Kal Ka Mausam: उत्तर से मानसून होगा रुखसत...लेकिन इन राज्यों में फैलाई दहशत, IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के मुताबिक, अपनी आमद के बाद से ही पहाड़ी इलाकों में कहर बरपाने वाले मानसून ने उत्तर भारत को अलविदा कह दिया है। हालांकि, अन्य इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है।
kal-ka-mausam-imd-warning-monsoon-to-exit-north-terror-in-other-states
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- IANS)
Published on: 
Updated on: 

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में बीते लंबे समय से मानसूनी बारिश का दौर जारी है। पहाड़ों पर तो इस बार मानसून ने जमकर तबाही मचाई है। लेकिन मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर भारत को अब इस बारिश से राहत मिलने वाली है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अपनी आमद के बाद से ही पहाड़ी इलाकों में कहर बरपाने वाले मानसून ने उत्तर भारत को अलविदा कह दिया है। हालांकि, अन्य इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। जिसमें, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्यों शामिल हैं। तो चलिए एक-एक कर जानते हैं देश के किस इलाके में कल का मौसम कैसा रहने वाला है...

दिल्ली और आस-पास का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल यानी सोमवार 22 सितंबर को बादलों की आवाजाही जारी रहेगी लेकिन बारिश की संभावना बिल्कुल न के बराबर है। ऐसा ही हाल, हरियाणा-पंजाब, चंडीगढ़ में भी रहने वाला है। बारिश न होने के चलते इन राज्यों के लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

उत्तर प्रदेश और बिहार का मौसम

उत्तर प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी दोनों ही हिस्सों में पिछले दो दिनों से जोरदार बारिश नहीं हुई है। हालांकि, कुछ स्थानों पर बूंदा-बांदी देखने को मिली है। वहीं, दूसरी तरफ बिहार के कई इलाकों में कल यानी शनिवार को ठीक-ठाक बारिश देखने को मिली थी। लेकिन कल इन दोनों ही राज्यों में कोई वार्निंग नहीं जारी की गई है।

इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और नॉर्थ-ईस्ट के सभी राज्यों के साथ-साथ ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में जोरदार भारी बारिश होने वाली है। IMD ने इन सभी राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है।

पहाड़ों पर कल कैसा रहेगा मौसम

इस बार मानसूनी बारिश ने पहाड़ों पर जमकर प्रलय मचाई है। लेकिन अब यह सिलसिला थम चुका है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, कल जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में किसी तरह की वार्निंग नहीं जारी की गई है। क्योंकि, यहां बारिश की संभावना बिल्कुन न के बराबर है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com