-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- India Blocks X Accounts Of Chinese State Media Global Times Xinhua
चीन पर भारत ने की पाकिस्तान जैसी ‘स्ट्राइक’, तुर्किये पर भी एक्शन
- Written By: अर्पित शुक्ला
भारत सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को 8,000 से अधिक खातों को ब्लॉक करने का आदेश दिया। यह कदम भारत की डिजिटल और कूटनीतिक रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य गलत सूचनाओं को रोकना और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना है।

कॉन्सेप्ट फोटो
नई दिल्ली: चीन के समाचार संस्थानों ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ के ‘एक्स’ खातों पर बुधवार को लिखा देखा गया कि एक कानूनी अनुरोध पर भारत में इन पर रोक लगाई गई है। इस संबंध में जानकारी के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को ईमेल किया गया लेकिन तत्काल कोई जवाब नहीं मिला है। यह घटनाक्रम चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों के लिए उसके नामों की घोषणा किए जाने की पृष्ठभूमि में आया है, जिसे पड़ोसी देश तिब्बत का दक्षिणी भाग होने का दावा करता है।
अरुणाचल प्रदेश पर झूठ
भारत ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों के नाम बदलने के चीन के कदम को ‘व्यर्थ और बेतुका’ बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि इस तरह के प्रयासों से इस ‘अस्वीकार्य’ वास्तविकता में कोई बदलाव नहीं आएगा कि यह राज्य ‘भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा’। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘हमने देखा है कि चीन भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश में स्थानों के नाम बदलने के अपने व्यर्थ और बेतुके प्रयासों में लगा हुआ है।” उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सैद्धांतिक रुख के अनुरूप, हम इस तरह के प्रयासों को स्पष्ट रूप से खारिज करते हैं।”
भारत सरकार का सख्त रुख
भारत सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को 8,000 से अधिक खातों को ब्लॉक करने का आदेश दिया, जिनमें अंतरराष्ट्रीय समाचार संगठनों तथा प्रमुख यूजर्स के खाते शामिल हैं। सरकार ने बताया कि ये खाते राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने वाली गलत सूचनाएं फैला रहे थे। टीआरटी वर्ल्ड और ग्लोबल टाइम्स के खाते भी इस कार्रवाई का हिस्सा हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
Syria Parliament: असद राज के खात्मे के बाद सीरिया में नई संसद तैयार, 70 सांसदों की लिस्ट हुई जारी
चिकन नेक के पास चीन की एंट्री! भारत की चिंता पर ड्रैगन ने दिया जवाब, बोला- हमारे बीच न आए कोई तीसरा पक्ष
‘भीख का कटोरा लेकर चीन नहीं गए हमारे PM’, सवाल सुनते भड़के बांग्लादेशी विदेश मंत्री; पत्रकार को दिया जवाब
तुर्किये से मार्बल का आयात बंद
वहीं इससे पहले एशिया के सबसे बड़े मार्बल व्यापार केंद्र के रूप में विख्यात उदयपुर के व्यापारियों ने तुर्किये से मार्बल आयात बंद करने का निर्णय लिया है। इसका कारण तुर्किये का पाकिस्तान को समर्थन देना है।
उदयपुर मार्बल प्रोसेसर्स समिति के अध्यक्ष कपिल सुराणा ने बताया कि समिति के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि जब तक तुर्किये पाकिस्तान को समर्थन देता रहेगा, तब तक उसके साथ व्यापार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत में आयात होने वाले कुल मार्बल का करीब 70 फीसदी हिस्सा तुर्किये से आता है, लेकिन अब इस आयात को बंद किया जा रहा है।
India blocks x accounts of chinese state media global times xinhua
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: मकान गिराने के नोटिस और बरामदगी पर परिवारों के गंभीर आरोप
Jul 03, 2026 | 08:14 PMAgra: यूपीटीईटी परीक्षा के बाद एमजी रोड पर ट्रैफिक सिस्टम फेल, घंटों जाम में फंसे लोग
Jul 03, 2026 | 08:09 PMगौ रक्षा को बनाएं मतदान का मुद्दा: लखीमपुर खीरी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का आह्वान
Jul 03, 2026 | 07:56 PMEXCLUSIVE: “सोनम के फरार होने का डर”, राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने आरोपी की जमानत पर जताई चिंता; कही बड़ी बात
Jul 03, 2026 | 07:47 PMराम मंदिर चंदा चोरी पर गरमाई सियासत: पवन खेड़ा बोले- ‘संघ का रवैया मुंह में राम, बगल में छुरी’
Jul 03, 2026 | 07:47 PMआगरा में पत्नी की दरिंदगी: बाथरूम में दफन रहा पति; 45 दिन तक किसी को नहीं हुई भनक, खुदाई में मिला कंकाल
Jul 03, 2026 | 07:45 PMSIT जांच केवल दिखावा… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अरविंद केजरीवाल का आरोप, कहा- असली चोरों को बचाया जा रहा
Jul 03, 2026 | 07:40 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














