Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

14 फरवरी का इतिहास: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी हमला

Pulwama Martyrs Day: 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में आतंकी हमले में 39 CRPF जवान शहीद हुए। यह घटना आतंकवाद की क्रूरता और देश की एकता का स्थायी प्रतीक बन गई।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Feb 14, 2026 | 07:37 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Pulwama Terror Attack 2019: इतिहास में 14 फरवरी का दिन जम्मू-कश्मीर की एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। घटना भले सात साल पुरानी है, लेकिन उसके जख्म आज तक हरे हैं, जब आतंकवादियों ने इस दिन को देश के सुरक्षाकर्मियों पर कायराना हमले के लिए चुना।

राज्य के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम 39 जवान शहीद हो गये और कई गंभीर रूप से घायल हुए।

देश-दुनिया के इतिहास में 14 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत विशेष: बांग्लादेश के तारिक रहमान होंगे नए प्रधानमंत्री

नवभारत निशानेबाज: ट्रंप की बेरुखी का पाक पर असर खुद को बताया टॉयलेट पेपर

13 फरवरी का इतिहास: जब अमेरिकी बमों ने दहलाया था बगदाद और भारत ने पाया ‘नायटिंगेल’ का साथ

World Radio Day 2026: आज भी रेडियो क्यों है लोगों की आवाज का सबसे भरोसेमंद साथी? जानिए इसकी ताकत

1537 : गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह की पुर्तगालियों से बचकर भागने के दौरान डूबने से मौत हुई।

1556 : पंजाब के गुरुदासपुर जिले के कलानौर में मात्र 13 वर्ष की आयु में अकबर को मुगल सम्राट बनाया गया।

1876 : अलैक्जैंडर ग्राहम बेल ने टेलीफोन के पेटेंट के लिए आवेदन किया।

1939 : बम्बई (अब मुंबई) के तत्कालीन प्रशासन ने शहर में शराबबंदी का प्रस्ताव रखा।

1952 : सुषमा स्वराज का जन्म। वह केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री रहीं।

1974 : रूसी लेखक अलैक्जैंडर सोल्जेंत्सिन को देश से निर्वासित किये जाने के एक दिन बाद उन पर देशद्रोह का आरोप दर्ज किया गया।

1990 : इंडियन एयरलाइंस का एक विमान बेंगलूर में एक गोल्फ कोर्स पर दुर्घटनाग्रस्त। पायलट को विमान का रनवे पहचानने में भूल हुई थी। विमान में सवार 146 लोगों में से 97 की मौत।

यह भी पढ़ें:-नवभारत संपादकीय: एनए अनुमति की शर्त हटने से कृषि पर प्रभाव

2005 : नेपाल में लोकतंत्र खतरे में पड़ने के बाद ब्रिटेन और फ्रांस ने वहां से अपने राजदूतों को वापस बुलाया।

2005 : लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री रफीक हरीरी की बेरूत में एक कार बम विस्फोट में मौत।

2019 : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाकर्मियों की बस पर हमले में 39 सुरक्षाकर्मियों की मौत और कई अन्य घायल।

2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया। मंदिर दुबई-अबू धाबी शेख जायद राजमार्ग पर अल राहबा के पास 27 एकड़ क्षेत्र में करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Pulwama attack 14 february crpf martyrs terrorism

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 14, 2026 | 07:37 AM

Topics:  

  • CRPF
  • CRPF Jawan
  • Historical Events
  • Kashmir
  • Navbharat Editorial
  • Pulwama Attack
  • Pulwama Attack 2019
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.