- Hindi News »
- India »
- Imd Weather Alert Heavy Rain In Rajasthan Uttar Pradesh And Madhya Pradesh Monsoon Update
देशभर में मॉनसून का कहर, बारिश-बाढ़ से जूझ रहे लोग, जानिए लेटेस्ट मौसम अपडेट
Weather Alert: सावन में देश के कोने-कोने में जमकर बारिश हो रही है। कई राज्यों में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने हाल ही में कई राज्यों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो: सोशल मीडिया
IMD Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ घंटों और दिनों में देश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। इसके चलते बाढ़ और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं का खतरा भी बढ़ गया है। इस साल कई जगहों पर मॉनसून ने सामान्य से अधिक सक्रियता दिखाई है। जुलाई के मध्य तक अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।
भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले 24 से 48 घंटे देश के कुछ राज्यों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। खासकर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और पहाड़ी राज्यों में मौसम बिगड़ने की आशंका जताई गई है।
दिल्ली और बिहार-यूपी में बिजली गिरने की चेतावनी
राजधानी दिल्ली में अगले सात दिनों तक बादल छाए रहने और रुक-रुक कर हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में बादल फटने और भूस्खलन की आशंका लगातार बनी हुई है। वहां के निवासियों और यात्रियों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
मई में 55C तापमान की खबर फर्जी, IMD ने नहीं जारी किया कोई अलर्ट
कहीं भीषण गर्मी तो कहीं तूफानी बारिश…अगले 24 घंटों में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, देखें IMD का ताजा अपडेट
कहीं बढ़ेगा पारा, कहीं मौसम का यूटर्न..दिल्ली से बिहार तक 8 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, IMD का ताजा अपडेट
भीषण गर्मी के बीच अचानक क्यों बदला मौसम? मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 4 दिन 13 राज्यों पर भारी
Monsoon Awareness Week ! When the skies weep generously-bringing 1½ to 4 times the usual rain and at least two places measure showers of 5 cm on the coast or 3 cm elsewhere, nature whispers: the monsoon is truly alive. But it’s not just the numbers, it’s the spread of joy… pic.twitter.com/HI8HBRnxXq — India Meteorological Department (@Indiametdept) July 19, 2025
जा
बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित राज्य
असम, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, मेघालय, उत्तराखंड, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गुजरात और हिमाचल प्रदेश भारी वर्षा से सबसे अधिक प्रभावित हैं। खासकर हिमाचल प्रदेश में वर्षा और बाढ़ के कारण अब तक दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है। नदियों का जलस्तर बढ़ गया है जिसके कारण सड़कों और गांवों में जलभराव के हालात बन गए हैं।
उत्तराखंड और हिमाचल में चेतावनी जारी
उत्तराखंड में 20-21 जुलाई को IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, चम्पावत और ऊधम सिंह नगर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिलों में भूस्खलन का खतरा हो सकता है। इसके साथ ही हिमाचल के मंडी, शिमला, कांगड़ा और सोलन जैसे क्षेत्रों में बारिश और भूस्खलन के चलते सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं और कहीं-कहीं बिजली-पानी की आपूर्ति ठप हो गई है।
#WATCH | Rajasthan: Anasagar Chaupati area in Ajmer flooded as the lake overflows and floods the residential areas following heavy rainfall. Drone visuals from the area. pic.twitter.com/oai635HTPl — ANI (@ANI) July 19, 2025
उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बिगड़े हालात
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 19 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। खास तौर पर बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के जिलों जैसे झांसी, ललितपुर, महोबा, आगरा, कानपुर, प्रयागराज और आसपास के जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है।
यह भी पढ़ें: ‘ओबामा ने रची थी ट्रंप को सत्ता से हटाने की साजिश’, तुलसी गबार्ड का दावा
बाढ़ के खतरे ने बढ़ाई चिंता
मध्य प्रदेश के 16 जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। उत्तर प्रदेश में वाराणसी और मिर्जापुर जैसे जिलों में गंगा और वरुणा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वाराणसी में 30 हजार से अधिक घरों पर बाढ़ का सीधा खतरा है और निचले इलाकों में जलभराव शुरू हो गया है। वहीं राजस्थान के अजमेर में झील के ओवरफ्लो होने से आसपास के इलाकों में पानी भर गया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
Imd weather alert heavy rain in rajasthan uttar pradesh and madhya pradesh monsoon update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारत के LPG टैंकर ‘जग विक्रम’ ने पार किया होर्मुज, बना सीजफायर के बाद निकलने वाला पहला भारतीय जहाज
Apr 11, 2026 | 09:20 PMमुंबई के पांच वार्डों में पानी का टेंशन, 18 घंटे बाधित रहेगी पेय जल की आपूर्ति
Apr 11, 2026 | 09:13 PMमृत्यु के बाद आधार कार्ड जरूर कराएं डिएक्टिवेट, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस
Apr 11, 2026 | 09:12 PMSanju Samson Century: संजू सैमसन की शतकीय पारी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, MS Dhoni को इस मामले में पीछे छोड़ा
Apr 11, 2026 | 09:10 PMAsha Bhosle Heart Attack: दिग्गज गायिका आशा भोसले को आया हॉर्ट अटैक, ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती
Apr 11, 2026 | 09:10 PMफडणवीस सरकार का बड़ा फैसला: राजस्व सेवा में बड़ा सुधार, प्रतिनियुक्ति पर लगी पाबंदी
Apr 11, 2026 | 09:03 PMलाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त कल जारी, महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये
Apr 11, 2026 | 09:00 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














