-
सोम, 22 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- International Trade Show Will Be Organized From 21st To 25th September And Moto Gp Race Will Be Organized From 22nd To 24th September
21 से 25 सितम्बर तक इण्टरनेशनल ट्रेड शो तथा 22 सितम्बर से 24 सितम्बर तक मोटो जी0पी0 रेस का होगा आयोजन
- Written By: अनिल सिंह

इंटरनेशनल ट्रेड शो एवं मोटो जी0पी0 रेस की समीक्षा बैठक
लखनऊ: मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले इण्टरनेशनल ट्रेड शो एवं मोटो जी0पी0 रेस की तैयारियों की समीक्षा की। इण्टरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन 21 से 25 सितम्बर, 2023 तक तथा मोटो जी0पी0 रेस का आयोजन 22 सितम्बर से 24 सितम्बर, 2023 तक किया जायेगा।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि इण्टरनेशनल ट्रेड शो एवं मोटो जी0पी0 रेस उत्तर प्रदेश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का सर्वश्रेष्ठ अवसर है। आयोजन के दौरान ग्रेटर नोएडा व नोएडा में उत्तर प्रदेश की ब्रांडिंग की जाये। शहर की सड़कें व सफाई-व्यवस्था बेहतर होनी चाहिये। प्रमुख मार्गों पर आवश्यकतानुसार विद्युत पोल व रेलिंग आदि की पेण्टिंग करा दी जाये। शहर साफ-सुथरा व सुन्दर दिखना चाहिये, जिससे आने वाले लोग प्रदेश में हो रहे बदलाव को देखें और प्रदेश की अच्छी छवि लेकर जायें।
सम्बंधित ख़बरें
‘एक-दो रुपये की चोरी नहीं…यह डकैती है’, राम मंदिर चंदा विवाद पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
चार साल का प्यार मुकाम तक पहुंचा! पिता की सहमति के बाद हिंदू युवक और मुस्लिम युवती ने लिए सात फेरे
उन्होंने कहा कि इण्टरनेशनल ट्रेड शो एवं मोटो जी0पी0 रेस के दौरान शहर में लोगों का आवागमन अधिक होगा, इसलिये ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आयोजन के दौरान अतिथियों सहित आम आदमी को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने में असुविधा न हो, इसके लिये ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया जाये। इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) की ट्रैफिक मैनेजमेंट में बहुत बड़ी भूमिका होती है। आईटीएमएस को आवश्यकतानुसार और मजबूत कर लिया जाये। सभी सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील होने चाहिये। डार्क प्लेसेज को चिन्हित कर वहां पर नये कैमरे लगवाये जायें। शहर की सभी स्ट्रीट लाइट क्रियाशील होनी चाहिये।
उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान शहर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये जायें। पुलिस कर्मियों का व्यवहार विनम्र होना चाहिये, इसके लिये उनकी विधिवत ब्रीफिंग करा दी जाये। अतिथियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये होटल में पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाये। आयोजन स्थल व पार्किंग तक पहुंचने के लिये पर्याप्त मात्रा में साइनेज लगवाये जायें। इसके अतिरिक्त पार्किंग की भी समुचित प्रबंध सुनिश्चित किये जायें। एम्बुलेंस को रास्ते में कहीं भी न रोका जाये।
उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में बेहतर कानून व्यवस्था वाले राज्य के रूप में उत्तर प्रदेश की पहचान स्थापित हुई है, इसे इण्टरनेशनल ट्रेड शो में प्रदर्शित किया जाये। इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के अन्दर प्रदेश के एक्सप्रेस-वे, मेट्रो, एयरपोर्ट, आरआरटीएस, इनलैण्ड वाटर ट्रांसपोर्ट को होर्डिंग्स, वीडियो व इंफोग्राफिक्स के जरिये प्रदर्शित किया जाये। इसके अलावा ट्रेड शो में विभागों के लिये आवंटित स्थान में विभाग के अच्छे कार्यों को प्रदर्शित करने के साथ विभाग से सम्बन्धित स्टेकहोल्डर्स, इंटरप्रेन्योर, स्टार्टअप्स व मैन्युफैक्चरर को अपने उत्पादों व सेवाओं को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जाये।
उन्होंने कहा कि ट्रेड शो में भारत सरकार के सम्बन्धित सेक्टर के वरिष्ठ अधिकारियों, सभी राज्यों के स्थानिक आयुक्त को भी आमंत्रित किया जाये। ट्रेड शो में अत्याधुनिक मशीनों का प्रदर्शन किया जाये, जिससे उसका लाभ किसानों व अन्य सम्बन्धित लोगों को मिले, इसके लिये आसपास के प्रगतिशील किसानों को भी आमंत्रित किया जाये।
बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री विजय कुमार, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई श्री अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव कौशल विकास डॉ0 शंमुगा सुंदरम एम0के0, सचिव कृषि श्री राजशेखर, सीईओ इनवेस्ट यूपी श्री अभिषेक, सचिव एमएसएमई श्री प्रांजल यादव सहित सम्बन्धित वरिष्ठ अधिकारीगण तथा वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से मण्डलायुक्त मेरठ सुश्री सेल्वा कुमारी जे0, पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर सुश्री लक्ष्मी सिंह, सीईओ नोएडा डॉ0 लोकश एम0, जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर श्री मनीष कुमार वर्मा उपस्थित थे।
International trade show will be organized from 21st to 25th september and moto gp race will be organized from 22nd to 24th september
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपना-अपना भविष्यफल
Jun 22, 2026 | 12:10 AMBEST को बेस्ट बनाएंगे; वेतन में भी होगी बढ़ोतरी, एकनाथ शिंदे के आश्वासन से खत्म हुई BEST की हड़ताल
Jun 21, 2026 | 11:59 PMमानसून 5 दिन पीछे, अब अल-नीनो बढ़ाएगा मुश्किलें? इन 12 राज्यों पर सबसे बड़ा खतरा, इमरजेंसी तैयारी शुरू!
Jun 21, 2026 | 11:19 PMPM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PMKolkata: सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलने पर घमासान, TMC विधायक ने निगम के फैसले पर उठाए सवाल
Jun 21, 2026 | 11:10 PM‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा
Jun 21, 2026 | 11:10 PMमुंबई में सपने नहीं, पहले किराया देता है झटका! युवक का मजेदार वीडियो वायरल
Jun 21, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM












