-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- India Approves Dulhasti Hydel Project Chenab River Indus Treaty
सूखने लगा शहबाज-मुनीर का गला…भारत ने चिनाब पर एक और प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, मचा हड़कंप
- Written By: अक्षय साहू
Indus Waters Treaty with Pakistan: भारत ने किश्तवाड़ में चिनाब नदी पर 260 मेगावाट की दुलहस्ती स्टेज-II जलविद्युत परियोजना को मंजूरी दी, जिससे जम्मू-कश्मीर में ऊर्जा उत्पादन और जल सुरक्षा बढ़ेगी।

भारत ने दुलहस्ती पावर प्रोजेक्ट को मंजूरी दी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Dulhasti Hydel Power Project: भारत ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर स्थित 260 मेगावाट की दुलहस्ती स्टेज-II जलविद्युत परियोजना को पर्यावरण मंजूरी प्रदान कर दी है। पर्यावरण मंत्रालय के विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति (EAC) ने इस महीने की शुरुआत में अपनी 45वीं बैठक में इस परियोजना को मंजूरी दी। इस परियोजना की अनुमानित लागत 3,200 करोड़ रुपये से अधिक है, और यह निर्माण टेंडर जारी करने का रास्ता साफ करती है।
पाकिस्तान लंबे समय से सिंधु जल समझौते का हवाला देते हुए इस तरह की परियोजनाओं का विरोध करता आया है, लेकिन भारत के ताजा कदमों ने उसकी चिंताओं को और बढ़ा दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि सिंधु जल समझौते के निलंबन से भारत को पश्चिमी नदियों पर अधिक स्वतंत्रता मिली है, जो जल सुरक्षा और ऊर्जा उत्पादन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है।
पहलगाम हमले बाद सिंधु समझौता रद्द
समिति ने यह भी बताया कि चिनाब बेसिन का जल भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 में हुए सिंधु जल समझौते के प्रावधानों के अनुसार साझा किया जाता था। परियोजना के सभी पैरामीटर इस समझौते के अनुरूप हैं। हालांकि, अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई करते हुए सिंधु जल समझौते को रद्द करने का ऐलान किया था।
सम्बंधित ख़बरें
कीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
Syria Parliament: असद राज के खात्मे के बाद सीरिया में नई संसद तैयार, 70 सांसदों की लिस्ट हुई जारी
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
इस समझौते के तहत, पाकिस्तान को सिंधु, झेलम और चिनाब नदियों पर अधिकार था, जबकि भारत को रावी, ब्यास और सतलुज नदियों पर अधिकार प्राप्त था। संधि के निलंबन के बाद, भारत ने सिंधु बेसिन में कई जलविद्युत परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है, जैसे सावलकोटे, रतले, बुरसर, पाकल दुल, क्वार, किरु, और किर्थई-I और II इसमें शामिल हैं।
सुरंग के जरिए डायवर्ट किया जाएगा पानी
दुलहस्ती स्टेज-II परियोजना मौजूदा 390 मेगावाट की दुलहस्ती स्टेज-I जलविद्युत परियोजना का विस्तार है, जिसे 2007 में नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (NHPC) ने चालू किया था। इस परियोजना में एक लंबी सुरंग के जरिए पानी को डायवर्ट किया जाएगा, जिससे घोड़े की नाल आकार का तालाब बनेगा। इसमें दो 130 मेगावाट की इकाइयां होंगी, जिससे कुल स्थापित क्षमता 260 मेगावाट होगी। परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र में बिजली उत्पादन क्षमता को मजबूत करना और जम्मू-कश्मीर में जलविद्युत क्षमता का समुचित दोहन करना है।
India approves dulhasti hydel project chenab river indus treaty
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Jul 02, 2026 | 09:57 AMगंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 09:47 AM2029 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं आदित्य ठाकरे, बीजेपी के हिंदुत्व पर साधा निशान
Jul 02, 2026 | 09:46 AMभंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट
Jul 02, 2026 | 09:45 AMराम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
Jul 02, 2026 | 09:39 AMकीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
Jul 02, 2026 | 09:39 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













