- Hindi News »
- India »
- India Defence Minister Approved Building 5th Generation Stealth Indian Fighter Jet
भारत बना रहा 5वीं पीढ़ी का ऐसा स्टेल्थ लड़ाकू विमान, जो बिना पकड़ में आए एक ही बार में खत्म कर देगा पाकिस्तान
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 5वीं पीढ़ी के एडवांस्ड फाइटर जेट (AMCA) को विकसित करने की मंजूरी दे दी है। यह विमान बेहद ही खतरनाक और आधुनिक तकनीक से लैस होगा। यह विमान राफेल से भी बेहतर होगा।
- Written By: Saurabh Pal

AMCA फाइटर जेट (फोटो- AI)
नई दिल्लीः पाकिस्तान और चीन से युद्ध के खतरों के मद्देनजर भारत हवाई शक्ति बढ़ाने में जुटा है। मॉडर्न हथियारों एवं फाइटर जेट्स के लिए विदेशी कंपनियों पर निर्भरता कम कर भारत ने आत्मनिर्भरता की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रहा है। तेजस के बाद अब भारत 5वीं पीढ़ी (fifth generation fighter jets) एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) बनाने की तैयारी में है। इस विमान के प्रोडक्शन मॉडल को मंजूरी मिल गई है। मंगलवार को रक्षामंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।
इस एयरक्राफ्ट के प्रोडक्शन के लिए ऑक्शन होगा। रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस ऑक्शन में सरकारी कंपनियों के साथ निजी कंपनियों को भी बोली लगाने का मौका दिया जाएगा। एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) जल्द ही इसके लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EoI) जारी करेगा।
ऐलान के बाद 6 कंनियों के शेयर में आया उछाल
सम्बंधित ख़बरें
ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बदली प्रोफाइल फोटो, ‘एक्स’ पर तिरंगे के साथ दिखा खास लोगो
ब्रह्मोस को टक्कर! पाकिस्तान ने टेस्ट किया फतेह-II मिसाइल, 2.5 मैक की स्पीड…400KM रेंज, जानें और क्या है खास
रूस से भारत आ रहा ‘अभेद्य’ S-400 मिसाइल सिस्टम, राजस्थान बॉर्डर पर होगी तैनाती! दुश्मन की हर हरकत पर रहेगी नजर
Weapon Export: रूस को पछाड़कर ग्लोबल हथियार मार्केट में छाया भारत, पुतिन की बढ़ी टेंशन
5वीं पीढ़ी के एयरक्राफ्ट बनाने में निजी कंपनियों को मौका देने की घोषणा करते हुए डिफेंस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों की बल्ले-बल्ले हो गई। कई कंपनियों के शेयर्स में 6 प्रतिशत तक का उछाल देखने को मिला। निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स भी 52 सप्ताह के नए हाई 8,674.05 पर पहुंच गया।
AMCA विमान की खासियत और लागत
एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट’ (AMCA), फिफ्थ जनरेशन के इस विमान के डिजाइन और डेवलपमेंट के लिए 15 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार किया था। सुरक्षा कैबिनेट समिति (CCS) ने इसकी मंजूर अप्रैल 2024 में दी थी। ADA इस प्रोग्राम के एग्जीक्यूशन और एयरक्राफ्ट डिजाइन करने के लिए नोडल एजेंसी है। ADA रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के तहत आता है।
7 हजार किलो विस्फोटक लेकर उड़ान भरने में सक्षम
AMCA लड़ाकू विमान राफेल सहित जितने भी अन्य फाइटर जेट्स भारत में मौजूद हैं उन सभी से बेहतर होगा। इसके अलावा अमेरिकी F-16 और चीनी JF-17 से बेहतर होगा। इसको दुश्मन के रडार से बचने के लिए हाईटेक स्टेल्थ टेक्नोलॉजी से लैस किया जाएगा। इंटरनेशनल लेवल पर इस्तेमाल हो रहे 5वीं पीढ़ी के अन्य स्टेल्थ लड़ाकू विमानों के जैसा या उससे भी बेहतर होगा। बता दें कि पाकिस्तान के पास मौजूद F-16 और JF-17 स्टेल्थ विमान नहीं है। फ्रांस से खरीदा गया राफेल भी पूर्ण रूप से स्टेल्थ विमान नहीं है। यह अर्ध स्टेल्थ विमान की श्रेणी में आता है। इस विमान में 7 हजार kg विस्फोटक लेकर उड़ने की क्षमता है, जो इसे बेहत खतरनाक बनाती है।
AMCA स्वदेशी तकनीक से बनने वाला दूसरा फाइटर जेट
भारत का दूसरा स्वदेसी फाइटर जेट
एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट यानी AMCA देश में ही विकसित होने वाला दूसरा फाइटर एयरक्राफ्ट होगा। इससे पहले भारत में लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस और उसके एडवांस्ड वर्जन तेजस मार्क-1 को तैयार किया जा चुका है। इसके और भी उन्नत संस्करण मार्क-1-ए पर काम चल रहा है। जानकारी के मुताबिक AMCA 2035 तक एयरफोर्स और नेवी में तैनाती के लिए उपलब्ध हो सकेगा।
India defence minister approved building 5th generation stealth indian fighter jet
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कैब में फंसी युवती ने दिखाई हिम्मत, ड्राइवर नहीं रोक रहा था गाड़ी, फिर ऐसे बची जान
May 14, 2026 | 07:14 PMMP में बिजली खरीद को लेकर होगी कैबिनेट की मंजूरी, सीएम की अनुमती के बाद लोगू होगी नीति; जानें क्या है नई नीति
May 14, 2026 | 07:05 PMबंगाल में रिलीज होगी संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’, Mithun Chakraborty बोले- अब ‘द बंगाल फाइल्स’ भी आएगी
May 14, 2026 | 07:03 PMभारतीय रुपये की विदेशों में बढ़ जाती है ताकत, इन 5 देशों में कम पैसों में घूमने का मिलेगा मजा
May 14, 2026 | 07:02 PMExplainer: फतह-4 तक पहुंचा पाकिस्तान, अब कितनी बढ़ गई मारक क्षमता? जानिए इसमें चीन का क्या है रोल?
May 14, 2026 | 06:53 PMAIMIM नेता इम्तियाज जलील का बड़ा बयान, मतीन का घर गिरा तो पूरा हिंदुस्तान देखेगा, हम खड़ा करेंगे आलीशान आशियाना
May 14, 2026 | 06:48 PMसड़क हादसे के बाद ऐसे मिलता है मुआवजा, जानें कौन कर सकता है क्लेम और कितना मिल सकता है पैसा
May 14, 2026 | 06:48 PMवीडियो गैलरी

सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM














