- Hindi News »
- India »
- India And Italy Will Work Together In Green Hydrogen Gas Fields
भारत और इटली हरित हाइड्रोजन, गैस क्षेत्रों में मिलकर करेंगे काम
- Written By: वैष्णवी वंजारी

रोम/नयी दिल्ली: भारत और इटली (India and Italy) के बीच हरित हाइड्रोजन (Green Hydrogen) के विकास, नवीकरणीय ऊर्जा गलियारे की स्थापना तथा प्राकृतिक गैस क्षेत्र में संयुक्त परियोजनाओं पर मिलकर काम करने की सहमति बनी है। दोनों देश ऊर्जा क्षेत्र में आ रहे बदलावों को लेकर अपनी भागीदारी को मजबूत करने पर सहमत हुए हैं। रोम में जी20 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा इटली के उनके समकक्ष मारियो ड्रैगी के बीच पहली आमने-सामने की बैठक के बाद जारी संयुक्त वक्तव्य में यह जानकारी दी गई है।
वक्तव्य में कहा गया है कि दोनों नेताओं के बीच भारत और इटली की कंपनियों में ऊर्जा बदलाव से संबंधित क्षेत्रों में संयुक्त निवेश को प्रोत्साहन देने की सहमति बनी। दोनों नेता भारत में हरित हाइड्रोजन और संबंधित प्रौद्योगिकी के विकास और उसकी स्थापना के लिए ‘बातचीत’ शुरू करने को राजी हुए।
इसके अलावा मोदी और ड्रैगी ने भारत में बड़े आकार की हरित गलियारा परियोजना के लिए साथ मिलकर काम करने पर विचार किया। इसका मकसद भारत को 2030 तक 450 गीगावॉट की एकीकृत नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के लक्ष्य का लाभ उठाना है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या अब पानी से दौड़ेंगी कारें? पेट्रोल-डीजल की टेंशन खत्म करने वाली नई टेक्नोलॉजी ने मचाई हलचल
दिल्ली में अब हाइड्रोजन बस से होगा सफर, बिना प्रदूषण मिलेगी मेट्रो से सीधी कनेक्टिविटी
पेट्रोल-डीजल का खेल खत्म? अब Hydrogen से दौड़ेगी Suzuki Swift, दमदार पावर देख चौंक जाएंगे
उत्तर प्रदेश और यामानाशी के बीच Green Hydrogen तकनीक पर ऐतिहासिक समझौता, छात्रों को मिलेगी ट्रेनिंग
इसके अलावा दोनों पक्षों के बीच प्राकृतिक गैस क्षेत्र, कॉर्बन घटाने के लिए प्रौद्योगिकी से संबंधित नवप्रवर्तन, स्मार्ट शहर और अन्य संबंधित क्षेत्रों में इटली और भारत की कंपनियों को संयुक्त परियोजनाएं बनाने के लिए प्रोत्साहन देने पर भी सहमति बनी। भारत ने सौर, पवन और अन्य स्रोतों से 2030 तक 450 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा भारत का अपने कुल ऊर्जा उपभोग में प्राकृतिक गैस का इस्तेमाल 2030 तक बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का भी लक्ष्य है।
इसके साथ ही भारत सभी स्रोतों से हाइड्रोजन उत्पादन बढ़ाने पर भी ध्यान दे रहा है। संयुक्त बयान में कहा गया है कि ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग के लिए 30 अक्टूबर, 2017 को सहमति ज्ञापन के जरिये संयुक्त कार्यसमूह बनाया गया था। यह कार्यसमूह स्मार्ट शहर, मोबिलिटी और स्मार्ट ग्रिड जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावना तलाशेगा।(एजेंसी)
India and italy will work together in green hydrogen gas fields
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आभा कार्ड अनिवार्य, नासिक जिला परिषद शिक्षकों के लिए बड़ा बदलाव, मेडिकल प्रतिपूर्ति होगी बंद
May 27, 2026 | 03:49 PMTrump के किस बयान पर फंस गए रुबियो, अब मचा बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PMत्र्यंबकेश्वर मंदिर की आय में बड़ा उछाल, 53 करोड़ से 75 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान; नई दर्शन योजना की तैयारी
May 27, 2026 | 03:40 PMपश्चिम बंगाल में टीएमसी को बड़ा झटका, ममता के करीबी सांसद का इस्तीफा; काकोली घोष ने छोड़े सभी पद
May 27, 2026 | 03:36 PM8 घंटे हवा में मंडराने के बाद सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट दिल्ली वापस लौटी, जानें Air India के जहाज में क्या हुआ?
May 27, 2026 | 03:35 PMमहाराष्ट्र की राजनीति के चाणक्य शरद पवार ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, जानें डॉक्टरों ने क्या सलाह दी ?
May 27, 2026 | 03:34 PMSunscreen Guide: हर मौसम में सनस्क्रीन लगाना क्यों जरूरी है, जानें इससे जुड़े हर सवाल का जवाब
May 27, 2026 | 03:30 PMवीडियो गैलरी

जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM
PM मोदी के मना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM














