-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Amarnath Yatra Security Beefed Up In Jammu Dog Squad Deployed
अमरनाथ यात्रा: जम्मू में सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा, डॉग स्क्वायड तैनात
- Written By: आकाश मसने
अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो रही है। इससे पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर है। जम्मू पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और किसी भी साजिश को नाकाम करने के लिए कई जांच चौकियां बनाई हैं।

जम्मू में तैनात डॉग स्क्वायड और सुरक्षा बलों के जवान (सोर्स: साेशल मीडिया)
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा बलों की चप्पे पर तैनाती है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और किसी भी साजिश को नाकाम करने के लिए जम्मू में कई जांच चौकियां बनाई गई हैं। वार्षिक 38 दिवसीय तीर्थयात्रा बालटाल और पहलगाम मार्गों से शुरू होगी।
तीर्थयात्री अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग को चुन सकते हैं और गांदरबल जिले में छोटे लेकिन अधिक खड़े ढलान वाले 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से भी जा सकते हैं, जो 3,880 मीटर ऊंचे अमरनाथ गुफा मंदिर तक जाता है। यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से तीर्थयात्रियों का पहला जत्था कश्मीर के लिए रवाना होगा।
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि आगामी अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर जम्मू पुलिस ने जिले भर में रणनीतिक रूप से अहम कई स्थानों पर संयुक्त जांच चौकी स्थापित करके सुरक्षा व्यवस्था को काफी मजबूत कर दिया है। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रा को बिना किसी रुकावट और सुरक्षित बनाने के लिए अर्द्धसैनिक बलों के साथ समन्वय में जांच चौकी स्थापित की गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले नहीं भूले ये दस्तावेज, वरना पड़ सकता है लौटना, पुलिस ने जारी की गाइडलाइंस
अमरनाथ यात्रा में CRPF की नई पहल, “मे आई हेल्प यू” डेस्क पर महिला जवान बनीं श्रद्धालुओं का सबसे बड़ा सहारा
अग्निवीरों के लिए बड़ा अपडेट! 25% नहीं, अब ज्यादा जवान हो सकते हैं परमानेंट, सरकार के पास पहुंचा प्रस्ताव
तीन दिन में 56 हजार श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, लेकिन इन श्रद्धालुओं को करना होगा इंतजार
सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू किया तलाशी अभियान
प्रवक्ता ने बताया कि ये चौकियां राष्ट्रीय राजमार्गों, जम्मू के आसपास और भगवती नगर आधार शिविर की ओर जाने वाले मार्गों सहित उच्च-संवेदनशील और अत्यधिक व्यस्त आवाजाही वाले क्षेत्रों में 24 घंटे चालू रहेंगी। पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और अन्य एजेंसियों के कर्मियों को गहन तलाशी, निगरानी और सत्यापन कार्यों के लिए तैनात किया गया है।
#WATCH | Ramban, J&K | Security officials and administration conduct an inspection of arrangements ahead of the commencement of Amarnath Yatra. The Amarnath Yatra will commence on 3 July through the Baltal and Pahalgam routes. pic.twitter.com/GZzPeJEpUw — ANI (@ANI) June 30, 2025
डॉग स्क्वायड को किया गया तैनात
सीआरपीएफ ने महत्वपूर्ण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर अपने कर्मियों के साथ के-9 (डॉग) दस्ते तैनात किए हैं। हजारों तीर्थयात्रियों द्वारा उपयोग किया जाने वाला प्रमुख मार्ग, और उधमपुर सेक्टर जैसे संवेदनशील हिस्सों पर विशेष ध्यान देते हुए राजमार्ग गश्त को मजबूत किया है।
#WATCH | To ensure a safe and seamless #AmarnathYatra2025, the CRPF has intensified surveillance, deployed K-9 (dog) squads alongside its personnel along the vital Jammu-Srinagar National Highway (NH-44)—the key route used by thousands of pilgrims, and strengthened highway… pic.twitter.com/G4CCr2A01d — ANI (@ANI) June 30, 2025
एक सप्ताह पहले पूरे देश में पहुंचा मानसून, अब होगी झमाझम बारिश, जानिए आज का मौसम
प्रवक्ता ने बताया कि सतर्कता और लोगों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जांच चौकियों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नाका टीम को तीर्थयात्रियों और नागरिकों के प्रति कठोर जांच और सम्मानजनक व्यवहार के बीच संतुलन बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।
Amarnath yatra security beefed up in jammu dog squad deployed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब अतिक्रमण नहीं चलेगा: 12 प्रमुख मार्गों पर दिनभर रहेगी छत्रपति संभाजीनगर मनपा की पैनी नजर, 5 दल करेंगे गश्त
Jul 06, 2026 | 09:01 PMNIOS Recruitment 2026: 34 ग्रुप A, B और C पदों पर भर्ती, बिना आवेदन शुल्क ऐसे करें आवेदन
Jul 06, 2026 | 08:57 PMमोबाइल टॉर्च के सहारे 84 KM दौड़ी सरकारी बस! कर्नाटक में यात्रियों की जान से खिलवाड़। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 08:54 PMआषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026 की शुरुआत कब होगी? जानिए कलश स्थापना का शुभ समय और नौ दिनों का पूरा महत्व
Jul 06, 2026 | 08:49 PMसैमसन जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर, सूर्यवंशी को लगातार तीसरी सीरीज में मौका, रिंकू सिंह-मयंक यादव की वापसी
Jul 06, 2026 | 08:48 PMफोन में हैं Teen Patti या Rummy जैसे Apps? तुरंत कर दें Delete, नहीं तो पड़ सकता है भारी
Jul 06, 2026 | 08:46 PMहमारे पास भारत…US-इजरायल के बीच बढ़ा तनाव, नेतन्याहू ने वेंस को दिया करारा जवाब, इंडिया को बताया खास दोस्त
Jul 06, 2026 | 08:43 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर विधानसभा सीट पर किसका दबदबा? पीके की एंट्री से गरमाई सियासत। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 08:24 PM
Punjab95 से Satluj तक! आखिर क्यों “BAN” हुई Diljit की फिल्म, क्या है खतरा? Explained Video
Jul 06, 2026 | 07:14 PM
650 करोड़ के कथित घोटाले पर गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP ने CM से मांगा इस्तीफा
Jul 06, 2026 | 05:51 PM
काशी में बदल रही तस्वीर! दालमंडी चौड़ीकरण से खत्म होगा जाम, विश्वनाथ धाम तक आसान सफर
Jul 06, 2026 | 05:21 PM
‘राम को नहीं माना, अब राम भक्त बनने का नाटक’… गिरिराज सिंह का बड़ा राजनीतिक हमला
Jul 06, 2026 | 04:55 PM
’20 साल में कानून व्यवस्था हुई फेल’… नीतीश सरकार पर मुकेश सहनी का बड़ा हमला
Jul 06, 2026 | 04:23 PM














