Weather Update: अलर्ट हो जाइए! 3 राज्यों में आएगी तबाही, IMD ने जारी की चेतावनी

IMD Weather Report: राजधानी दिल्ली में 14 जुलाई को मौसम विभाग ने भारी बारिश और काले बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा IMD ने अन्य कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है।
Heavy Rain Alert
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IMD Weather Update : देश की राजधानी दिल्ली में रविवार शाम को कई जगहों पर बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए पहले ही 6 दिनों का बारिश का अलर्ट जारी किया था। आज यानी 14 जुलाई को मौसम विभाग ने भारी बारिश और काले बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा IMD ने अन्य कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है।

दिल्ली में बारिश के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली के तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली में 19 जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

14 और 15 जुलाई को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 14 से 19 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश अनुमान है।

इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट

भारती मौसम विभाग ने 14 जुलाई को राजस्थान मध्य प्रदेश और उत्तरी गुजरात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर गरज और बिजली गिरने की संभावना है। 14 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। साथ ही, 14 और 16 जुलाई के दौरान मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र, कोंकण और गोवा के अलावा गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

उत्तर-पूर्व और दक्षिण के मौसम का हाल

14 से 19 जुलाई के दौरान केरल और माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 14 से 19 जुलाई के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है। केरल, कर्नाटक, रायलसीमा में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। 14 जुलाई को तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है। यानी तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम गर्म रहेगा, जबकि कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com