- Hindi News »
- India »
- Indigo Flight Crisis 550 Flights Grounded Apology Issued
देशभर में उड़ानें ठप! IndiGo की 550 से ज्यादा फ्लाइट रद्द, DGCA की सख्ती के बाद मांगी माफी
IndiGo CEO Apology: परिचालन संकट के कारण इंडिगो ने 550 से अधिक उड़ानें रद्द कीं, जिससे हजारों यात्रियों को भारी देरी और परेशानी हुई। एयरलाइन ने माफी मांगकर जल्द स्थिति सुधारने का भरोसा दिया।
- Written By: अक्षय साहू

उड़ानें रद्द होने पर इंडिगो नें मांगी माफी (सोर्स- सोशल मीडिया)
IndiGo Operational Disruption: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इन दिनों बड़े परिचालन संकट से गुजर रही है। इस वजह से गुरुवार को भी यात्रियों की परेशानियां बढ़ गईं। एयरलाइन ने पूरे देश में 550 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं। सिर्फ दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और हैदराबाद में ही 191 फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। इसके कारण हजारों यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ा, कई घंटों इंतजार करना पड़ा और उन्हें अपनी उड़ानों को लेकर अनिश्चितता का सामना करना पड़ा।
स्थिति बिगड़ते देख और DGCA की सख्ती के बाद इंडिगो ने एक आधिकारिक बयान जारी कर माफी मांगी। एयरलाइन ने कहा कि पिछले दो दिनों में उसके पूरे नेटवर्क पर बड़ा असर पड़ा है। कंपनी ने यात्रियों को भरोसा दिलाया कि टीम पूरी कोशिश कर रही है कि जल्द से जल्द संचालन सामान्य किया जा सके। इंडिगो ने यह भी बताया कि वह सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MOCA), DGCA, BCAS, AAI और एयरपोर्ट ऑपरेटरों के साथ लगातार समन्वय कर रही है।
नवंबर में 1,232 इंडिगो उड़ानें रद्द
नवंबर में इंडिगो को 1,232 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। सामान्य दिनों में इंडिगो रोजाना करीब 2,300 उड़ानें चलाती है और 3.8 लाख यात्रियों को सेवा देती है। लेकिन हाल के दिनों में हालात बिगड़ते चले गए। DGCA ने इस खराब प्रदर्शन को देखते हुए जांच शुरू की और एयरलाइन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी।
सम्बंधित ख़बरें
चौथा इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट: एस. जयशंकर ने लॉन्च किया लोगो, जानें क्यों खास है ‘IA Spirit’ थीम
दिल्ली से शिफ्ट होगा राष्ट्रपति ऑफिस, 175 साल पुरानी मिट्टी की इमारत होगी नया ठिकाना, क्यों हो रहा बदलाव?
तेल कंपनियों को अरबों का घाटा, पर क्या आपकी जेब पर पड़ेगा बोझ? चुनाव बाद दाम बढ़ाने की खबर पर सरकार की सफाई
ईरान में वायरल हुआ ट्रंप का AI Video, सीजफायर बढ़ाने के फैसले का उड़ाया गया भयंकर मजाक और तंज
इंडिगो ने बताया कि 1,232 में से 755 उड़ानें स्टाफ की कमी, 92 एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की समस्या, 258 एयरपोर्ट प्रतिबंध और 127 अन्य कारणों से रद्द हुईं। DGCA ने कंपनी को सेवा गुणवत्ता सुधारने, अधिक क्रू भर्ती करने और बेहतर योजना बनाने की सलाह दी है।
यात्रियों ने सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी
दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी यात्रियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने वीडियो और तस्वीरें साझा कर बताया कि उन्हें कैंसिलेशन, रिफंड और रीबुकिंग में कितनी दिक्कतें हो रही हैं। इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्ट ने कर्मचारियों को ईमेल भेजकर स्वीकार किया कि पिछले दिनों कंपनी वादे के मुताबिक सेवा नहीं दे पाई।
यह भी पढ़ें: PM मोदी ने किया पुतिन का भव्य स्वागत, आज होने वाले कई अहम समझौतों पर एक नजर
उन्होंने बताया कि तकनीकी खामियां, मौसम, शेड्यूल बदलाव, सिस्टम की भीड़ और नए FDTL नियमों के कारण स्थिति बिगड़ी। इंडिगो ने कहा है कि वह संकट से बाहर निकलने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचें और अपनी फ्लाइट स्टेटस लगातार जांचते रहें।
Indigo flight crisis 550 flights grounded apology issued
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खाते से उड़ सकते हैं पैसे, FASTag के नाम पर नया स्कैम, हो जाए सतर्क वरना पड़ेगा महंगा
Apr 23, 2026 | 03:35 PMयोगी के चेहरे पर हैट्रिक लगाएगी बीजेपी? नितिन नबीन का बड़ा दावा, सीएम पद को लेकर किया बड़ा ऐलान
Apr 23, 2026 | 03:33 PMचौथा इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट: एस. जयशंकर ने लॉन्च किया लोगो, जानें क्यों खास है ‘IA Spirit’ थीम
Apr 23, 2026 | 03:25 PMबिना परमिशन वीडियो अपलोड करने पर हाईकोर्ट सख्त, डिलीट किए गए 13 यूआरएल; बढ़ सकती हैं केजरीवाल की मुश्किलें!
Apr 23, 2026 | 03:22 PMFIFA World Cup: ट्रंप के दूत की बड़ी मांग… आगामी वर्ल्ड कप में ईरान की जगह इटली को किया जाए शामिल
Apr 23, 2026 | 03:21 PMबंगाल में चारों तरफ पीटे जा रहे BJP उम्मीदवार, शुभेंदु के बाद अग्निमित्रा पॉल पर हमला, देखें VIDEO
Apr 23, 2026 | 03:21 PMदिल्ली से शिफ्ट होगा राष्ट्रपति ऑफिस, 175 साल पुरानी मिट्टी की इमारत होगी नया ठिकाना, क्यों हो रहा बदलाव?
Apr 23, 2026 | 03:19 PMवीडियो गैलरी

धौलपुर से आ रहा था मौत का सामान! UP में मिलावटी मावे की बड़ी खेप बरामद, शादियों के सीजन में FSDA का बड़ा एक्शन
Apr 23, 2026 | 02:28 PM
तमिलनाडु चुनाव 2026: मतदान केंद्रों पर उमड़ा सितारों का मेला! रजनीकांत से लेकर कमल हासन ने किया मतदान
Apr 23, 2026 | 02:09 PM
रक्तरंजित हुआ मुर्शिदाबाद…वोटिंग के दौरान TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों में हिंसक झड़प, इलाके में तनाव
Apr 23, 2026 | 01:54 PM
‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PM
केदारनाथ में सिस्टम शर्मसार! पिता के शव के साथ धूप में बिलखता रहा बेटा, डीएम ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर
Apr 22, 2026 | 10:46 PM
अखिलेश यादव की दिवंगत मां पर टिप्पणी के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने चप्पलों से पीटी मेयर की नेमप्लेट, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 10:37 PM












