-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Icc 2027 Odi World Cup Qualifiers Dates Schedule Announced
2027 वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर की तारीखों का ऐलान, जानिए किस टीम को मिलेगी सीधी एंट्री; देखें पूरा शेड्यूल
- Written By: सृष्टि मौर्य
2027 ODI World Cup Qualifier: ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर की तारीखों की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट 22 फरवरी से शुरू होगा, जिसमें 10 टीमें हिस्सा लेंगी।

IPL 2026 प्लेऑफ और फाइनल का शेड्यूल (सोर्स- सोशल मीडिया)
ICC Announces Dates For 2027 ODI World Cup Qualifier: आईसीसी ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर की तारीखों का ऐलान कर दिया है। ये टूर्नामेंट अगले साल 22 फरवरी से 23 मार्च 2027 तक खेला जाएगा। हालांकि, अभी तक इसके आयोजन स्थल का एलान नहीं किया गया है। इस क्वालीफायर में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी और विजेता टीम सीधे 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेगी।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, इस बार क्वालीफायर का फॉर्मेट पहले से अलग होगा। टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को सीधे वर्ल्ड कप का टिकट मिलेगा। वहीं दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को एक और मौका दिया जाएगा। इन तीनों टीमों के बीच एक सुपर सीरीज खेली जाएगी, जो वर्ल्ड कप का ही हिस्सा होगी। इस सुपर सीरीज की विजेता टीम को वर्ल्ड कप की आखिरी यानी 12वीं जगह मिलेगी।
कैसे और कहां होंगे वनडे मुकाबले?
2027 वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में 4 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक होगा। क्वालीफायर में जगह बनाने का नियम भी तय कर दिया गया है। मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को छोड़कर 30 सितंबर 2026 तक आईसीसी वनडे रैंकिंग में सबसे नीचे रहने वाले दो फुल मेंबर देश क्वालीफायर खेलेंगे। इसके अलावा आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 की टॉप-4 टीमें और वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ की टॉप-4 टीमें भी इस टूर्नामेंट में शामिल होंगी।
सम्बंधित ख़बरें
इंग्लैंड टीम में हो सकती है ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की एंट्री! स्टीफन फ्लेमिंग ने दिया खास ऑफर; जानिए पूरा मामला
WTC Points Table में पाकिस्तान की बड़ी छलांग, वेस्टइंडीज को हराकर खत्म किया 8 टेस्ट मैचों की हार का सिलसिला
BWF 2026 Draw: पहले ही मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-1 से भिड़ेंगे आयुष शेट्टी, सिंधु-लक्ष्य की राह भी आसान नहीं
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन के घर पेट्रोल-बम से हमला, पत्थरबाजी और आग लगाने की कोशिश से हड़कंप
वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ में लीग-2 की सबसे नीचे रहने वाली चार टीमें और चैलेंज लीग से आने वाली चार टीमें खेलेंगी। इस प्लेऑफ की टॉप-4 टीमें अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप क्वालीफायर में जगह बनाएंगी।
विश्व कप 2027 का पूरा शेड्यूल और क्वालिफिकेशन प्रक्रिया-
| चरण (Stage) | टूर्नामेंट का नाम | आयोजन की तारीखें | मेजबान देश / स्थान | भाग लेने वाली टीमें | मुख्य नियम और महत्व |
|---|---|---|---|---|---|
| चरण 1: प्रारंभिक (Qualifying) | आईसीसी पुरुष वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2027 | 22 फरवरी – 23 मार्च 2027 | अभी घोषित होना बाकी है (आईसीसी जल्द घोषणा करेगा) | 10 टीमें (निचली 2 फुल-मेंबर + लीग-2 की टॉप 4 + प्लेऑफ की टॉप 4) | नंबर 1 टीम को मुख्य वर्ल्ड कप में सीधी एंट्री मिलेगी।
नंबर 2, 3 और 4 स्थान की टीमें ‘सुपर सीरीज’ राउंड के लिए आगे बढ़ेंगी। |
| चरण 2: मुख्य टूर्नामेंट (Main Event) | आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 | 4 अक्टूबर – 21 नवंबर 2027 | दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया (12 मैदान तय) | 14 टीमें (8 टॉप फुल-मेंबर + 2 मेजबान + क्वालीफायर से आने वाली टीमें) | नया फॉर्मेट: 14 टीमों को 7-7 के दो ग्रुप में बांटा जाएगा।
दोनों ग्रुप की टॉप-3 टीमें आगे ‘सुपर 7’ (Super 7) राउंड में पहुंचेंगी। |
टीमों के स्थान
इस बीच वेस्टइंडीज के लिए हालात काफी अहम बने हुए हैं। फिलहाल टीम वनडे रैंकिंग में 10वें स्थान पर है। अफगानिस्तान आठवें और आयरलैंड 12वें स्थान पर मौजूद है। ऐसे में वेस्टइंडीज को सीधे वर्ल्ड कप में जगह मिलेगी या नहीं, ये काफी हद तक अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज पर निर्भर करेगा।
यह भी पढ़ें- इंग्लैंड टीम में हो सकती है ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की एंट्री! स्टीफन फ्लेमिंग ने दिया खास ऑफर; जानिए पूरा मामला
कट-ऑफ तारीख से पहले वेस्टइंडीज के केवल दो वनडे मैच बाकी हैं। अगर आयरलैंड अफगानिस्तान को 5-0 या 4-1 से हराने में सफल रहता है और वेस्टइंडीज अपने दोनों मैच जीत लेता है, तो वो वनडे रैंकिंग में टॉप-8 में पहुंचकर सीधे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर सकता है। ध्यान देने वाली बात ये है कि वेस्टइंडीज की टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। ऐसे में इस बार उसके लिए सीधे वर्ल्ड कप में जगह बनाना सबसे बड़ी चुनौती होगी।
Icc 2027 odi world cup qualifiers dates schedule announced
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
2027 वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर की तारीखों का ऐलान, जानिए किस टीम को मिलेगी सीधी एंट्री; देखें पूरा शेड्यूल
Aug 06, 2026 | 09:40 AMपुणे मनपा के 48 करोड़ के बायोगैस टेंडर में गड़बड़ी के आरोप, अनुभवहीन कंपनियों के भाग लेने से ‘रिंग’ की चर्चा
Aug 06, 2026 | 09:30 AMनवभारत संपादकीय: ब्रजभूषण को राहत, विनेश फोगाट ने कहा- इंसाफ की उम्मीद अब भी जिंदा
Aug 06, 2026 | 09:25 AMVastu Tips: घर के मेन गेट पर लगाएं ये 4 पौधे, रातोंरात बदल सकती है पूरे परिवार की किस्मत
Aug 06, 2026 | 09:17 AMलाइव स्ट्रीमिंग के दौरान खौफनाक वारदात! मेक्सिको में Influencer की सरेआम गोली मारकर हत्या
Aug 06, 2026 | 09:11 AMविदेशों में छिपे भगोड़ों पर शिकंजा, 5 साल में 274 अपराधी भारत लाए गए, 17 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त
Aug 06, 2026 | 09:10 AMइंदौर में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, टेलीग्राम से चल रहा था बेटिंग नेटवर्क, एक आरोपी गिरफ्तार
Aug 06, 2026 | 09:09 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














