-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Himachal Disaster Relief Cm Sukhvinder Sukhu 7 Lakh Rehabilitation
हिमाचल में आपदा पीड़ितों को मिलेगा नया आशियाना, CM सुक्खू ने की 7 लाख की घोषणा
- Written By: सौरभ शर्मा
मुख्यमंत्री सुक्खू ने राज्य में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए ऐलान करते हुए राज्य सरकार बेघर लोगो पुनर्वास करेगी। प्रभावित परिवार को 7 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व नेताप्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (फोटो- सोशल मीडिया)
मंडी: हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से तबाह हुए परिवारों के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। मंडी जिले के सराज क्षेत्र में दौरे के दौरान सीएम ने कहा कि जिन लोगों के घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं या रहने लायक नहीं बचे, उन्हें राज्य सरकार पुनः बसाएगी। प्रत्येक प्रभावित परिवार को 7 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह कदम उन लोगों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है जो खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर थे।
सीएम सुक्खू ने राहत शिविरों में जाकर पीड़ितों से मुलाकात की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल की भौगोलिक स्थितियों में घर बनाना चुनौतीपूर्ण है, फिर भी सरकार हर प्रभावित को सुरक्षित छत मुहैया कराएगी। उन्होंने वन भूमि पर पुनर्वास के लिए केंद्रसरकार से अनुमति लेने की बात कही और भाजपा सांसदों से भी सहयोग मांगा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह समय राजनीति का नहीं, बल्कि जनसेवा और सहयोग का है, ताकि हर पीड़ित को फिर से जीवन शुरू करने का अवसर मिल सके।
भरोसे के साथ पुनर्वास की योजना, राहत शिविरों में सीएम
मुख्यमंत्री सुक्खू ने राहत शिविरों में बच्चों और बुजुर्गों के साथ भोजन किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि सरकार केवल मकानों की नहीं, बल्कि दुकानों, पशुशालाओं और पशुधन के नुकसान की भी भरपाई करेगी। सराज क्षेत्र के थुनाग, लंबाथाच, जरोल, कुथाह, पांडवशिला और जंजैहली जैसे गांवों का दौरा करते हुए मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि कोई भी पीड़ित सरकार की सहायता से वंचित नहीं रहेगा। सड़कें टूटने के बावजूद राहत पहुंचाने के लिए 50 से अधिक भारी मशीनें लगातार काम कर रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में मानसून फिर सक्रिय, सड़क अर्जुनी में 103.4 मिमी बारिश, पुजारीटोला बांध के 4 गेट खुले
CM सिटी पानी-पानी! 3 घंटे की बारिश में डूबा नागपुर, स्कूलों से रस्सियों के सहारे निकाले गए छात्र
Bhandara News: भंडारा के साकोली में भारी बारिश से तालाब फूटा, किसानों की फसल तबाह
Heavy Rain Alert: महाराष्ट्र के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अरब सागर में चक्रवाती हवाओं से बढ़ा खतरा
यह भी पढ़ें: गुजरात हादसा: चश्मदीदों ने बताया दर्द, पलभर में देखी तबाही; 15 शव बरामद, 4 लापता
हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री, विपक्ष से सहयोग की अपील
सीएम सुक्खू ने बताया कि वे स्वयं हेलीकॉप्टर से रैनगलू तक राहत सामग्री लेकर पहुंचे थे। उन्होंने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा भी आपदा क्षेत्रों के दौरे की जानकारी दी। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से भी निरंतर संपर्क में रहने की बात कही और बताया कि राहत कार्यों में वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं, जिनका उपयोग विपक्ष भी कर रहा है। मुख्यमंत्री ने अफवाहों पर चिंता जताते हुए कहा कि कुछ लोग संकट की घड़ी में भी राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि सरकार पूरी निष्ठा से काम कर रही है।
Himachal disaster relief cm sukhvinder sukhu 7 lakh rehabilitation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
31 अक्टूबर तक का मौका: अनधिकृत निर्माणों और लेआउट को नियमित कराने के लिए मनपा ने जारी किया नया परिपत्र
Jul 29, 2026 | 03:52 PMछत्रपति संभाजीनगर में बाइक चोरों का आतंक: अलग-अलग इलाकों से 7 मोटरसाइकिलें पार, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 03:52 PMShirdi News: शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, गुरु पूर्णिमा पर भक्त की अनूठी गुरु दक्षिणा
Jul 29, 2026 | 03:50 PMराज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर मिलेगी 3 साल की सजा
Jul 29, 2026 | 03:47 PM‘क्या देकर मिनिस्टर बन गई…’ कंगना रनौत के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, वीडियो हुआ वायरल
Jul 29, 2026 | 03:45 PMDell ने भारत में लॉन्च किए धांसू AI लैपटॉप, XPS 13 से Alienware 15 तक मिले दमदार फीचर्स, जानिए कीमत और खासियत
Jul 29, 2026 | 03:41 PMLingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट
Jul 29, 2026 | 03:38 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














