनाथ यात्रा में CRPF की नई पहल, “मे आई हेल्प यू” डेस्क पर महिला जवान बनीं श्रद्धालुओं का सबसे बड़ा सहारा
Amarnath Yatra 2026: हर साल क्यों बदल दी जाती है अमरनाथ यात्रा की तारीख? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह?
Union Minister Dr Jitendra Singh tweets, “Udhampur: Disturbing to receive the news of a road accident involving a CRPF vehicle in the Kandva–Basantgarh area. The vehicle was carrying several brave jawans of the CRPF. I have just now spoken to DC Saloni Rai, who is personally… pic.twitter.com/qQm6JY7SPk — ANI (@ANI) August 7, 2025
एडिशनल एसपी संदीप भट ने बताया कि पुलिस ने समय रहते मौके पर पहुंचकर राहत अभियान शुरू कर दिया था और सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
बहादुर जवानों की कुर्बानी, सवालों के घेरे में बस की सुरक्षा
अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर बस कैसे खाई में जा गिरी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सड़क की हालत खराब थी या वाहन में तकनीकी खराबी आ गई थी, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। सेना और प्रशासन ने हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।
यह भी पढ़ें:किसानों के हित से कोई समझौता नहीं होगा, PM मोदी बोले- हर कीमत चुकाने को तैयार
शहीद हुए जवानों के नामों की पुष्टि के बाद उन्हें उचित सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। स्थानीय लोगों ने भी जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ऐसे बहादुर सपूतों की जान जाना देश के लिए बड़ी क्षति है।
