- Hindi News »
- Elections »
- Lawrence Bishnoi Will Contest From Seat Of Baba Siddique
बाबा सिद्दीकी की सीट पर चुनाव लड़ेगा लॉरेंस बिश्नोई? नामांकन दाखिल करने की हो रही तैयारी!
महाराष्ट्र विधानसभा के चुनावी रण से एक बहुत बड़ी ख़बर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि इस बार यहां के चुनावी रण में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई भी चुनाव लड़ने वाला है। जिसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा के चुनावी रण से एक बहुत बड़ी ख़बर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि इस बार यहां के चुनावी रण में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई भी चुनाव लड़ने वाला है। इसके लिए नॉमिनेशन पेपर भी खरीद लिए गए हैं। नामांकन की आगे की प्रकिया भी शुरू हो गई है।
लॉरेंस बिश्नोई महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के रण में उतरने जा रहे हैं। चुनाव से पहले उत्तर भारतीय विकास सेना नामक एक राजनीतिक पार्टी ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से नामांकन दाखिल करने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर से फॉर्म ए और फॉर्म बी लिया है।
नॉमिनेशन के लिए हो रही तैयारी
जानकारी के अनुसार, उत्तर भारतीय विकास सेना के नेता सुनील शुक्ला बांद्रा पश्चिम विधानसभा सीट से आगामी चुनावों के लिए लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से नामांकन दाखिल करना चाहते हैं। उन्होंने है कि वह फॉर्म पर लॉरेंस बिश्नोई के हस्ताक्षर लेंगे और चुनाव लड़ने के लिए अपना हलफनामा तैयार करवाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
क्रिकेट में बिश्नोई गैंग की एंट्री? टी-20 वर्ल्ड कप मैच फिक्सिंग मामले में आईसीसी की जांच
मराठी अनिवार्यता विवाद में Lawrence Bishnoi Gang की एंट्री, RTO अधिकारी को मिली धमकी
कनाडा शोरूम गोलीकांड: ‘अगली बार घर में घुसकर…’, Manna Brampton ने ली जिम्मेदारी; Lawrence कनेक्शन आया सामने
यह भी पढ़ें:- टिकट चाहिए तो 50 लाख देने होंगे…, भाजपा विधायक को दिल्ली PMO से आया फोन, दो कॉलेज स्टूडेंट गिरफ्तार
दिवंगत एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत बांद्रा पश्चिम विधानसभा सीट से की थी। वे इसी क्षेत्र से विधायक थे। बीती 12 अक्टूबर की रात को बांद्रा पूर्व में अपने बेटे के ऑफिस के सामने बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य शिबू लोनकर ने ली थी।
…तो जारी करेंगे 50 उम्मीदवारों की लिस्ट
उत्तर भारतीय विकास सेना पार्टी ने यह भी दावा किया कि अगर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से मंजूरी मिलती है तो जल्द ही 50 उम्मीदवारों की सूची घोषित की जाएगी। गुजरात की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद बिश्नोई अजीत पवार की अगुवाई वाली एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकाने के बाद लगातार चर्चा में हैं।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र चुनाव : बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, PM मोदी समेत ये लोग शामिल
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही चरण में चुनाव होंगे, जबकि एक ही चरण में मतगणना होगी। विधानसभा चुनाव 23 नवंबर को होंगे। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन, जिसमें शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी का एकनाथ शिंदे का गुट शामिल है, का सीधा मुकाबला विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) से होगा, जिसमें कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं।
Lawrence bishnoi will contest from seat of baba siddique
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 April: शनिवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, वृश्चिक को अपार सफलता; जानें अपना भविष्यफल
Apr 25, 2026 | 12:05 AMChar Dham Yatra: सनातन धर्म में चारधाम यात्रा का क्या महत्व है? जानिए आस्था की इस विशेष यात्रा की अद्भुत महिमा
Apr 24, 2026 | 11:38 PMBroom Vastu Rules: झाड़ू लगाने से पहले ये बातें अच्छे से गांठ बांध लें, वरना कंगाली का खतरा!
Apr 24, 2026 | 11:22 PMShivling Puja Mistakes: शिवलिंग की पूजा में भूल से भी न करें ये गलतियां, सब हो जाएगा उलटा!
Apr 24, 2026 | 10:59 PMUP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PMकुवैत सीमा पर इराक से बड़ा ड्रोन हमला: उत्तरी चौकियों को बनाया निशाना, क्या फिर मंडरा रहा है युद्ध का खतरा?
Apr 24, 2026 | 10:26 PMPM मोदी के हुगली दौरे के बाद क्या बदला माहौल? महिलाओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, युवाओं ने मांगा रोजगार
Apr 24, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

संदीप पाठक के पास थे सिर्फ 3 रास्ते…जानें IIT प्रोफेसर ने AAP छोड़ क्यों चुना BJP का साथ? देखें VIDEO
Apr 24, 2026 | 10:12 PM
पहाड़ों पर ₹80 की पानी की बोतल का सच: क्या यह लूट है या मजबूरी? हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे
Apr 24, 2026 | 10:09 PM
UP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
Apr 24, 2026 | 02:04 PM
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM
खरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Apr 23, 2026 | 10:37 PM
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: जब 86 साल के मुरलीधर सड़क पर गिरे, तो ‘भाई’ बनकर आए इशहाक खान
Apr 23, 2026 | 10:30 PM














