Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Kal Ka Mausam: 14 राज्यों में कहर बरपाएगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानिए अपने राज्य का मौसम

IMD Weather Forecast: मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के मुताबिक, विदाई के बेला आने के बावजूद भी मानसून अभी धूम-धड़ाका करने वाला है। देश के कई राज्यों में कल जोरदार बारिश होने वाली है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 22, 2025 | 08:08 PM

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

IMD Weather Update: देश के कई हिस्सों में हो रही लगातार बारिश से राहत की उम्मीद की उम्मीद की जा रही थी। क्योंकि सितंबर खत्म होने की कगार पर है। और आमतौर पर यह मानसून की विदाई का समय होता है। लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी यह कई हिस्सों में झूमकर बरसने वाला है।

मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के मुताबिक, विदाई के बेला आने के बावजूद भी मानसून धूम-धड़ाका करने वाला है। देश के कई राज्यों में कल जोरदार बारिश होने वाली है। जिसके चलते IMD ने अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं कि कल आपके राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है।

ग्रीन जोन में पहुंच गए ये राज्य

भारतीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, कई राज्य ऐसे हैं जिन्हें ग्रीन जोन में रखा गया है। इन राज्यों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। ग्रीन जोन का मतलब यहां ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है और कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में ‘हीटवेव’ और ‘जहरीली हवा’ का डबल अटैक, 40°C के टॉर्चर के बाद अब मिलेगी राहत, जानें मौसम का नया अपडेट

सावधान! भीषण लू के बाद अब आसमानी आफत का अलर्ट, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में बदलेगा मौसम, जानें IMD अपडेट

Mumbai Weather Update: कल से मुंबई हो जाएगी कूल, लेकिन जहरीली हवा रहेगी बरकरार

मार्च में ही आग बरसा रही गर्मी, दिल्ली-मुंबई में हीटवेव का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश

कहां-कहां होगी जोरदार बारिश?

ओडिशा को कल के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज जोन में रखा है। यहां मंगलवार को बहुता भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में में भारी बारिश की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

इन राज्यों के अलावा कल कई राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इन राज्यों में बिहार, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, दक्षिणी कर्नाटक के साथ-साथ विदर्भ और कोंकण और गोवा भी शामिल हैं। इन राज्यों में कहीं-कहीं पर आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।

यह भी पढ़ें: फिर से बढ़ी बारिश की तीव्रता, महाराष्ट्र में बारिश की चेतावनी; मराठवाड़ा में येलो अलर्ट

आमतौर पर सिंतबर महीने के आखिर में में मानसून रुखसत हो जाता है। ऐसा उत्तर-पश्चिमी भारतीय राज्यों में देखने को भी मिल रहा है। लेकिन मध्य भारत के राज्यों और पूर्वोत्तर के साथ-साथ दक्षिणी राज्यों में अभी यह कुछ दिन और रहने वाला है।

Imd alert heavy rainfall in 14 states tomorrow weather update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 22, 2025 | 08:08 PM

Topics:  

  • IMD
  • India Weather Forecast
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.