- Hindi News »
- India »
- Indian Air Force Airstrip Sold Case Mother And Son Sold Iaf Property
देश की सुरक्षा से खिलवाड़? मां-बेटे ने बेच डाली सेना की हवाई पट्टी, मचा हड़कंप
मां-बेटे की जोड़ी ने ऐसी ठगी कर डाली, जिसे सुनकर ही लोगों को दिमाग घूम जाएगा। इन लोगों ने भारतीय वायुसेना की ऐतिहासिक हवाई पट्टी ही बेच डाली
- Written By: अर्पित शुक्ला

सेना की हवाई पट्टी (File Photo)
चंडीगढ़: पंजाब के फिरोजपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जो फिल्मों को भी पीछे छोड़ गया। दरअसल यहां एक मां-बेटे की जोड़ी ने ऐसी जालसाजी कर डाली, जिसे सुनकर ही लोगों को माथा चकरा जाएगा। कमाल ये है कि, इन्होंने किसी की दुकान, खेत, या फिर इमारत को नहीं, बल्कि भारतीय वायुसेना की ऐतिहासिक हवाई पट्टी ही बेच डाली। जहां से हमारे जांबाज फाइटर पायलट तीन-तीन युद्ध (1962, 1965 तथा 1971) में दुश्मनों को हरा चुके थे।
28 साल पहले हुए इस मां-बेटे की ठगी के कारनामे का पर्दाफाश अब जाकर हाईकोर्ट के निर्देश तथा विजिलेंस जांच के बाद हुआ है। मां-बेटे के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
कैसे हुआ मामले का खुलासा?
दरअसल इस पूरे मामले का खुलासा निशान सिंह नामक एक सेवानिवृत्त कनूंगो की शिकायत से हुआ, जिन्होंने पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के निदेशक को एक पत्र लिखकर इस मामले में जांच की मांग की। उन्होंने बताया कि किस तरीके से दुमनी वाला गांव की उषा अंसल तथा उनके बेटे नवीन चंद अंसल ने रेवेन्यू ऑफिसर्स की मिलीभगत से सेना की जमीन पर झूठा मालिकाना हक साबित करके उसे बेच डाला।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
भंडारा: अवैध शराब अड्डों पर पुलिस का छापा, तुमसर और गोबरवाही में 2.44 लाख का माल जब्त, आरोपियों पर मामला दर्ज
जलगांव जामोद: देशी पिस्तौल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, स्थानीय अपराध शाखा ने 1.22 लाख का माल किया जब्त
मामले पर हाईकोर्ट सख्त
इस मामले में शिकायत मिलने के बाद जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो निशान सिंह ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। अदालत ने इस मामले को गंभीर मानते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य निदेशक को खुद इस मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया।
जांच रिपोर्ट में क्या आया?
जांच में सामने आया कि ये हवाई पट्टी फत्तूवाला गांव, जो पाकिस्तान सीमा के पास है, वहां पर स्थित है। इस जमीन को 12 मार्च 1945 को ब्रिटिश शासन ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान रॉयल एयर फोर्स के लिए अधिग्रहित किया था। बाद में ये जमीन भारतीय वायुसेना के अधीन हो गई और तीन युद्धों में इसका उपयोग लैंडिंग ग्राउंड के तौर पर किया गया।
अलर्ट हो जाइए! जुलाई में जुल्म ढाएगी बारिश, लेकिन अन्नदाताओं के लिए खुशख़बरी
ठगी की परतें खुलीं
जब मामले की जांच की गई तो ये भी स्पष्ट हुआ कि उषा अंसल तथा नवीन चंद अंसल ने कुछ निचले स्तर के अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके जमाबंदी में हेरफेर करवाया और खुद को इस जमीन का मालिक दिखा दिया। इसके बाद 1997 में इस जमीन को दूसरों को बेच भी दिया। हैरानी की बात ये है कि असली मालिक मदन मोहन लाल की मौत तो 1991 में ही हो गई थी, फिर भी 1997 में बोगस बिक्री के कागजात बनाए गए।
Indian air force airstrip sold case mother and son sold iaf property
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 4 April: शनिवार को चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, कुंभ और मेष को मिलेगी खुशखबरी!
Apr 04, 2026 | 12:05 AMIPL 2026 में पंजाब किंग्स ने चेपॉक का किला किया ध्वस्त, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से रौंदा
Apr 03, 2026 | 11:25 PM‘जाइए सजना’ पर तबला कवर ने मचाई धूम, 40 लाख से ज्यादा लोग हुए दीवाने
Apr 03, 2026 | 10:44 PMडायबिटीज के लिए ही नहीं, जामुन में हैं कई औषधीय गुण
Apr 03, 2026 | 10:37 PMमस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PMकैसे करें बॉडी को डिटॉक्स? यहां जानिए आयुर्वेद के 6 असरदार उपाय, हफ़्ते भर में नज़र आएगा फ़र्क
Apr 03, 2026 | 10:26 PMAAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PMवीडियो गैलरी

दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM












