- Hindi News »
- India »
- Imd Weather Forecast Rain And Snowfall Strong Wind Alert 23rd January
कड़ाके की ठंड के बीच मौसम ले रहा करवट, बारिश और बर्फबारी से बढ़ेंगी मुश्किलें, तेज हवा का अलर्ट जारी
Aaj Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

सांकेतिक तस्वीर (Image- IANS)
IMD Weather Forecast: देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम एक बार फिर करवट बदलता नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है। इसके असर से कुछ मैदानी क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने इस दौरान तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की है। बदले हुए मौसमी हालात के चलते उत्तर भारत के कई हिस्सों में ठंड और बढ़ सकती है। वहीं, एक और शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ 26 से 28 जनवरी के बीच उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।
बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
IMD के अनुसार, 23 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई स्थानों पर व्यापक बारिश या बर्फबारी की संभावना है। इसी दिन पंजाब के कुछ इलाकों में मध्यम से लेकर भारी बारिश हो सकती है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी 23 जनवरी को बारिश के आसार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
एडमिट कार्ड में कुत्ते की फोटो, सरकारी नौकरी के लिए थी भर्ती परीक्षा, बिहार से सामने आया अजीबोगरीब मामला
कहीं एजेंसी के बाहर जूतम-पैजार…कहीं सुबह 4 बजे से सिलेंडर लिए दौड़ रहे लोग, LPG के लिए देश भर में हाहाकार!
दिल्ली के उत्तम नगर में लगी भीषण आग, दूर से ही दिख रहा धुएं का गुबार, देखें VIDEO
LPG Price Today: गैस संकट से दिल्ली से मुंबई तक हाहाकार, जानें आपके शहर में क्या हैं LPG सिलेंडर के दाम?
23 और 24 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 23 जनवरी को उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बिजली कड़कने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी-तूफान चलने की संभावना जताई गई है। कश्मीर घाटी, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा, 25 और 26 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तथा 26 जनवरी को केरल और माहे में बिजली गिरने के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है।
IMD-Weather Alert (22–23 January 2026) Due to an intense Western disturbance heavy rainfall/ snowfall accompanied with hailstorm, lightning & gusty winds likely at isolated places over Western Himalayan region on 22nd & 23rd January, 2026. Light to moderate rainfall also… pic.twitter.com/uSPJJJu3Wt — India Meteorological Department (@Indiametdept) January 22, 2026
कश्मीर में ठंड का कहर, बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग ने बताया कि कश्मीर में गुरुवार को भीषण ठंड का प्रकोप बना रहा। अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और पूरी घाटी में तापमान हिमांक से नीचे बना रहा। श्रीनगर में बुधवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3।4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले की तुलना में करीब एक डिग्री कम था। सोनमर्ग घाटी सबसे ठंडी रही, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 6।1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
पंजाब-हरियाणा में भी जारी शीतलहर
पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में गुरुवार को भी कड़ाके की ठंड देखने को मिली। होशियारपुर में न्यूनतम तापमान 3।3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में भी शीतलहर की स्थिति बनी रही, जहां न्यूनतम तापमान 3।4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बठिंडा में यह पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरदासपुर में भी न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा।
यह भी पढ़ें- Afghanistan में कुदरत का कहर… भारी बर्फबारी और बारिश से कई लोगों की मौत, शरणार्थियों पर मंडराया संकट
हरियाणा के करनाल में न्यूनतम तापमान 4।4 डिग्री सेल्सियस और हिसार में 4।6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी ठंड का असर बना रहेगा और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
Imd weather forecast rain and snowfall strong wind alert 23rd january
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या ईरान युद्ध में फंस गए हैं ट्रंप? भारी खर्च के बाद भी नहीं डिगी ईरान की इस्लामिक सरकार
Mar 12, 2026 | 03:07 PMऑस्कर 2026 में सिर्फ ट्रॉफी नहीं…नॉमिनी को मिलेगा करोड़ों का लग्जरी गिफ्ट बैग, अंदर हैं 23 चौंकाने वाले आइटम
Mar 12, 2026 | 03:06 PMPapmochani Ekadashi की पूजा में ज़रूर करें इस चालीसा का पाठ, भगवान विष्णु की मिलेगी विशेष कृपा
Mar 12, 2026 | 03:06 PMशिवम दुबे ने जीता सबका दिल! घर पहुंचते ही पिता के गले में डाला वर्ल्ड कप मेडल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
Mar 12, 2026 | 03:06 PMपुणे में गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत: ईरान-अमेरिका तनाव की अफवाहों से कालाबाजारी शुरू, 900 का 2200 में बिका
Mar 12, 2026 | 03:03 PMआदित्य धर के जन्मदिन पर फैंस को मिला रिटर्न गिफ्ट, ‘धुरंधर 2’ का एंथम सॉन्ग ‘आरी आरी’ रिलीज
Mar 12, 2026 | 03:02 PMब्लड कैंसर के इलाज में क्रांति: नवी मुंबई में बन रहा देश का सबसे बड़ा आधुनिक अस्पताल, जानें कब होगा शुरू
Mar 12, 2026 | 02:57 PMवीडियो गैलरी

Video: सब्जीवाले का गटर के पानी से प्याज धोते वीडियो वायरल, देखिए आपकी सेहत से खिलवाड़ का पूरा सच
Mar 12, 2026 | 02:08 PM
संसद में गरजे संजय सिंह, बजट-बेरोजगारी और गैस संकट पर मोदी सरकार को घेरा, जानिए क्या कहा
Mar 12, 2026 | 01:58 PM
‘विपक्ष आह भी भरे तो बदनाम…वो कत्ल भी करें तो चर्चा नहीं’, संसद में TMC सांसद का BJP पर तीखा वार- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:09 PM
‘भारत हमारे कहने पर चलता है’, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के दावे से मचा बवाल; विपक्ष ने पीएम मोदी को घेरा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:02 PM
मैदान पर छक्कों की बारिश, ट्रेन में चादर ओढ़कर सफर; फ्लाइट न मिलने पर ‘गुपचुप’ मुंबई पहुंचे शिवम दुबे- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:56 PM
छतरपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! रिटायर्ड शिक्षक के घर से मिले 25 गैस सिलेंडर, कालाबाजारी का खुलासा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:48 PM














