जान बचाना है तो ट्रेन से दूर रहे...इजरायल ने जारी की खुली धमकी, अगले 12 घंटे में होगा तांडव!

इजरायली सेना (IDF) ने ईरान के रेलवे नेटवर्क पर हमले की बड़ी चेतावनी जारी की है। नागरिकों को आज रात 9 बजे तक ट्रेनों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई है।
Israel Threatens Iran Railway Network
इजरायल ने ईरान रेलवे नेटवर्क पर हमले की धमकी दी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Israel Threatens Iran Railway Network: ईरान के लिए मंगलवार, 7 अप्रैल का दिन बेहद संवेदनशील साबित हो सकता है। एक तरफ, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा समझौते के लिए दिया गया अल्टीमेटम आज समाप्त हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ, इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने अगले 12 घंटों में ईरान के ट्रेन नेटवर्क पर हमले की चेतावनी जारी की है। इजरायली सेना ने ईरानी नागरिकों को ट्रेनों का उपयोग न करने की हिदायत दी है और कहा है कि ऐसा करने से उनकी जान को गंभीर खतरा हो सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इजरायली सेना के फारसी चैनल ने “ईरान देश में यूजर्स और ट्रेन यात्रियों के लिए तत्काल चेतावनी” शीर्षक से पोस्ट साझा किया।

इजरायली फौज ने क्या कहा?

पोस्ट में लिखा गया है, “प्रिय नागरिकों, आपकी सुरक्षा के लिए हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आज रात 9 बजे तक पूरे ईरान में ट्रेन का उपयोग न करें और यात्रा से बचें। ट्रेनों और रेलवे लाइनों के पास आपकी उपस्थिति आपके जीवन के लिए खतरा बन सकती है।”

इस चेतावनी के साथ ही ईरान में नागरिक सुरक्षा और यात्रा पर व्यापक असर पड़ने की संभावना है। विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह दिन रणनीतिक और राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

ट्रंप ने दी थी हमले की धमकी

इससे पहले सोमवार रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक छोटा लेकिन बेहद चर्चित संदेश पोस्ट किया ‘मंगलवार, रात 8:00 बजे ईस्टर्न टाइम!’। इस संदेश में उन्होंने यह साफ नहीं किया कि यह किसी बड़े सैन्य कदम, प्रेस कॉन्फ्रेंस या राजनीतिक घोषणा से जुड़ा है।

इसके बाद व्हाइट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस के दाैरान ट्रंप ने यह भी दोहराया कि ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती। साथ ही उन्होंने अपनी जीत का दावा भी दोहराया। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह युद्ध को खत्म करना चाहते हैं या इसे आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह ईरान के अगले कदमों पर निर्भर करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान के पास अब सीमित समय बचा है और समयसीमा खत्म होने के बाद स्थिति बेहद गंभीर हो सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com