- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Sambhal Co Warning To Namazis Over Iran Support Sparks Controversy
‘ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा’, संभल के CO ने नमाजियों को दी खुली चेतावनी, मचेगा बवाल?
Sambhal News: संभल CO ने कहा कि यदि किसी ने ईरान और इजरायल के बीच चल रहे अंतरराष्ट्रीय विवाद की आड़ में जिले की शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- Written By: अभिषेक सिंह

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
UP News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में अलविदा जुम्मा और ईद-उल-फितर के त्योहारों के दौरान ईरान के पक्ष में होने वाले संभावित प्रदर्शनों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शांति समिति की बैठक में क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने दो टूक शब्दों में चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति ने ईरान और इजरायल के बीच चल रहे अंतरराष्ट्रीय विवाद की आड़ में जिले की शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संभल के क्षेत्राधिकारी ने कहा कि जो लोग ईरान के समर्थन में ज्यादा भावनाएं दिखा रहे हैं, वे वहां जाकर अपनी बात रखें। उन्होंने कहा कि भारत में माहौल खराब करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही सीओ ने कहा कि ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा।
संभल के CO ने दी कड़ी चेतावनी
शांति समिति की चर्चा के दौरान पुलिस अधिकारी ने कड़े निर्देश दिए कि अलविदा जुम्मा की नमाज के समय किसी भी बाहरी देश के पक्ष या विपक्ष में नारेबाजी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने साफ किया कि काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करने या किसी भी तरह से सांप्रदायिक माहौल को दूषित करने की कोशिशों को बिल्कुल सहन नहीं किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
पंचायत चुनाव पर योगी सरकार का बड़ा दांव, बदले हुए नियमों से तय होगी प्रधानी की किस्मत, क्या है ट्रिपल टेस्ट?
राजा भैया के बयान से यूपी में फटेगा सियासी ‘ज्वालामुखी’! मुस्लिमों और संविधान पर ऐसा क्या बोल गए कुंडा विधायक?
सीएम योगी संत हैं…सड़क पर नमाज वाले बयान का इस मुस्लिम नेता ने किया खुला समर्थन, कही ये बड़ी बात
सीओ ने दोहराया कि यदि कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधियों में संलिप्त पाया गया, तो पुलिस बल बिना किसी रियायत के उस पर सख्त कानूनी शिकंजा कसने के लिए तैयार है। सार्वजनिक सड़कों पर नमाज पढ़ने के मुद्दे पर भी प्रशासनिक अधिकारियों ने अपना रुख बेहद सख्त रखा है।
नमाज को लेकर भी एडवाइजरी
क्षेत्राधिकारी ने हिदायत दी है कि नमाज केवल मस्जिदों के निर्धारित परिसर के अंदर ही पढ़ी जानी चाहिए और सड़कों या अन्य सार्वजनिक स्थानों का इसके लिए उपयोग वर्जित रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन कर सड़क पर नमाज अदा करता हुआ मिला तो उसके खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और दोषी पाए जाने पर उसे जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।
यह भी पढ़ें: गैर-सनातनियों की एंट्री पर लगी रोक, केदारनाथ-बदरीनाथ धाम को लेकर BKTC का बड़ा फैसला
पुलिस ने सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए रील बनाने या भ्रामक पोस्ट डालकर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों को भी आड़े हाथों लिया है। ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की योजना बनाई गई है। साथ ही प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से विनम्र अपील की है कि वे आगामी त्योहारों को आपसी प्रेम, शांति और भाईचारे के साथ संपन्न करें। लोगों को किसी भी प्रकार की झूठी अफवाहों या उकसावे वाले संदेशों पर ध्यान न देने और समाज में सौहार्द बनाए रखने के लिए कहा गया है।
Sambhal co warning to namazis over iran support sparks controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सागर में भूपेंद्र सिंह के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन, अब तक मिला 1529 यूनिट ब्लड
May 19, 2026 | 02:48 PMपहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PMईंधन बचाने की अनोखी पहल, पीएम की अपील पर नागपुर ZP ‘बदलाव खुद से’ संदेश के साथ पैदल ऑफिस पहुंचे अधिकारी
May 19, 2026 | 02:42 PMवर्धा में ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ से हड़कंप; पुलिस ने 6 घंटे में 64 केस दर्ज कर 17.30 लाख का माल किया जब्त
May 19, 2026 | 02:41 PMकिसानों की कर्ज माफी पर फिर चला आचार संहिता का हथौड़ा, महाराष्ट्र के ‘बलिराजा’ में बढ़ा भारी असंतोष
May 19, 2026 | 02:39 PMMP News: मध्य प्रदेश बनेगा सेवा-प्रधान Health Model, चिकित्सा व्यवसाय नहीं; सेवा का माध्यम
May 19, 2026 | 02:36 PMखुदाई में टूटी बिजली केबल, NHAI की लापरवाही से नागपुर अंधेरे में; 22 हजार उपभोक्ता प्रभावित
May 19, 2026 | 02:33 PMवीडियो गैलरी

MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM













