Weather Report: सावधान! कई राज्यों में आने वाली है आसमानी आफत, IMD ने किया अलर्ट

IMD Weather Alert: देश के कई राज्यों व हिस्सों में आंधी के साथ बारिश भी दिखने को मिल रही है। इस बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट दिया है। आइए जानते हैं IMD ने आज के मौसम को लेकर क्या कुछ जानकारी दी है...
Heavy Rainfall
Weather Report: सावधान! कई राज्यों में आने वाली है आसमानी आफत, IMD ने किया अलर्ट
Published on: 
Updated on: 

IMD Weather Forecast: बीते दिनों देश की राजधानी दिल्ली समेत इसके एनसीआर क्षेत्र में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। इस कारण यहां बारिश देखने को मिल रही है। 14 जुलाई शाम में दिल्ली समेत नोएडा में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुमानों के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में और भी बारिश हो सकती है।

मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। इस कारण देश के कई राज्यों व हिस्सों में आंधी के साथ बारिश भी दिखने को मिल रही है। इस बीच मौसम विभाग ने मौसम को लेकर ताजा अपडेट दिया है। आइए जानते हैं IMD ने आज के मौसम को लेकर क्या कुछ ताजा जानकारी दी है...

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम?

15 जुलाई को दिल्ली में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके अगले दिन यानी 16 जुलाई से लेकर 18 जुलाई तक भी राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान यहां हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

राजस्थान और पहाड़ी राज्यों का हाल

मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान में 15 जुलाई को बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 15 से 20 जुलाई के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी अच्छी बारिश होने के आसार हैं। वहीं, 15 से 17 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। 15 को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तो 16 को पश्चिमी राजस्थान में और 17 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर आंधी, बिजली के साथ हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

मध्य भारत में मानसून बनाएगा माहौल

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक 15 जुलाई यानी आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा 15-18 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश के पश्चिमी भाग और 15-20 जुलाई के दौरान राज्य के पूर्वी भाग में भारी बारिश का अंदेशा है। 15-16 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश की संभावना है।

बंगाल और नॉर्थ-ईस्ट में होगी बारिश

19 और 20 जुलाई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। 15 और 16 जुलाई के दौरान झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में बहुत भारी वर्षा हो सकती है। अगले 7 दिनों के दौरान अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ-साथ गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

अगले 7 दिनों के अंदर नॉर्थ-ईस्ट में कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है। 15-16 जुलाई के दौरान असम, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मेघालय और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि 15 जुलाई को मेघालय में बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com