पुणे में गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत: ईरान-अमेरिका तनाव की अफवाहों से कालाबाजारी शुरू, 900 का 2200 में बिका

Pune Gas Shortage News: ईरान-अमेरिका तनाव की अफवाहों से पुणे में गैस सिलेंडरों की कृत्रिम किल्लत पैदा हो गई है। 900 का सिलेंडर 2200 तक बिक रहा है; प्रशासन ने जांच के लिए विशेष दस्ते गठित किए।
Rumors of Iran-US tensions spark LPG shortage in Pune. Domestic cylinders are being black-marketed for up to ₹2200. District administration warns of strict action.
Pune Gas Shortage ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Pune LPG Black Marketing News: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण गैस आपूर्ति बाधित होने की अफवाहों ने बाजार में हड़कंप मचा दिया है। इसके चलते पुणे शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों की कृत्रिम कमी पैदा हो गई है। स्थिति का फायदा उठाते हुए जमाखोरों ने कालाबाजारी शुरू कर दी है, जिससे आम उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं।

दोगुने से ज्यादा दामों पर बिक्री

वर्तमान में घरेलू गैस सिलेंडर की आधिकारिक कीमत लगभग 900 रुपये है, लेकिन कालाबाजारी के चलते यही  सिलेंडर 2000 रुपये से 2200 रुपये  तक बेचे जा रहे हैं। कई उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसियों में देरी से होने वाली डिलीवरी और बढ़ती किल्लत को लेकर शिकायतें दर्ज कराई हैं। दूसरी व्यापारियों पर दोहरी मार ओर, कमर्शियल गैस की आपूर्ति बाधित होने से होटल, ढाबे, मेस और छोटे खाद्य स्टॉल संचालकों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। एक स्थानीय व्यापारी के अनुसार, 'व्यवसाय बंद करने से बेहतर है कि हम महंगी दरों पर सिलेंडर खरीदें, ताकि कामकाज सुचारू रूप से चलता रहे।'

प्रशासन की सख्त चेतावनी

कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रत्येक तहसील में एक जांच दल नियुक्त किया गया है, जबकि जिला स्तर पर दो विशेष दस्तों का गठन किया गया है। ये दल शिकायतों की पुष्टि कर दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करेंगे।

अफवाहों से बढ़ी घबराहट

भविष्य में आपूर्ति ठप होने के डर से लोग जरूरत न होने पर भी अतिरिक्त सिलेंडर बुक करा रहे हैं। इससे गैस एजेंसियों पर दबाव बढ़ गया है और कई केंद्रों के बाहर भारी भीड़ देखी जा रही है। इसी अफरा-तफरी का लाभ उठाकर कुछ असामाजिक तत्व सिलेंडरों का अवैध भंडारण कर रहे है। चर्चा यह भी है कि कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी घरेलू सिलेंडरों का अवैध उपयोग कर रहे हैं।

जिला आपूर्ति अधिकारी महेश सुधालकर

जांच दल एजेंसियों के स्टॉक और ग्राहकों की वास्तविक मांग का मिलान कर रहे हैं। जहा भी असामान्य खपत या अवैध भंडारण पाया जाएगा, वहां छापेमारी की जाएगी। पुणे नागरिकों से अनुरोध है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक बुकिंग से बचे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com