मुंबई में ‘हीटवेव’ और ‘जहरीली हवा’ का डबल अटैक, 40°C के टॉर्चर के बाद अब मिलेगी राहत, जानें मौसम का नया अपडेट
Mumbai Weather Update: मुंबई में भीषण गर्मी और बढ़ते प्रदूषण ने लोगों का दम घोंट दिया है। पारा 40°C पार करने के बाद अब समुद्री हवाओं की वापसी से राहत की उम्मीद जगी है।
- Written By: आकाश मसने
मुंबई में वायु प्रदूषण (सोशल मीडिया)
Mumbai Heatwave And AQI Level: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई इस समय जहरीली हवा और जानलेवा गर्मी का दोहरा अटैक झेल रही है। मुंबईकर एक नहीं दो समस्या से जूझ रहे हैं। बुधवार को मुंबई के कई इलाकों का एक्यूआई 200 का करीब रहा जो, पुअर श्रेणी में दर्ज होता है, वहीं बुधवार को तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज हुआ। तापमान की अगर बात करें तो मंगलवार को सबसे अधिक 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, वहीं राहत कि बात ये है कि आज से मुंबई की भीषण गर्मी कम हो जाएगी।
एंटी-साइक्लोन की वजह से बढ़ी थी गर्मी
मुंबई में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी और ‘लू’ जैसे हालात से अब राहत मिलने वाली है। एंटी-साइक्लोन, जिसकी वजह से गर्मी बढ़ी थी वो अरब सागर की ओर बढ़ रहा है, जिसके चलते मुंबई के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। पिछले कुछ दिनों में मुंबई का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के खतरनाक स्तर को पार कर गया था, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया था।
खराब श्रेणी में दर्ज हुआ वायु प्रदूषण
एटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन राजस्थान से होते हुए गुजरात और फिर उत्तरी महाराष्ट्र की और बढ़ा था। इसके प्रभाव से समुद्र की ठंडी हवाएं शहर तक नहीं पहुंच पा रही थीं और गर्म खुश्क हवाओं ने मुंबई को तपा दिया था। अब यह सिस्टम अरब सागर की ओर खिसक गया है, जिससे समुद्री हवाओं का प्रवाह फिर से शुरू होगा और मुंबईकरों को चिलचिलाती धूप से बड़ी राहत मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
राणा के प्रयासों से मंज़ूर हुई 80 करोड़ की निधि, भातकुली में किया निर्माणाधीन तहसील इमारत का मुआयना
अमरावती जिप में जनसंपर्क कार्यालय की स्थापना दिनेश गाडगे की नियुक्ति
मकान व जनगणना पर बहिष्कार सकल ओबीसी संगठनों की चेतावनी, जनगणना कॉलम में ओबीसी का उल्लेख नहीं
महिला आरक्षण का बिल पहले ही पास हो चुका, आरक्षण के पर्दे के पीछे पुनर्निर्माण का राजनीतिक खेल: एड. ठाकुर
यह भी पढ़ें:- मुंबई-नवी मुंबई का सफर होगा झटपट, 1389 करोड़ के ऐरोली कनेक्टर से 30 मिनट का जाम सिर्फ 10 मिनट में होगा खत्म
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ताजा आंकड़ों के मुताबिक मुंबई के सायन, भांडुप, घाटकोपर, अंधेरी और मझगांव जैसे इलाके वायु प्रदूषण के खराब श्रेणी में दर्ज हुए। वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें तो सायन में एक्यूआई का स्तर 189, भांडुप में 180, घाटकोपर में 176, मझगांव में 171, अंधेरी पूर्व में 170 दर्ज किया गया। 100 से 200 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी माना जाता है।
