-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Indian Army Generate Electricity From Shoe While Walking Iit Indore Made It
IIT इंदौर का कमाल, सेना के जवानों के कदम ताल से बनेगी बिजली, लोकेशन का भी चलेगा पता
- Written By: राहुल गोस्वामी
IIT इंदौर ने स्वदेशी तकनीक से खास जूते तैयार किए हैं। इन जूतों को पहनकर चलने से न केवल बिजली बन सकती है, बल्कि वास्तविक समय में सैन्य कर्मियों की लोकेशन का भी पता लगाया जा सकता है। जूतों की मदद से वास्तविक समय में सैन्य कर्मियों की लोकेशन भी पता लगाई जा सकती है।

(डिज़ाइन फोटो)
इंदौर: इंदौर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) ने फौजियों के लिए एक स्वदेशी तकनीक से खास जूते तैयार किए हैं। इन जूतों को पहनकर चलने से न केवल बिजली बन सकती है, बल्कि वास्तविक समय में सैन्य कर्मियों की लोकेशन का भी पता लगाया जा सकता है। जल्द ही इन खास जूतों को सेना के जवानों को भी मुहैया करा दिया जाएगा, ताकि सरहद या जंगलों की सुरक्षा के दौरान वे अपने इस जूते से तैयार बिजली से जरूरी काम निपटा सकें।
इस बाबत IIT के अधिकारियों ने बताया कि आईआईटी इंदौर ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) को ऐसे जूतों के 10 जोड़ों की पहली खेप मुहैया भी करा दी है। उन्होंने बताया कि इन जूतों को IIT इंदौर के प्रोफेसर आईए पलानी के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है।
यहां पढ़ें- बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर सर्वदलीय बैठक, जयशंकर ने सभी दलों को दी तख्तापलट पर जानकारी
सम्बंधित ख़बरें
India Russia Pact: भारत में 3000 रूसी सैनिकों की तैनाती और सैन्य लॉजिस्टिक समझौते का क्या है असली सच?
अब नहीं बचेगा दुश्मन का ठिकाना, पिनाका LRGR करेगा 120 किमी दूर तक सटीक वार
सेना की नौकरी से जन लोकपाल आंदोलन तक: 90 साल के हुए अन्ना हजारे, जानें उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट
कौन हैं धीरज सेठ? जिन्हें मिली भारतीय सेना की कमान, जानें उनके अहम योगदान- VIDEO
अधिकारियों ने बताया ये जूते ट्राइबो-इलेक्ट्रिक नैनोजेनरेटर (टेंग) तकनीक से बनाए गए हैं जिसके कारण इन्हें पहन कर चले गए हर कदम से बिजली बनेगी। उन्होंने बताया कि यह बिजली जूतों के तलों में लगाए गए एक यंत्र में जमा होगी जिससे छोटे उपकरण चलाए जा सकते हैं। इल जुतों में पिजोइलेक्ट्रिक एनर्जी हारवेस्टिंग का प्रयोग किया गया है, जिसे शू एनर्जी हारवेस्टिंग का नाम दिया गया है।
इसके लिए अक खास एनर्जी हारवेस्टर सेंसर बनाया गया है, जो जूते के अंदर ही फिट होगा। इसी के साथ शू कैपेशिटर भी लगा होगा। जैसे ही पैर का पंजा और एंडी चलने के दौरान जमीन को छूएंगे, सेंसर उसे एनर्जी में तब्दील करते हुए कैपेशिटर में एकत्रित कर बिजली बनाएगा।
यहां पढ़ें- दीदी के बंगाल मॉडल पर अमित शाह ने जताई आपत्ति, संसद में किया बड़ा हमला
अधिकारियों ने बताया कि ‘ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम’ (GPS) और ‘रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन’ (RFID) की तकनीकों से लैस जूतों की मदद से वास्तविक समय में सैन्य कर्मियों की लोकेशन भी पता लगाई जा सकती है। IIT इंदौर के निदेशक प्रोफेसर सुहास जोशी ने कहा कि इन जूतों की नवाचारी खूबियों से सैन्य कर्मियों की सुरक्षा, समन्वय और दक्षता को बल मिलेगा।
वहीं टेंग तकनीक से लैस जूतों का इस्तेमाल अल्जाइमर से जूझ रहे बुजुर्गों, विद्यालय जाने वाले बच्चों और पर्वतारोहियों की लोकेशन पता लगाने में भी किया सकता है। इसके अलावा, ये जूते कारखानों में कामगारों की हाजिरी और उनके काम की निगरानी में मददगार साबित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन जूतों की मदद से खिलाड़ियों के पैरों की हरकतों का सटीक विश्लेषण भी किया जा सकता है जिससे बेहतर प्रशिक्षण के जरिये उनके प्रदर्शन में सुधार लाया जा सकता है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Indian army generate electricity from shoe while walking iit indore made it
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Dominican Republic Resort में लगी भीषण आग, इटली की महिला पर्यटक की मौत, 1700 लोगों का रेस्क्यू
Jun 20, 2026 | 10:08 AMगजब है वर्धा का सिंदी मेघे! चोरों ने पार की शातिरपन की हदें, रातों-रात पूरा का पूरा ‘कुआं’ ही चुरा ले गए चोर
Jun 20, 2026 | 10:03 AMHaunted 3D Day 8: डर का जादू बरकरार, दर्शकों को डराने में कामयाब रहे विक्रम भट्ट, फिल्म ने कमाए इतने करोड़
Jun 20, 2026 | 09:52 AMजोखिम वाली इमारतों से लोगों को हटाएगी म्हाडा, मिलेगी 20 हजार रुपये मासिक किराया सहायता
Jun 20, 2026 | 09:47 AMअमरावती में मतदान की गोपनीयता भंग, पोलिंग बूथ के अंदर मतपत्रिका का फोटो खींचने वाले के खिलाफ केस दर्ज
Jun 20, 2026 | 09:44 AMInstagram का बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल की हर फोटो पर लिख सकेंगे अलग कैप्शन, क्रिएटर्स के लिए नया क्रिएटिव फीचर
Jun 20, 2026 | 09:39 AMखान सर को कोर्ट से फिर मिली राहत! पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगी रोक को रखा बरकरार, पेश की केस डायरी
Jun 20, 2026 | 09:36 AMवीडियो गैलरी

डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM














