- Hindi News »
- India »
- India Pakistan War Press Confrence Qustion Of Indian Air Force Lose Dgmo Said
Operation Sindoor में भारत की कितनी हानि हुई, DGMO ने खोले राज; बताया- पायलट्स दुश्मन का बड़ा नुकसान कर लौटे
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान DGMO एयर मार्शल एके भारती से भारत के नुकसान को लेकर भी सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि क्या नुकसान हुआ इसका आंकलन करेंगे। हमारे लिए जरूरी टार्गेट था, जो पूरा करते हुए सुरक्षित घर लौट आए हैं।
- Written By: सौरभ शर्मा

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय वायुसेना की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि सभी पायलट सुरक्षित हैं और मिशन में लक्ष्य को पूरी तरह से प्राप्त किया गया है। मीडिया से बातचीत में जब यह सवाल उठा कि क्या भारत के फाइटर जेट्स को नुकसान पहुंचा है, तो वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी ने जवाब दिया कि सभी पायलट घर लौट आए हैं और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद यह भी सामने आया कि ऑपरेशन के दौरान कई पाकिस्तानी विमानों को मार गिराया गया, हालांकि उनका मलबा भारतीय सीमा में नहीं मिला।
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने दुश्मन के खिलाफ सटीक वार किए। सेना के अनुसार 9 अहम ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें सीमा पार के टारगेट भी शामिल थे। इन हमलों में 100 से अधिक आतंकवादी ढेर हुए, जबकि दर्जनों पाकिस्तानी सैनिक और अधिकारी मारे गए। सेना का कहना है कि यह ऑपरेशन पूरी योजना और सामूहिक रणनीति का नतीजा था जिसमें थल, जल और वायुसेना ने एक साथ मिलकर काम किया।
पायलट पूरी तरह सुरक्षित, नुकसान का आकलन जारी
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या भारत को कोई हानि हुई है। इस पर वायुसेना की ओर से बताया गया कि मिशन के दौरान सभी पायलट सुरक्षित रहे और सभी सफलतापूर्वक लौट आए। अधिकारी ने कहा कि नुकसान का सही आकलन किया जाएगा, लेकिन फिलहाल किसी भी फाइटर जेट के गिरने की पुष्टि नहीं हुई है। यह बयान ऐसे समय आया है जब देश भर में ऑपरेशन की सफलता को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, भीड़भाड़ वाले बाजार में भीषण बम धमाका, 9 लोगों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
वंदे भारत भी पड़ जाएगी धीमी! दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, 2 घंटे में पहुंचेगी लखनऊ
NEET के अलावा ये 7 परीक्षाएं हो चुकी है पेपर LEAK का शिकार, देखें पिछले पांच साल की लिस्ट
होर्मुज की नाकेबंदी पर ईरान ने दी सफाई, भारत को हो रही परेशानी से खुश नहीं तेहरान, कहा- हमें अफसोस है पर…
पाकिस्तानी फाइटर जेट्स को किया गया नेस्तनाबूद
भारतीय वायुसेना ने जानकारी दी कि ऑपरेशन के दौरान कुछ पाकिस्तानी फाइटर जेट्स को मार गिराया गया। हालांकि इनमें से किसी का मलबा भारतीय सीमा में नहीं मिला, जिससे साफ है कि उन्हें सीमा पार ही निशाना बनाया गया। अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी माध्यमों से सटीक आंकड़े जुटाए जा रहे हैं, लेकिन इतना स्पष्ट है कि दुश्मन को बड़ा नुकसान पहुंचा है।
India pakistan war press confrence qustion of indian air force lose dgmo said
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
GT vs SRH: अहमदाबाद ने गुजरात टाइटंस ने बनाए 168 रन, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर ने खेली अर्धशतकीय पारी
May 12, 2026 | 09:35 PMभोपाल में NEET पेपर लीक पर बवाल, एलेन के बाहर NSUI का हल्लाबोल; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग
May 12, 2026 | 09:20 PMSnake Bite: सांप के काटने के बाद क्या करें और क्या नहीं? जानिए जरूरी बातें
May 12, 2026 | 09:19 PMसाबरमती स्टेशन का बदलेगा चेहरा, DRM ने बुलडोजर चलाकर शुरू किया 10 हजार क्षमता वाले होल्डिंग एरिया का काम
May 12, 2026 | 09:13 PMश्रमिकों के लिए हेल्थ कवच, आकाश फुंडकर ने दिए 18 नए अस्पताल और 3 मेडिकल कॉलेजों के निर्देश
May 12, 2026 | 08:55 PMजब टॉफियां लेकर जनसुनवाई में पहुंचा 6वीं का छात्र, मासूमियत देख भावुक हुए अधिकारी; जानें पूरा मामला
May 12, 2026 | 08:49 PMCooler Smell: कूलर की हवा से अगर आ रही हो बदबू? तो ये काम कर लें, फैल जाएगी खुशबू
May 12, 2026 | 08:47 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














