-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Bangladesh Row Foreign Minister Sjaishankar Calls All Party Meeting
बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर सर्वदलीय बैठक, जयशंकर ने सभी दलों को दी तख्तापलट पर जानकारी
- Written By: राहुल गोस्वामी
केंद्र सरकार ने बांग्लादेश के मुद्दे पर चर्चा के लिए आज मंगलवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई।इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी और सूचित किया कि भारत ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मदद का भरोसा दिलाते हुए उन्हें भविष्य की रणनीति तय करने के लिए समय दिया है।

(डिज़ाइन फोटो )
नई दिल्ली: जहां एक तरफ केंद्र सरकार ने बांग्लादेश के मुद्दे पर चर्चा के लिए आज मंगलवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई। वहीं यह बैठक आज सुबह करीब 10 बजे संसद भवन में हुई । इस बाबत विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस बैठक में बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी और सभी दलों के सर्वसम्मत समर्थन के लिए उनकी सराहना की।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस सर्वदलीय बैठक में नेताओं को सूचित किया कि भारत ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मदद का भरोसा दिलाते हुए उन्हें भविष्य की रणनीति तय करने के लिए समय दिया है। बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत पड़ोसी देश में मौजूद 10 हजार से अधिक भारतीय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बांग्लादेशी सेना के संपर्क में है।
यहां पढ़ें- इमरान खान की रिहाई को लेकर हजारों समर्थक सड़क पर, पाकिस्तान में बांग्लादेश जैसे हालात तो नहीं?
सम्बंधित ख़बरें
PHOTOS: 56 साल के हुए राहुल गांधी, कांग्रेस मुख्यालय में मना जश्न, बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें हो रहीं वायरल
राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर खुली संपत्ति की कुंडली, 10 साल में दोगुनी हुई नेटवर्थ; कहां से कमाते हैं पैसा?
राहुल गांधी के परशुराम अवतार वाली तस्वीर पर बवाल! BJP ने बताया हिंदू आस्था का अपमान, कांग्रेस ने क्या कहा?
झारखंड राज्यसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन में आई दरार! कांग्रेस-RJD में खिंची तलवार, किसने क्या कहा?
जयशंकर ने इस सर्वदलीय बैठक में नेताओं को सूचित किया कि भारत ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मदद का भरोसा दिलाते हुए उन्हें भविष्य की रणनीति तय करने के लिए समय दिया है। आज सर्वदलीय बैठक में जयशंकर ने कहा कि हसीना को भारत आए चौबीस घंटे भी नहीं बीते हैं और वह सदमे में हैं।
बताया जो रहा है कि जयशंकर ने इस बैठक में कहा कि सरकार, हसीना को सदमे से उबरने के लिए समय दे रही है और इसके बाद वह उनकी भविष्य की योजनाओं सहित अन्य मुद्दों पर उनसे बात करेगी। वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत विभिन्न विपक्षी नेताओं ने इस मुद्दे पर सरकार को अपना पूरा सहयोग देने की बात कही। वाईएसआर कांग्रेस नेता वी विजयसाई रेड्डी ने कहा कि उनकी पार्टी देश हित में सरकार का समर्थन करती है।
यहां पढ़ें- बांग्लादेश की बगावत के पीछे अमेरिका-पाकिस्तान का हाथ! शेख हसीना के बेटे का बड़ा बयान
बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री हसीना के अचानक इस्तीफा देने और देश छोड़कर जाने से वहां अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है। हसीना बीते सोमवार रात बांग्लादेशी वायुसेना के एक सी-130 जे सैन्य विमान से भारत पहुंचीं। बताया जा रहा है कि उनकी लंदन जाने की योजना है।
संसद भवन में राजनीतिक दलों के नेताओं को सूत्रों के अनुसार, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं के सवालों के जवाब देते हुए विदेश मंत्री ने बांग्लादेश में अराजकता में विदेशी सरकारों की भूमिका से इनकार नहीं किया, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि हालात बहुत संवेदनशील हैं और सरकार पड़ोसी देश के घटनाक्रम पर लगातार नजर रख रही है।
वहीं इस सर्वदलीय बैठक में राहुल ने पूछा कि क्या बांग्लादेश में अराजकता को बढ़ावा देने में विदेशी सरकारों का हाथ हो सकता है। इस पर जयशंकर ने कहा कि बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों ने अल्पसंख्यकों के घरों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। आज इस सर्वदलीय बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के टी आर बालू, राष्ट्रीवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सुप्रिया सुले सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bangladesh row foreign minister sjaishankar calls all party meeting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सड़क पर चलते-चलते 35 सेकंड में खुल जाएगा अपराधियों का पूरा रिकॉर्ड, लॉन्च हुआ Abhigyan ऐप
Jun 20, 2026 | 11:31 AMमहाकाल की शरण में पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, शयन आरती में हुए शामिल
Jun 20, 2026 | 11:29 AMShani Pradosh Vrat 2026: शनि प्रदोष व्रत पर करें ये खास उपाय, दूर हो सकते हैं शनिदेव के अशुभ प्रभाव
Jun 20, 2026 | 11:25 AMAndheri Illegal Encroachment: अंधेरी में बीएमसी का बड़ा एक्शन, फुटपाथों से 9 अवैध दुकानें हटाई गईं
Jun 20, 2026 | 11:25 AMNEET Exam Special: सुबह 10 बजे रवाना होंगी आपली बसें; चलो एप पर मिलेगी लाइव लोकेशन और रूट की जानकारी
Jun 20, 2026 | 11:24 AMपुणे के बोपदेव घाट पर डेकोरेशन गोदाम में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट से 30 लाख का मंडप का सामान जलकर राख
Jun 20, 2026 | 11:22 AMकहां छिपे हैं ठाकरे गुट के 5 बागी सांसद? सीक्रेट फाइव स्टार होटल से सामने आई पहली फोटो
Jun 20, 2026 | 11:20 AMवीडियो गैलरी

डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM














