-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Indian S 400 Air Defense Which Destroyed Pakistans Drones And Missiles
S-400 ने दिया पाकिस्तान को 440 वोल्ट का झटका! भारत पर दागीं दर्जनों मिसाइलें हवा में ही हो गईं खल्लास
- Written By: Saurabh Pal
पाकिस्तान द्वारा भारत पर किए गए ड्रोन एवं मिसाइल अटैक को नाकाम कर दिए गए, लेकिन कैसे? इस सवाल का जवाब इस खबर में है। जानिए कितना ताकतवर है भारत का एयर डिफेंस सिस्टम और कैसे काम करता है।

भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम- S-400 (फोटो-सोशल मीडिया)
नवभारत डिजिटल डेस्कः ऑपरेशन सिंदूर के बाद 7-8 मई की दरमियानी रात पाकिस्तान ने फिर से दुस्साहस किया। भारत द्वारा आतंकियों पर की गई एयर स्ट्राइक के जवाब में पाकिस्तान ड्रोन और मिसाइल से हमला किया, लेकिन पाकिस्तान के सभी ड्रोन और मिसाइल बेअसर हो गए। मन में सवाल उठता है कि ये हुआ कैसे? दरअसल भारत के पास रशियन मेड S-400 एयर डिफेंस सिस्टम है। भारत ने S-400 की 5 यूनिट रूस से 2021 में खरीदा था। इसके सभी युनिट को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है।
रक्षा मंत्रालय ने दोपहर 2:30 बजे इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि 7 मई की रात पाकिस्तान ने अवंतिपोरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज में ड्रोन्स और मिसाइलें दागी थीं। भारत को पाकिस्तान से ऐसी हरकतों की आशंका थी, इसलिए S-400 को एक्टिव कर दिया गया था। जैसे पाकिस्तानी ड्रोन्स और मिसाइल S-400 के राडार में सभी नष्ट कर दिया।
कितना ताकतवर है S-400, क्या रोक पाएगा लड़ाकू विमान ?
सम्बंधित ख़बरें
कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
Varanasi Air Show: नमो घाट पर अक्टूबर में वायुसेना का भव्य एयर शो, तीन जैगुआर विमानों ने शुरू की हवाई रिहर्सल
Afghan Refugees Pakistan: पाकिस्तान में अफगान शरणार्थियों पर सख्ती, 11 जुलाई से होगी गिरफ्तारी
पाकिस्तान में लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन पर यूरोप सख्त, मारिया शाहबाज केस ने बढ़ाई चिंता; जानें पूरा मामला
S-400 की क्षमता की बात करें तो यह न केवल ड्रोन और मिसाइल हमले को नाकाम कर सकता है, बल्कि पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों को भी मार गिरा सकता है। यह दुश्मनों का लगभग हर प्रकार का हवाई हमला रोक सकता है। इतना ही नहीं यह एयरक्राफ्ट्स, क्रूज मिसाइल, बैलिस्टिक मिसाइल, ड्रोन और स्टील्थ एयरक्राफ्ट्स को रोक सकता है। पाकिस्तान के संबंध में बात करें तो उसके दो अहम और आधुनिक फाइटर जेट F-16 और JF-17 हैं, जिन्हें S-400 आसानी से मार गिरा सकता है।
भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम की खासियत ?
S-400 की सबसे बड़ी खासियत है इसका मोबाइल होना, यानी इसे रोड के जरिए कहीं भी आसानी ले जाया जा सकता है। इसमें 92N6E इलेक्ट्रॉनिकली स्टीयर्ड फेज्ड ऐरो रडार लगा हुआ है जो करीब 600 किलोमीटर की दूरी में एक साथ 160 टारेगेट को हिट कर सकता है। सबसे अहम बात यह कि इसको तैयार होने में सिर्फ 5 मिनट लगते हैं। यदि एक बार कोई टारगेट हिट नहीं हुआ तो स्वत: दूसरी बार अटैक कर देता है। S-400 का 400 इसकी रेंज को बताता है। यानी 400 किलोमीटर के दायरे में यह टारगे पर अटैक कर सकता है।
कैसे काम करता है भारत का सुरक्षा कवच S-400
डिफेंस सिस्टम की हर यूनिट में एक कमांड और कंट्रोल सिस्टम, एक सर्विलांस रडार, एक गाइडेंस रडार और ट्रांसपोर्ट इरेक्टर लॉन्चर शामिल होता है। इसके अलावा इसमें अलग-अलग रेंज की मिसाइल्स भी शामिल होती हैं, जिसमें सबसे कम दूरी की मिसाइल 40 किलोमीटर है तो वहीं सबसे अधिक दूरी वाली मिसाइल का रेंज 400 किलोमीटर है। सबसे अधिक रेंज वाली मिसाइल 180 किलोमीटर ऊपर टारगेट को हिट कर सकता ही।
Big Breaking: पाकिस्तान के 5 बड़े शहरों पर ड्रोन से हमला, जान बचाकर भाग रहे आतंकी- देखें-VIDEOS
S-400 के काम करने का सिस्टम
डिफेंस सिस्टम में सर्विलांस रडार होता है, जो अपने ऑपरेशनल एरिया के इर्द-गिर्द एक सुरक्षा घेरा बना लेता है। इस घेरे में जैसे ही किसी मिसाइल, ड्रोन या फिर अन्य तरह के वेपन की एंट्री होती है राडार उसे डिटेक्ट कर कमांड को अलर्ट कर देता है। अलर्ट मिलते ही गाइडेंस रडार टार्गेट की पोजिशन पता कर काउंटर अटैक के लिए मिसाइल लांच करता है।
Indian s 400 air defense which destroyed pakistans drones and missiles
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मानसून का बदला मिजाज! कहीं भारी बारिश का अलर्ट, तो कहीं बढ़ेगी उमस और गर्मी
Jul 12, 2026 | 06:05 AMसिर्फ 50 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे राजेंद्र कुमार, सुपरस्टार बनने के बाद भी बेचना पड़ा था अपना सबसे लकी बंगला
Jul 12, 2026 | 06:00 AMMeta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
Jul 12, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














