नई दिल्ली: भारत (India) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) को कोविड -19 वैक्सीन (Covid-19 vaccine) की पांच लाख खुराक वाली मानवीय सहायता का अगला बैच भेज दिया है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) ने शनिवार को दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि, मानवीय सहायता काबुल के इंदिरा गांधी अस्पताल को सौंपी गई है।
जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि, आने वाले हफ्तों में अतिरिक्त पांच लाख डोजेस की आपूर्ति की जाएगी। उल्लेखनीय है कि, भारत ने पहले ही अफगान लोगों को खाद्यान्न, COVID-19 वैक्सीन की एक मिलियन खुराक और आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं सहित मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
#WATCH | India has supplied the next batch of humanitarian assistance consisting of 500,000 doses of COVID-19 vaccine, Covaxin to Afghanistan. pic.twitter.com/agzcqitRqf
— ANI (@ANI) January 1, 2022
गौरतलब ही कि, पिछले महीने की शुरुआत में, भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के माध्यम से अफगानिस्तान को 1.6 टन चिकित्सा सहायता प्रदान की थी।
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘आने वाले हफ्तों में, हम गेहूं की आपूर्ति और शेष चिकित्सा सहायता का कार्य करेंगे। इस संबंध में, हम परिवहन के तौर-तरीकों को अंतिम रूप देने के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और अन्य लोगों के संपर्क में हैं।’
उल्लेखनीय है कि, तालिबान ने 15 अगस्त को काबुल पर कब्जा कर लिया था और तब से अफग़ानिस्तान गहराते आर्थिक, मानवीय और सुरक्षा संकट का सामना कर रहा है। विदेशी सहायता के निलंबन, अफगान सरकार की संपत्ति को जब्त करने और तालिबान पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के संयोजन ने पहले से ही उच्च गरीबी के स्तर से पीड़ित देश को एक पूर्ण आर्थिक संकट में डाल दिया है।