-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- India Gets Multi Role Guided Missile Frigate Ins Tushil
सकते में ड्रैगन! भारत को मिला मल्टी-रोल गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट ‘INS तुशील’, जानें हिंद महासागर के नए रक्षक को
- Written By: राहुल गोस्वामी
आधुनिक मल्टी-रोल स्टील्थ-गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट 'आईएनएस तुशील (एफ 70)' को बीते सोमवार भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है। इस युद्धपोत से हिंद महासागर में भारतीय नौसेना की परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

आईएनएस तुशील
नई दिल्ली: जहां एक तरफ, आधुनिक मल्टी-रोल स्टील्थ-गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट ‘आईएनएस तुशील (एफ 70)’ को बीते सोमवार भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है। वहीं यह खास युद्धपोत रूस के कलिनिनग्राद में स्वयं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में भारत को डिलीवर किया गया। वहीं इस मौके रक्षा मंत्री ने ‘INS तुशील’ की कमीशनिंग को भारत की बढ़ती समुद्री ताकत का एक गौरवपूर्ण प्रमाण बताया है।
जानकारी दें कि, दुनिया भर में तकनीकी रूप से सबसे उन्नत फ्रिगेट में से एक माने जाने वाले इस युद्धपोत से हिंद महासागर में भारतीय नौसेना की परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां ड्रैगन की बढ़ती गतिविधियां देखी गई हैं।
Delighted to attend the Commissioning Ceremony of #INSTushil, the latest multi-role stealth-guided missile frigate, at the Yantar Shipyard in Kaliningrad (Russia). The ship is a proud testament to India’s growing maritime strength and a significant milestone in long-standing… pic.twitter.com/L6Pok31wQJ — Rajnath Singh (@rajnathsingh) December 9, 2024
फ्रिगेट ‘आईएनएस तुशील (एफ 70)’ की कमीशनिंग पर राजनाथ बोले कि, यह युद्धपोत भारत और रूस के बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्ती में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। भारत और रूस के संबंध साझा मूल्यों, आपसी विश्वास व विशेष रणनीतिक विशेषाधिकार से एक साथ बंधे हुए हैं।
Indian National anthem being played as INS Tushil gets commissioned in Kalingard, Russia pic.twitter.com/w0OZ9y85Wl — Sidhant Sibal (@sidhant) December 9, 2024
जानें ‘INS तुशील’ को
- INS तुशील कई उन्नत हथियारों से लैस है।
- इसमें संयुक्त रूप से विकसित ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल, उन्नत रेंज के साथ वर्टिकली लॉन्च करने वाली मिसाइल भी हैं।
- INS तुशील मध्यम दूरी की एंटी-एयर और सतह गन से लैस है।
- इसमें क्लोज-रेंज रैपिड फायर गन सिस्टम, पनडुब्बी रोधी टॉरपीडो और रॉकेट व उन्नत इलेक्ट्रॉनिक युद्ध और संचार सूट भी हैं।
- INS तुशील कामोव-28 और कामोव-31 जैसे उन्नत हेलीकॉप्टरों को भी ले जाने में सक्षम है
- INS तुशील 125 मीटर लंबा और 3,900 टन वजनी है।
- INS तुशील भारतीय नौसेना की पश्चिमी कमान के अंतर्गत भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े में शामिल हुआ है।
- INS तुशील 30 समुद्री मील से अधिक की गति प्राप्त करने में सक्षम है।
- इस जहाज के निर्माण में प्रमुख ओईएम ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, केलट्रॉन, नोवा इंटीग्रेटेड सिस्टम, एल्कोम मरीन, जॉनसन कंट्रोल्स इंडिया और कई अन्य भारतीय संगठन शामिल रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जान न्योछावर कर दी पर देश को झुकने नहीं दिया… कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रपति, PM मोदी समेत दिग्गजों का पैगाम
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राजनाथ सिंह बोले- युवाओं की भावनाएं सर्वोपरि, शिक्षा व्यवस्था होगी पारदर्शी
44 सोमाली समुद्री लुटेरों को उम्रकैद, भारतीय नौसेना की कार्रवाई पर मुंबई कोर्ट का बड़ा फैसला
सुप्रिया सुले ने राजनाथ सिंह के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, दलबदल की अटकलों के बीच VIDEO देख उलझन में पड़े नेटीजन्स
India gets multi role guided missile frigate ins tushil
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aunt and Uncle Day 2026: बचपन की हर शरारत के साथी, आज उन्हीं आंटी-अंकल को कहें दिल से ‘थैंक्यू’
Jul 26, 2026 | 10:46 AMनासिक में मंडराया डेंगू का खतरा: जुलाई में मिले 22 नए मरीज, संदिग्धों का आंकड़ा पहुंचा 260 के पार!
Jul 26, 2026 | 10:44 AMGold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम बढ़े, जानिए आज का ताजा भाव
Jul 26, 2026 | 10:42 AMCJP का आंदोलन खत्म होने के बाद कैसा दिख रहा जंतर-मंतर? पीछे छूटा कचरे का अंबार, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:40 AMहरदोई लूट कांड: मुनीम और नौकरों ने खाने में मिलाई नशीली गोली ,चुराए 1.29 करोड़; आरोपी पोलिस की गिरफ्त में
Jul 26, 2026 | 10:39 AM16.96 लाख किसानों के लिए बड़ी राहत, कर्जमुक्ति योजना की तीसरी सूची जारी, सहकार मंत्री ने दी जानकारी
Jul 26, 2026 | 10:36 AMकैस्पियन सागर में ईरानी जहाज पर यूक्रेन का हमला, तेहरान की खुली धमकी- अब भुगतने होंगे गंभीर नतीजे
Jul 26, 2026 | 10:29 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














