- Hindi News »
- India »
- India Alliance Is Broken Within Tension From Maharashtra To Up Sp Congress
अंदर से टूट चुका है इंडिया गठबंधन? महाराष्ट्र से यूपी तक तनातनी, सपा-कांग्रेस में होगी दुश्मनी!
महाराष्ट्र में हो रहे विधानसभा चुनाव और यूपी में 9 सीटों पर हो रहे उपचुनाव का आपस में पुख्ता कनेक्शन माना जा रहा हैं। महाराष्ट्र का असर यूपी में भी दिखाई दे रहा है। इस आर्टिकल में समझिए पूरी कहानी।
- Written By: अभिषेक सिंह

राहुल गांधी व अखिलेश यादव (डिजाइन फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल मची हुई है। सत्ताधारी महायुति और विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी के साथ-साथ राज्य के बाकी दल भी धड़ा-धड़ कैंडिडेट्स की सूची जारी कर रहे हैं। विपक्षी गठबंधन की तरफ से सपा भी चुनाव में ताल ठोंकना चाहती थी लेकिन एमवीए ने उसकी मांगों को दरकिनार कर दिया। जिसके बाद अखिलेश यादव ने यलगार कर दी है।
रविवार को मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव से जब गठबंधन में शामिल होने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जो हमें इग्नोर कर रहे हैं यह उनसे पूछो। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में त्याग का कोई स्थान नहीं है। इसलिए अगर एमवीए हमारी मांग नहीं मानती है तो हम जहां मजबूत हैं वहां प्रत्याशी उतारेंगे।
महाराष्ट्र में नहीं बनी बात!
गौरतलब है कि अखिलेश यादव की छवि गठबंधन के प्रति उदार मानी जाती रही है। कई मौकों पर उन्होंने इसका उदाहरण भी पेश किया है। महाराष्ट्र में भी अखिलेश यादव ने 12 सीटों की मांग की थी लेकिन बातचीत और नेगोसिएशन के लिए तैयार थे। कहा जा रहा है कि वह पांच से छ: सीटों पर मानने को तैयार थे लेकिन फिर भी बात नहीं बनी।
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस की थाली में खाते हैं केजरीवाल! CM नायब सैनी ने AAP के दोहरे मापदंडों की खोली पोल
‘बंगाल में BJP ने भेजे हैं ‘टेस्टेड एजेंट’, अखिलेश यादव ने शेयर किया IPS अजय पाल शर्मा का वीडियो; कही बड़ी बात
IPL 2026 के बीच मोहम्मद अजहरुद्दीन की नई पारी, पूर्व कप्तान अब संभालेंगे ये बड़ी जिम्मेदारी
गुवाहाटी हाईकोर्ट से लगा झटका तो सुप्रीम कोर्ट की शरण में पहुंचे पवन खेड़ा; क्या मिलेगी गिरफ्तारी से राहत?
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र की सियासत में चाचा बनाम भतीजे की जंग, ठाकरे-पवार परिवार से लेकर भुजबल फैमिली तक दिखा बगावती रंग, जानें इतिहास
बता दें कि जिन पांच सीटों पर सपा ने दावा ठोंक रही थी उनमें से 3 पर महाविकास अघाड़ी ने उम्मीदवार उतार दिए हैं। समाजवादी पार्टी ने भिवंडी पूर्व, मानखुर्द, धुले सिटी, भिवंडी पश्चिम और मालेगांव सेंट्रल सीट मांगी थी। शनिवार को शिवसेना UBT ने धुले सिटी से अनिल कोटे को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने मालेगांव सेंट्रल से एजाज बेग को मैदान में उतारा है। इसके अलावा भिवंडी वेस्ट से दयानंद मोतीराम को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
अंदर से टूट चुका है गठबंधन?
उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर हो रहे विधानसभा चुनाव में सपा की तरफ से कांग्रेस को मनमुताबिक सीटें नहीं मिली हैं। रविदास मेहरोत्रा ने कहा भी था कि महाराष्ट्र का व्यवहार उत्तर प्रदेश में भी दिखेगा। माना जा रहा कि यूपी में भी सपा ने कांग्रेस को उसके मनमुताबिक सीटें इसी वजह से नहीं दी है। राजनीतिक हल्कों में यह सवाल गूंज रहे हैं कि क्या इंडिया गठबंधन अंदर से टूट चुका है?
यह भी पढ़ें:- बाबा सिद्दीकी की सीट पर चुनाव लड़ेगा लॉरेंस बिश्नोई? नामांकन दाखिल करने की हो रही तैयारी!
India alliance is broken within tension from maharashtra to up sp congress
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
RCB की जीत के साथ विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
Apr 27, 2026 | 11:00 PMViral Video: भीषण गर्मी में दुकानदार ने खोले दरवाजे, आवारा कुत्तों को दी ठंडी जगह
Apr 27, 2026 | 10:28 PMPappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM‘महिलाओं को कहीं भी सुरक्षित नहीं छोड़ा..’, बेंगलुरु मेट्रो कांड पर कर्नाटक HC ने की सख्त टिप्पणी
Apr 27, 2026 | 10:25 PMबंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PMटीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर
Apr 27, 2026 | 10:16 PMMoney Plant Tips: पानी में मिलाएं ये 1 चीज, घर में बढ़ेगी धन-समृद्धि और चमकेगी किस्मत
Apr 27, 2026 | 10:16 PMवीडियो गैलरी

पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Apr 27, 2026 | 10:09 PM
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:08 PM
इंदौर में सरेआम गुंडागर्दी! मामूली टक्कर के बाद बाइक सवार ने दंपत्ति को डंडे से धमकाया, वसूले ₹3000- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:07 PM
अफसर ने मांगा बीमारी का सबूत, ड्रिप की बोतल लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची सेविका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Apr 27, 2026 | 10:00 PM
इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का लोकल नेटवर्क तबाह! पुलिस के हत्थे चढ़ा बिल्डरों को धमकाने वाला सोनू- VIDEO
Apr 27, 2026 | 09:54 PM
‘पद के बदले शारीरिक संबंध की डिमांड’, महोबा BJP की पूर्व जिला मंत्री का बड़ा खुलासा; कटघरे में जिला अध्यक्ष
Apr 27, 2026 | 09:53 PM














