- Hindi News »
- India »
- Weather Update Today Rain Alert Delhi Up Bihar Imd Heavy Rain Prediction April
भीषण गर्मी के बीच अचानक क्यों बदला मौसम? मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 4 दिन 13 राज्यों पर भारी
Weather Update 9th April: अप्रैल में बदला मौसम का मिजाज! दिल्ली, यूपी और बिहार समेत 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी। 11 अप्रैल से नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण और बढ़ेगी हलचल, रहें सतर्क।
- Written By: अर्पित शुक्ला

सांकेतिक तस्वीर (AI)
Weather Update Today: अप्रैल महीने में इस बार मौसम ने देशभर में अलग ही रंग दिखाया है। राजधानी दिल्ली से लेकर कोलकाता तक मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पटना, भोपाल और जयपुर जैसे शहरों में भी बारिश और तेज हवाओं का असर साफ नजर आ रहा है। एक तरफ जहां आमतौर पर इस समय गर्मी बढ़ती है, वहीं फिलहाल कई जगहों पर मौसम सुहावना बना हुआ है।
तेज हवाएं, घने बादल और वायुदाब में लगातार बदलाव एक बड़े मौसमीय परिवर्तन का संकेत दे रहे हैं। सवाल यह उठ रहा है कि क्या समुद्र से आने वाली नमी और उत्तर-पश्चिमी सिस्टम मिलकर किसी बड़े तूफान का रूप ले सकते हैं। हालांकि मौसम विभाग (IMD) ने स्पष्ट किया है कि यह सीधे तौर पर कोई चक्रवाती तूफान नहीं है, लेकिन कई मौसमीय सिस्टम एक साथ सक्रिय हैं, जिससे स्थिति अस्थिर बनी हुई है।
आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
पश्चिमी विक्षोभ और समुद्री नमी के कारण देश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश(Weather Update) का दौर जारी है। इससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन साथ ही बिजली गिरने और तेज हवाओं से नुकसान का खतरा भी बढ़ गया है। खासकर किसानों के लिए यह समय चिंता भरा है, क्योंकि खेतों में खड़ी फसलें इस बदले मौसम से प्रभावित हो रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में नौतपा शुरू, 2 जून तक बरसेगी सूरज की आग; डॉक्टरों ने जारी की धूप से सतर्क रहने की सलाह
नौतपा की शुरुआत के बीच मानसून का तहलका, 18 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR और यूपी में लू का सितम
Maharashtra Weather: कहीं सूरज का सितम, कहीं बादलों की गरज; जानें आज आपके शहर का मौसम कैसा होगा?
50 KM की रफ्तार से आ रही आफत…दिल्ली-एनसीआर की ओर तेजी से बढ़ रहा रेतीला तूफान, अगले तीन घंटे हैं भारी!
मौसम विभाग ने 13 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है और चेतावनी दी है कि आने वाले कुछ दिन सामान्य नहीं रहेंगे। 11 अप्रैल के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जो मौजूदा सिस्टम के साथ मिलकर मौसम को और ज्यादा प्रभावी बना सकता है। अगले 3 से 4 दिन इसलिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।
दिल्ली में आज कैसाल रहेगा मौसम?
दिल्ली-NCR में हाल की बारिश से तापमान में गिरावट और वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है, लेकिन यह राहत अस्थायी है। 10 और 11 अप्रैल को फिर से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी रफ्तार 30 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम(Weather Update) पूरी तरह स्थिर नहीं रहेगा और अचानक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। अलीगढ़, आगरा और मथुरा जैसे इलाकों में तेज हवाएं 50 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। बिजली गिरने की घटनाएं भी बढ़ी हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
अन राज्यों में होगी बारिश
बिहार में अगले 72 घंटे अहम माने जा रहे हैं। दरभंगा, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात की संभावना है। इसी तरह राजस्थान के कोटा, जयपुर, बीकानेर और उदयपुर में भी आंधी-बारिश(Weather Update) का दौर जारी है, हालांकि 9 अप्रैल के बाद मौसम साफ होने के आसार हैं।
मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ के असर से भोपाल, ग्वालियर और रीवा जैसे क्षेत्रों में मौसम अस्थिर बना हुआ है। वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जिससे भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।
दक्षिण बारत में तेज हवाओं का अलर्ट
दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का असर जारी है। तटीय इलाकों में समुद्र उफान पर है, इसलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें- केदारनाथ यात्रा 2026: भारी बर्फबारी भी नहीं रोक पाई भक्तों का रास्ता! तैयारियां तेज गति से जारी
पूर्वोत्तर भारत में मौसम सबसे ज्यादा सक्रिय है। असम, मेघालय, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश, तेज हवाएं और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
Weather update today rain alert delhi up bihar imd heavy rain prediction april
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दमोह के बड़ा बाजार में लगी भीषण आग, 3 दुकानें जलकर खाक, दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
May 25, 2026 | 01:16 PMमहाराष्ट्र में खेती के सीजन के बीच डीजल की भारी किल्लत, परभणी में कालाबाजारी का आरोप; भड़के किसान
May 25, 2026 | 01:14 PMमहाराष्ट्र में तंबाकू नियंत्रण कानून होगा और सख्त, तहसील समितियों को मिलेगा फंड
May 25, 2026 | 01:14 PMRoad Accidents Statistics: गोंदिया में चार महीने में 136 सड़क हादसे, 80 लोगों की मौत से बढ़ी चिंता
May 25, 2026 | 01:13 PMपेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर फूटा लोगों का गुस्सा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मजेदार मीम्स
May 25, 2026 | 01:05 PMMotorola के धमाकेदार फोन की सेल हुई शुरू, मिलेगा 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाले 5G फोन का वादा
May 25, 2026 | 01:05 PMWaqf Board Event: ‘छात्रवृत्ति केवल आर्थिक मदद नहीं, सपनों को उड़ान देने का माध्यम’ : मुख्यमंत्री मोहन यादव
May 25, 2026 | 01:02 PMवीडियो गैलरी

बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM














