- Hindi News »
- India »
- Indian Railways Will Soon Acquire Last Remnant Of British Era Rail Network The Historic Shakuntala Railway
आज भी अंग्रेजों के ‘कब्जे’ में भारत का ये रेलवे ट्रैक, मोदी सरकार भरती है करोड़ों का ‘लगान’
Indian Railway Track : गोरों से आजादी के बाद भी भारत में एक ऐसा रेलवे ट्रैक मौजुद है, जिसका स्वामित्व भारत सरकार के पास नहीं है बल्कि ब्रिटेन में एक निजी कंपनी के पास है।
- Written By: राहुल गोस्वामी

शकुंतला रेलवे का अधिग्रहण
नई दिल्ली : जहां हमारी भारतीय रेल आज हर रोज करीब 2 करोड़ लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाती है। वहीं आज सात हजार से ज्यादा ट्रेनें भारत की ट्रैक पर दौड़ती है। लेकिन अगर यह बताया जाए कि हमारे देश में एक रेलवे ट्रैक ऐसा भी है, जिस पर आज भी भारत का अधिकार नहीं है, बल्कि अंग्रेजों की हुकूमत चलती है, तो आप शायद नही मानेंगें ? क्योंकि आपका तो यह तर्क होगा कि भारत को तो अंग्रेजों से आजाद हुए आज 75 साल से ज्यादा हो चुके हैं, फिर ये कैसे संभव हो सकता है।
लेकिन ये भी सच है कि, गोरों से आजादी के बाद भी भारत में एक ऐसा रेलवे ट्रैक मौजुद है, जिसका स्वामित्व भारत सरकार के पास नहीं है बल्कि ब्रिटेन में एक निजी कंपनी के पास है। इस ट्रैक को शकुंतला रेलवे ट्रैक के नाम से जाना जाता है। ये भारत की इकलौती रेलवे लाइन हैं, जिसपर विदेशी कंपनी का मालिकाना हक है।
हालांकि अंग्रेजों के जमाने के रेल नेटवर्क की आखिरी निशानी अब इतिहास बनाने जा रही है। भारतीय रेल, ब्रिटिश कंपनी क्लिक-निक्सन के बनाए शकुंतला रेलवे का अधिग्रहण करने जा रही है। यह खंड अभी सेंट्रल प्रोविंसेस रेलवे कंपनी (सीपीआरसी) के स्वामित्व में ही है।
सम्बंधित ख़बरें
टूट गया 56 साल पुराना रिकॉर्ड! NASA के Artemis II ने रचा इतिहास, चांद के सबसे करीब पहुंचे इंसान
‘अखंड भारत का हिस्सा बनेगा UAE’, लोन वापस मांगने पर भड़के पाकिस्तानी सीनेटर, दिया शर्मनाक बयान
जान बचाना है तो ट्रेन से दूर रहे…इजरायल ने जारी की खुली धमकी, अगले 12 घंटे में होगा तांडव!
अमेरिकी हमले से बच नहीं पाए थे मोजतबा! कोमा में मौत से लड़ रहे जंग, ब्रिटीश अखबार के खुलासे से हड़कंप
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी दें कि, शकुंतला रेलवे ट्रैक महाराष्ट्र के यवतमाल से अचलपुर के बीच तक 190 किलोमीटर तक लंबा है। ये ट्रैक अंग्रेजों के जमाने से है। दरअसल अंग्रेजों के जमाने से ही महाराष्ट्र के अमरावती और यवतमाल में कपास की खेती होती रही है। उस समय इस कपास की पैदावर को मुंबई पोर्ट तक पहुंचाने के लिए ही अंग्रेजों ने इस ट्रैक को बनवाया था। तब ब्रिटेन की क्लिक निक्सन एंड कंपनी ने इस रेलवे ट्रैक को बनाने के लिए सेंट्रल प्रोविंस रेलवे कंपनी (CPRC) की स्थापना की थी। इस कंपनी ने ट्रैक बिछाने का ये काम साल 1903 में शुरू हुआ और 1916 में रेल लाइन भी पूरा हो गया था।
आज भी देश के आजाद होने के बाद भी इस ट्रैक का स्वामित्व ब्रिटेन की प्राइवेट कंपनी के ही पास है। वहीं कंपनी आज भी साल इस ट्रैक को संचालित करती है। 1947 में जब देश आजाद हुआ तो भारतीय रेलवे ने इस कंपनी के साथ एक समझौता किया था, जिसके अंतर्गत हर साल आज भी भारतीय रेलवे की ओर से कंपनी को रॉयल्टी दी जाती है।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
इस बाबत मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय रेलवे हर साल 2-3 करोड़ रु। की रॉयल्टी कंपनी को देता है। हालांकि भारतीय रेलवे ने कई बार इसे खरीदने का प्रस्ताव जरूर रखा था, अभी तक इसका कोई नतीजा नहीं निकल पाया था। लेकिन अब अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस शकुंतला रेलवे ट्रैक को ब्रॉडगेज में बदला जाएगा। इस अधिग्रहण से पहले सीपीआरसी 12-16 करोड़ रॉयल्टी की दावेदारी कर रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 में यह अधिग्रहण पुरा हो जाएगा।
Indian railways will soon acquire last remnant of british era rail network the historic shakuntala railway
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बुलढाणा में कोहराम; जहरीला खाना खाने से एक ही परिवार के 3 मासूम बच्चों की मौत, मां और बेटी अस्पताल में भर्ती
Apr 07, 2026 | 01:54 PMबर्थडे से पहले अल्लू अर्जुन की AA22xA6 का रहस्यमयी पोस्टर रिलीज, खतरनाक पंजे की झलक ने बढ़ाया सस्पेंस
Apr 07, 2026 | 01:48 PMBhandara : महावितरण का सख्त कदम, बिजली बिल बकाया पर कार्रवाई; 10 गांवों में जलापूर्ति ठप
Apr 07, 2026 | 01:46 PMचार मैचों के लिए अर्जेंटीना का दौरा करेगी Indian Women’s Hockey Team, जानें क्यों अहम है यह सीरीज?
Apr 07, 2026 | 01:38 PMअपना ब्लाउज फाड़ लो…, केरल कांग्रेस नेता ने दिया शर्मनाक बयान, विरोधियों को फंसाने का दिया अजीबोगरीब नुस्खा
Apr 07, 2026 | 01:38 PMभंडारा में बड़ी कार्रवाई, पोक्सो जांच में खुलासा; नाबालिग मामले में होटल मालिक पर केस
Apr 07, 2026 | 01:35 PMनागपुर: महज चप्पल पहनने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, रामटेक पुलिस ने 2 घंटे में 4 आरोपियों को दबोचा
Apr 07, 2026 | 01:29 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM
शर्मनाक! मुंबई में महिला टॉयलेट के अंदर चल रहा था कैफे, वीडियो वायरल होने के बाद BMC ने लिया एक्शन
Apr 06, 2026 | 10:08 PM
Basti में ब्राह्मण नेता अभयदेव शुक्ला पर एफआईआर, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
Apr 06, 2026 | 10:02 PM
जनता की उम्मीदों को ‘थैले’ में भर रहे थे कलेक्टर साकेत मालवीय, तभी सिंधिया ने लगा दी क्लास! देखें पूरी VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:53 PM
BJP खाली सिलेंडर दे सकती है, भरे हुए नही, अखिलेश यादव का तंज; बोले- चुनाव बाद बढ़ेंगी तेल की कीमतें- VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:27 PM
असम की राजनीति में पासपोर्ट और पाकिस्तान का तड़का, पत्नी पर लगे आरोपों पर भड़के CM हिमंता; कांग्रेस को घेरा
Apr 06, 2026 | 09:21 PM














