-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- I Am A Descendant Of Shri Ram Congress Mp Imran Masood Gave Shocking Statement
‘मैं श्रीराम का वशंज हूं’, कांग्रेस के मुस्लिम सांसद का चौंकाने वाला बयान, बोले- राम मंदिर ट्रस्ट में शामिल करें
- Written By: अभिषेक सिंह
सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पिछले कुछ दिनों से अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मां शाकुंभरी देवी के नाम पर करने की मांग की थी। अब खुद को राम..

इमरान मसदू व अयोध्या राम मंदिर (कॉन्सेप्ट फोटो)
नई दिल्ली: सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पिछले कुछ दिनों से अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मां शाकुंभरी देवी के नाम पर करने की मांग की थी। अब खुद को श्रीराम का वशंज बताते हुए बड़ी मांग कर दी है।
संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में बुधवार को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया गया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस विधेयक के खिलाफ है। इस बीच पार्टी सांसद इमरान मसूद ने कहा कि मैं राम जी का वंशज हूं, मुझे अयोध्या राम मंदिर के में शामिल किया जाना चाहिए।
जानिए क्यों कहा मैंं हूं रामजी का वंशज
संसद परिसर में एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए मसूद ने कहा कि वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिमों की क्या भूमिका है? उन्होंने कहा कि संपत्ति वक्फ इसलिए की जाती है ताकि उसकी कमाई अनाथों और गरीबों के काम आ सके। इससे बेसहारा लोगों को सहारा मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
इस्तीफे के बाद चंपत राय से मिले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी, बंद कमरे में हुई बातचीत, पूजा-पाठ में होगा बदलाव!
मंडला में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर ऑटो में प्रसव, 4 नवजातों की मौत पर उमंग सिंघार ने सरकार को कांग्रेस ने घेरा
मोगा ब्लास्ट पर रवनीत बिट्टू का बड़ा दावा: ‘चिंगारी लगाकर भाग गए, अब भुगतेगा पंजाब’, BJP-कांग्रेस ने उठाए सवाल
राम मंदिर की 200 किलो चांदी का क्या हुआ? ट्रस्ट के इस बड़े खुलासे से शांत हुआ विवाद, मांगी दानतादाताओं की सूची
‘आप मुझे मंदिर ट्रस्ट में शामिल करवी दीजिए’
मसूद ने कहा कि यूपी में आपने वक्फ की 78 फीसदी संपत्ति को विवादित घोषित कर दिया है। कल कोई भी आकर मालिकाना हक जता सकता है। मैं भी राम जी का वंशज हूं… गैर-मुस्लिमों की नियुक्ति पर सांसद ने कहा कि वक्फ में 22 सदस्य होंगे। 12 से ज्यादा गैर-मुस्लिम होंगे। उन्हें क्या पता वक्फ क्या होता है। आप मुझे राम मंदिर ट्रस्ट में शामिल करवा दीजिए। मैं भी राम जी का वंशज हूं। अगर नहीं हूं तो बताइए। मैं साबित कर दूंगा कि मैं राम जी का वंशज हूं।
जेडीयू-टीडीपी को नहीं माफ करेंगे मुस्लिम
एनडीए के सहयोगी दलों का जिक्र करते हुए इमरान मसूद ने कहा कि अगर आज टीडीपी, जेडीयू इस मुद्दे पर मुसलमानों का साथ नहीं देंगे तो मुसलमान उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद और जेपीसी सदस्य इमरान मसूद ने कहा कि ‘हम चर्चा के लिए तैयार हैं। लेकिन मैं आपको सच बताना चाहता हूं।
देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सहारनपुर सांसंद ने कहा कि सरकार बार-बार कह रही है कि मुसलमानों को कुछ नहीं होगा, लेकिन उन्होंने यह प्रावधान किया है कि कोई भी संपत्ति जो सरकारी संपत्ति है, जिसमें सरकार की हिस्सेदारी है, विवादित है, वह संपत्ति तब तक वक्फ नहीं मानी जाएगी जब तक कि उसकी जांच किसी नामित अधिकारी द्वारा नहीं की जाती है, विवादित संपत्ति वक्फ नहीं रहेगी।’
I am a descendant of shri ram congress mp imran masood gave shocking statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘कलेक्टर साहब पानी निकलवाने में मदद करें…’, रीवा में मासूम बिटिया की भावुक गुहार; देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 04:39 PMमौत के आगे बेबस मानवता, नालासोपारा में चादर का स्ट्रेचर बनाकर अस्पताल पहुंचे लोग, लेकिन नहीं बची कविता की जान
Jul 09, 2026 | 04:37 PMठाणे की सूर्या जल परियोजना पर हाई कोर्ट का फैसला 14 जुलाई को होगा, 218 MLD अतिरिक्त पानी मिलने की उम्मीद
Jul 09, 2026 | 04:34 PMभंडारा में गेल गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट से किसान परेशान: अधिग्रहित से अधिक जमीन खोदने का आरोप, 30% खेती प्रभावित
Jul 09, 2026 | 04:33 PMउत्तराखंड में बारिश का कहर, टिहरी में भारी बारिश से देखते ही देखते भरभराकर गिरा मकान; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 04:31 PMचीन के GDP डेटा पर सवाल उठाने वाले दिग्गज अर्थशास्त्री की संदिग्ध मौत, जांच की उठी मांग
Jul 09, 2026 | 04:25 PMहाथ में बिल्व का पौधा लेकर महाकाल दरबार पहुंचे ‘ट्रीमैन’ विष्णु लांबा; पर्यावरण संरक्षण के लिए की दंडवत यात्रा
Jul 09, 2026 | 04:20 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














