- Hindi News »
- India »
- Indian Airforce Jet Crash Rajasthan Heart Wrenching Video
राजस्थान में इंडियन एयरफोर्स का फाइटर जेट क्रैश, सामने आया दिल दहलाने वाला VIDEO
Rajashthan Fighter Jet Crash: राजस्थान के चुरू में बुधवार को भारतीय वायुसेना का एक फाइटर जेट क्रैश हो गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
- Written By: अभिषेक सिंह

चुरू में फाइटर जेट क्रैश होने के बाद का दृश्य (सोर्स- वीडियो)
Rajashthan Fighter Jet Crash: राजस्थान के चुरू में बुधवार को भारतीय वायुसेना का एक फाइटर जेट क्रैश हो गया है। यह हादसा चुरू जिले के भानुदा गांव के पास हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुट गई है। वहीं, ग्रामीणों ने शव के टुकड़ों के मिलने का दावा किया है।
इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास भी किया लेकिन वह इतना विकराल रूप ले चुकी थी कि उस पर नियंत्रण करना मुश्किल हो गया।
जगुआर विमान क्रैश, पायलट शहीद
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, भारतीय वायुसेना का एक जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश हुआ है। वहीं, इस घटना में पायलट की मौत हो गई है। हालांकि भारतीय वायुसेना की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET UG: 10th में 43%-12th में आए ग्रेस मार्क्स, सपना डॉक्टर बनने का; बीवाल परिवार के फर्जी मेरिट का पर्दाफाश
राजस्थान में ATS का बड़ा एक्शन, पाक आतंकी शहजाद भट्टी के मंसूबे किए नाकाम, 7 गिरफ्तार
आज की ताजा खबर 15 मई LIVE: ‘धार भोजशाला एक हिंदू मंदिर परिसर’, MP हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
आज की ताजा खबर 14 मई LIVE: वीडी सतीशन होंगे केरल के नए मुख्यमंत्री
सामने आया घटना का वीडियो
इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि क्रैश हुए प्लेन का मलबा दूर-दूर तक बिखरा हुआ है। वहीं पूरे इलाके में धुएं का गुबार छाया हुआ है। इसके साथ ही आस-पास काफी संख्या में लोग खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।
BREAKING: Fighter jet crashes in Bhanuda village in Rajasthan’s Ratangarh; rescue team on the spot pic.twitter.com/071ADfWGH5 — Vani Mehrotra (@vani_mehrotra) July 9, 2025
धमाके के साथ हवा में छाया गुबार
चश्मदीदों के मुताबिक लड़ाकू विमान में आग लगने के बाद वह अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया। विमान के गिरते ही इलाके में जोरदार धमाका सुनाई दिया और धुएं का गुबार आसमान में फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही राजलदेसर पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई है।
दूर-दूर तक फैला प्लेन का मलबा
दुर्घटना स्थल पर क्रैश विमान का मलबा काफी दूर तक फैला हुआ दिखाई दिखाया। इतना ही नहीं मलबे की बीच में एक पायलट का क्षतिग्रस्त शव भी बरामद किया गया है। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को घेर लिया है।
रक्षा सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद, भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों को दुर्घटनास्थल पर भेज दिया गया है। विमान ने सूरतगढ़ वायु सेना अड्डे से दो पायलटों के साथ उड़ान भरी थी। मंत्रालय की टीम घटना पर नजर बनाए हुए है।
यह भी पढ़ें:- BIG BREAKING: वडोदरा में टूटा पुल, नदी में गिरीं गाड़ियां, 2 लोगों की मौत- VIDEO
भारतीय वायु सेना के अनुसार, पायलटों को उड़ान के बीच में तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा और उन्होंने हवाई क्षेत्र और आसपास के आबादी वाले क्षेत्रों को नुकसान से बचाने के लिए विमान से बाहर निकल गए।
भारतीय वायुसेना के एक पायलट सिद्धार्थ यादव की विमान से बाहर निकलने के दौरान लगी चोटों के कारण दुखद रूप से मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा पायलट इस घटना में घायल हो गया।
इससे पहले, 7 मार्च को हरियाणा के अंबाला के पास एक जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें पायलट सुरक्षित बच गया था। इसके साथ ही तीन महीने पहले, अप्रैल में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी, जब भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का एक दो सीटों वाला जगुआर विमान जामनगर एयरफील्ड से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक रात्रि मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
Indian airforce jet crash rajasthan heart wrenching video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ulhasnagar News: उल्हासनगर मनपा की महासभा में भाजपा के पार्षदों ने किया बहिष्कार, महागठबंधन के भीतर दरार
May 15, 2026 | 10:27 PM‘ASI की रिपोर्ट में कई तथ्य गायब…’, भोजशाला फैसले पर दिग्विजय सिंह का बयान; कही यह बड़ी बात
May 15, 2026 | 10:22 PMखत्म होने वाला है पेट्रोल-डीजल का दौर? महंगे तेल के बीच सरकार के पास तैयार है ये 6 विकल्प, पैसे की भी होगी बचत
May 15, 2026 | 10:15 PMमहाराष्ट्र पुलिस महकमे में फडणवीस सरकार का बड़ा फेरबदल, 52 IPS और 44 राज्य पुलिस अधिकारियों के थोक में तबादले
May 15, 2026 | 10:11 PMहैदराबाद में धू-धू कर जल उठे ट्रेन के डिब्बे, जयपुर एक्सप्रेस में लगी भीषण आग; बाल-बाल बचे यात्री
May 15, 2026 | 10:09 PMअब लेट-लतीफी नहीं चलेगी! CM मोहन यादव ने दिए सभी सरकारी विभागों में बायोमैट्रिक अटेंडेंस लागू करने के निर्देश
May 15, 2026 | 10:00 PM‘Welcome To The Jungle’ में होंगे कौन-कौन से सितारें…किन कलाकारों का होगा ज़ोरदार वेलकम, जानें यहां…
May 15, 2026 | 09:57 PMवीडियो गैलरी

NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM














