जान न्योछावर कर दी पर देश को झुकने नहीं दिया... कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रपति, PM मोदी समेत दिग्गजों का पैगाम

Kargil Vijay Diwas 2026: 27वें कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह ने कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया।
kargil war tribute pm modi president droupadi murmu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रद्धांजलि देते हुए (सौजन्य-IANS)
Updated on

Operation Vijay Kargil War Tribute: 'कारगिल विजय दिवस' पर भारतीय सेना के वीर जवानों के शौर्य और साहस को पूरा देश नमन कर रहा है। आज 27वां कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्र सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

कारगिल दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "कारगिल विजय दिवस के अवसर पर, मैं उन बहादुर योद्धाओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं जिन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनकी अद्वितीय वीरता, अटूट संकल्प और बेमिसाल देशभक्ति हमारी सेना की गौरवशाली परंपराओं के अनुकरणीय उदाहरण हैं। देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा। उन वीर योद्धाओं की वीरता की गाथा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र-सेवा और कर्तव्य-निष्ठा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती रहेगी।"

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पीएम नरेंद्र मोदी ने कारगिल दिवस पर एक्स पर लिखा, "कारगिल विजय दिवस पर, हमारा देश भारत की सुरक्षा के प्रति असाधारण साहस और प्रतिबद्धता के लिए बहादुर सैनिकों का आभार व्यक्त करता है। सबसे कठिन परिस्थितियों में भी उनकी वीरता हमेशा राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बनी रहेगी। उनकी अटूट देशभक्ति और कर्तव्य के प्रति समर्पण पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।"

https://twitter.com/narendramodi/status/2081214788483555791

अमित शाह ने बताया असाधारण वीरता का प्रतीक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय सेना की वीरता पर लिखा, "'कारगिल विजय दिवस' भारतीय सेना के अदम्य साहस और असाधारण वीरता का प्रतीक है। साल 1999 में, हिमालय की दुर्गम बर्फीली चोटियों पर ऊंचाई वाले मोर्चों पर दुश्मन की मजबूत स्थिति और कठिन हालात के बावजूद, हमारे बहादुर सैनिकों ने 'ऑपरेशन विजय' के जरिए दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। 'कारगिल विजय दिवस' पर, मैं उन सभी बहादुर सपूतों को याद करता हूं और उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं जिन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान देकर देश की अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखा।"

https://twitter.com/AmitShah/status/2081195713418141771

बहादुर सैनिकों को राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि

कारगिल दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्रास में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित 'शौर्य संध्या' में शामिल हुए थे और आज उन्होंने कारगिल युद्ध स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, कारगिल विजय दिवस के अवसर पर, मैं उन सभी बहादुर सैनिकों को अपनी गहरी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी।

https://twitter.com/rajnathsingh/status/2081183082158375124

उन्होंने आगे लिखा कि देश उन सभी बहादुर सैनिकों का हमेशा आभारी और ऋणी रहेगा जिन्होंने 1999 में कारगिल की दुर्गम चोटियों पर असाधारण वीरता का प्रदर्शन किया था। भारतीय सेना का अदम्य साहस, बलिदान और अटूट संकल्प आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, कर्तव्य के प्रति समर्पण और मातृभूमि के लिए सब कुछ न्योछावर करने की भावना से प्रेरित करता रहेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com