- Hindi News »
- Entertainment »
- Oscars 2026 Everyone Wins Gift Bag Worth 3 2 Crore Luxury Items Know All Details
ऑस्कर 2026 में सिर्फ ट्रॉफी नहीं…नॉमिनी को मिलेगा करोड़ों का लग्जरी गिफ्ट बैग, अंदर होंगे चौंकाने वाले आइटम
Oscars 2026: ऑस्कर 2026 से पहले ‘Everyone Wins’ गिफ्ट बैग फिर चर्चा में है। करीब 3.20 करोड़ रुपये कीमत वाले इस बैग में 23 लग्जरी आइटम शामिल हैं। जानिए नॉमिनीज को इसमें कौन-कौन से खास गिफ्ट मिलेंगे।
- Written By: स्नेहा मौर्या

ऑस्कर 2026 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Oscar Gift Bag 2026: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवॉर्ड अकादमी पुरस्कार के 98वें संस्करण यानी ऑस्कर 2026 की घोषणा 15 मार्च 2026 को होने वाली है। यह भव्य समारोह हॉलीवुड के प्रसिद्ध डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान साल 2025 की बेहतरीन फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी विशेषज्ञों को कुल 24 कैटेगरी में सम्मानित किया जाएगा।
हालांकि ऑस्कर ट्रॉफी जितनी चर्चित होती है, उतनी ही सुर्खियां हर साल नॉमिनीज को मिलने वाला लग्जरी गिफ्ट बैग भी बटोरता है। इस गिफ्ट बैग को ‘Everyone Wins’ नाम दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल इसका कुल मूल्य करीब 3.2 करोड़ रुपये (लगभग 3,50,000 डॉलर) बताया जा रहा है।
ऑस्कर 2026 नॉमिनीज को मिलेंगे 23 लग्जरी गिफ्ट
दरअसल, यह गिफ्ट बैग आधिकारिक रूप से मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज अकादमी की ओर से नहीं दिया जाता। इसे लॉस एंजिल्स की मार्केटिंग कंपनी Distinctive Assets तैयार करती है। कंपनी के फाउंडर Lash Fary पिछले 24 सालों से ऑस्कर नॉमिनीज के लिए यह खास बैग क्यूरेट कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘मेरे बाल काटकर जमीन में गाड़ दिए गए…’ अनुपमा की ‘देविका’ ने किया चौंकाने वाला दावा, बोलीं- मुझ पर हुआ था काला
‘न मैंने धर्म बदला, न मुझ पर कोई दबाव…’, शादी के बाद उठे ‘लव लिहाद’ सवालों पर मोनालिसा ने तोड़ी चुप्पी
आदित्य धर के जन्मदिन पर फैंस को मिला रिटर्न गिफ्ट, ‘धुरंधर 2’ का एंथम सॉन्ग ‘आरी आरी’ रिलीज
दिव्या दत्ता की मुस्कान की वजह बने सोनू निगम, शेयर की खास सेल्फी और लिखा दिल छू लेने वाला नोट
इस बार के गिफ्ट बैग में कुल 23 लग्जरी आइटम और सर्विस शामिल हैं। इनमें कोस्टा रिका के प्राइवेट लक्जरी विला में शेफ और कंसीयज सर्विस के साथ ठहरने का कूपन, फिनलैंड के लैपलैंड में आर्कटिक विला रिट्रीट और श्रीलंका के संतानी रिजॉर्ट में 10 दिन का वेलनेस रिट्रीट शामिल है। इसके अलावा कैलिफोर्निया के गोल्डन डोर में 7 दिन का वेलनेस प्रोग्राम, स्कल्प्ट एंड लिफ्ट फेशियल ट्रीटमेंट, स्विस स्किनकेयर प्रोडक्ट्स, स्पा क्रेडिट और न्यूयॉर्क में 25,000 डॉलर का फेशियल रिजुविनेशन प्रोसीजर भी इस बैग का हिस्सा है।
इतना ही नहीं, नॉमिनीज को डेंटल स्माइल मेकओवर कंसल्टेशन, सेलिब्रिटी डिवोर्स अटॉर्नी से प्री-नपशियल एग्रीमेंट, लग्जरी टी कलेक्शन, एडिबल गोल्ड वाली चॉकलेट प्रेट्जेल, डिजाइनर लगेज बैग, कस्टम होम इंटीरियर डिजाइन सर्विस, क्रिप्टोकरेंसी कोल्ड-स्टोरेज वॉलेट और लग्जरी फाउंटेन पेन जैसे कई महंगे गिफ्ट भी मिलेंगे।
ऑस्कर 2026 के नॉमिनेशन की बात करें तो फिल्म ‘Sinners’ ने 16 नॉमिनेशन हासिल कर इतिहास रच दिया है। इससे पहले All About Eve, Titanic और La La Land को 14-14 नॉमिनेशन मिले थे। वहीं अभिनेता टिमोथी चालमेट को इस साल तीन नॉमिनेशन मिले हैं और वह Marlon Brando के बाद इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले कलाकार बन गए हैं।
भारतीय दर्शकों के लिए भी इस बार का ऑस्कर खास रहेगा, क्योंकि प्रियंका चोपड़ा जोनस अवॉर्ड प्रेजेंटर के रूप में मंच पर नजर आएंगी। वह रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐनी हैथवे, ग्वेनेथ पाल्ट्रो और पॉल मेस्कल जैसे सितारों के साथ स्टेज शेयर करेंगी।
ये भी पढ़ें- आदित्य धर के जन्मदिन पर फैंस को मिला रिटर्न गिफ्ट, ‘धुरंधर 2’ का एंथम सॉन्ग ‘आरी आरी’ रिलीज
कब और कहां होगा लाइव प्रसारित?
इसके अलावा भारतीय मूल की फिल्ममेकर गीता गांधबीर को भी दो डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है, जिससे भारतीय सिनेमा प्रेमियों में खास उत्साह देखा जा रहा है। अगर आप भारत में इस समारोह को देखना चाहते हैं, तो यह 16 मार्च 2026 को सुबह 4:30 बजे टीवी चैनल स्टार मूवीज और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।
Oscars 2026 everyone wins gift bag worth 3 2 crore luxury items know all details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हमें उनकी तारीफ करनी चाहिए…टीम इंडिया के सपोर्ट में उतरे इमाद वसीम, पाकिस्तानी आलोचकों को दिया करारा जवाब
Mar 12, 2026 | 04:18 PMनारायणगांव एसटी डिपो की लापरवाही: बसें न मिलने से यात्रियों को सड़क पर गुजारनी पड़ रही रात
Mar 12, 2026 | 04:16 PMपुणे कांग्रेस में ‘टिकट सेल’ घोटाला! राहुल गांधी से शिकायत, प्रदेश कोषाध्यक्ष पर जमीन हड़पने का भी आरोप
Mar 12, 2026 | 04:10 PMLPG संकट के बीच राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई सियासी हलचल
Mar 12, 2026 | 04:10 PMमहाराष्ट्र विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी कनेक्शन आया सामने! विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब
Mar 12, 2026 | 04:09 PMRLD के बिना सपा की राह होगी आसान? अखिलेश ने पश्चिमी यूपी के लिए बनाया नया प्लान, UP में क्यों बढ़ी सियासी हलचल
Mar 12, 2026 | 04:09 PMचैंपियन टीम इंडिया का अगला टी-20 मुकाबला कब और किससे होगा? सामने आया बड़ा अपडेट
Mar 12, 2026 | 04:02 PMवीडियो गैलरी

Video: सब्जीवाले का गटर के पानी से प्याज धोते वीडियो वायरल, देखिए आपकी सेहत से खिलवाड़ का पूरा सच
Mar 12, 2026 | 02:08 PM
संसद में गरजे संजय सिंह, बजट-बेरोजगारी और गैस संकट पर मोदी सरकार को घेरा, जानिए क्या कहा
Mar 12, 2026 | 01:58 PM
‘विपक्ष आह भी भरे तो बदनाम…वो कत्ल भी करें तो चर्चा नहीं’, संसद में TMC सांसद का BJP पर तीखा वार- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:09 PM
‘भारत हमारे कहने पर चलता है’, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के दावे से मचा बवाल; विपक्ष ने पीएम मोदी को घेरा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:02 PM
मैदान पर छक्कों की बारिश, ट्रेन में चादर ओढ़कर सफर; फ्लाइट न मिलने पर ‘गुपचुप’ मुंबई पहुंचे शिवम दुबे- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:56 PM
छतरपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! रिटायर्ड शिक्षक के घर से मिले 25 गैस सिलेंडर, कालाबाजारी का खुलासा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:48 PM














