IndiGo की सेवाएं ठप! SpiceJet ने 100 नई Flights की शुरू, रेलवे ने भी उठाया बड़ा कदम
IndiGo Crisis: इंडिगो की ऑपरेशनल संकट के बीच देश भर के एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंसे हैं। ऐसे में स्पाइसजेट ने दिल्ली और मुंबई से कई नए रूट पर अतिरिक्त फ्लाइट संचालन की घोषणा की है।
- Written By: रंजन कुमार
फ्लाइट देर होने से एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़।
Indigo Flights Cancelled News Update: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के परिचालन में आई गड़बड़ी की वजह से हजारों यात्री फंसे हैं। दिल्ली एयरपोर्ट समेत कई एयरपोर्ट से इंडिगो की उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। देश भर में 500 से ज्यादा फ्लाइट देर या कैंसिल हो चुकी हैं। सामान्य दिनों में इंडिगो रोज 170-200 फ्लाइट कैंसिल करती है, लेकिन पिछले 2 दिनों में आंकड़ा दोगुना से ज्यादा हो गया है।
यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे और स्पाइसजेट ने कदम उठाए हैं। रेलवे ने 37 ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़े हैं। स्पाइसजेट अगले कुछ दिन 100 अतिरिक्त फ्लाइट चला रही है। रेलवे ने हाई डिमांड रूटों पर क्षमता बढ़ाई है। इससे फंसे यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे ने कहा है कि ये अतिरिक्त कोच तत्काल प्रभाव से लगाए जा रहे हैं। IRCTC पर अब भी सीटें उपलब्ध हैं।
किस डिवीजन में क्या सेवाएं दे रही रेलवे
दक्षिण रेलवे: सबसे ज्यादा कोच जोड़े गए-स्लीपर और चेयरकार।
उत्तर रेलवे: 8 ट्रेनों में 3AC+चेयर कार कोच (आज से)।
पश्चिम रेलवे : 4 हाई-डिमांड ट्रेनों में 2AC+3AC कोच (आज से)।
पूर्व मध्य रेलवे : राजेंद्र नगर-नई दिल्ली राजधानी (12309) में आज से 10 दिसंबर तक 2AC कोच।
ईस्ट कोस्ट रेलवे: भुवनेश्वर-नई दिल्ली सेवाओं में 5 फेरों के लिए 2AC कोच।
पूर्वी रेलवे: 7-8 दिसंबर को 6 ट्रिप्स में स्लीपर कोच।
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे: 6-13 दिसंबर तक दो ट्रेनों में 3AC+स्लीपर (8-8 ट्रिप्स)।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur: वाराणसी-पुणे को अमृत भारत; नई ट्रेन से खुशी, पर नागपुर यात्रियों की मांग अधूरी
Summer Special Trains: मुंबई-पुणे से गोरखपुर के लिए 248 समर स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत
गोंदिया से गुजरेगी समर स्पेशल ट्रेनें, चर्लपल्ली-मधुपुर के बीच चलेंगी विशेष गाड़ियां, यात्रियों को बड़ी राहत
मुंबई-रीवा के बीच अब दौड़ेगी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, रेलवे ने स्पेशल ट्रेन को किया रेगुलर, चेक करें नया शेड्यूल
100 अतिरिक्त फ्लाइट
स्पाइसजेट के सीएमडी अजय सिंह ने कहा है कि जो हुआ, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यात्रियों को तकलीफ हुई है। हम कुछ दिनों में 100 अतिरिक्त फ्लाइट चलाकर मदद कर रहे हैं। यह जानना जरूरी है कि हुआ क्या, ताकि भविष्य में दोबारा न हो। हम सरकार की जांच कमेटी के फैसले का स्वागत करते हैं।
रेलयात्रियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए रेलवे द्वारा निम्नलिखित विशेष रेलगाड़ियां संचालित करने का निर्णय लिया गया है, जिनका विवरण निम्नानुसार हैः- #SpecialTrains pic.twitter.com/mEL8anXhQz — Northern Railway (@RailwayNorthern) December 5, 2025
यह भी पढ़ें: 14 घंटे की उड़ान देरी पर स्पाइसजेट को झटका, आयोग ने यात्री को 55 हजार मुआवजा देने का आदेश
To clear the extra rush of passengers, additional Sleeper Class/Chair Car coaches will be provided for the following train services Passengers are requested to kindly take note and plan your #travel accordingly.#SouthernRailway pic.twitter.com/HmYv7EICku — Southern Railway (@GMSRailway) December 5, 2025
इंडिगो ने 10 फरवरी तक FDTL मांगी छूट
इंडिगो ने DGCA से 10 फरवरी तक FDTL (पायलट ड्यूटी टाइम) में छूट मांगी है। एयरलाइन ने वादा किया है कि उस वक्त तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा। सरकार ने जांच कमेटी बना दी है। यात्रियों के लिए सबसे बड़ी राहत है कि रेलवे और स्पाइसजेट ने मोर्चा संभाल लिया है।
