- Hindi News »
- India »
- Hyderabad Fire Accident Truth Came Out Deaths Occurred Due To Suffocation
हैदराबाद अग्निकांड का सच आया बाहर, जलने से नहीं, इस वजह से गई 17 लोगों की जान
चारमीनार के पास एक इमारत में आज सुबह भीषण आग लगने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि लोगों की मौत जलने की वजह से नहीं हुई, बल्कि धुएं से दम घुटने के कारण हुई।
- Written By: अक्षय साहू

हैदराबाद के गुलजार हाउस में आग (फोटो- सोशल मीडिया)
हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में चारमीनार के पास गुलजार हाउस में रविवार को सुबह आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई। तेलंगाना आपदा प्रतिक्रिया और अग्निशमन सेवा के महानिदेशक वाई नागी रेड्डी ने बताया कि लोगों की मौत जलने की वजह से नहीं हुई, बल्कि धुएं से दम घुटने के कारण हुई।
वाई नागी रेड्डी ने अग्निशमन विभाग की शुरुआती जांच के बाद कहा कि आग सुबह लगभग 5:30 बजे लगी, जब ज़्यादातर निवासी सो रहे थे। आग की शुरुआत सबसे पहले गुलज़ार हाउस की जी2 बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कृष्णा पर्ल्स दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई थी, जो तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल गई। बिल्डिंग में मौजूद 21 लोगों में से केवल चार लोग ही बच पाए, जबकि 17 लोग इस भीषण हादसे में मारे गए।
चार दिन में दूसरा बड़ा हादसा
जानकारी के मुताबिक, चार दिन पहले, इस स्थल से लगभग 2 किमी दूर स्थित बेगम बाजार में भी इसी प्रकार की आग लगी थी, जहां सौभाग्यवश आठ निवासी सुरक्षित बच गए थे। अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाने के लिए लंगर हाउस, मोगलपुरा, गौलीगुडा, राजेंद्र नगर, गांधी चौकी और सालारजंग संग्रहालय सहित कई स्टेशनों से 11 दमकल गाड़ियां तैनात कीं। बचाव प्रयासों में दो बचाव टेंडर, एक ब्रोंटो स्काईलिफ्ट, तीन पानी के टेंडर और एक रोबोट की मदद ली गई।
सम्बंधित ख़बरें
अग्निशमन केंद्र न होने से बढ़ा नुकसान, पुणे के लोणी कालभोर में भीषण आग; 4 जब्त वाहन जलकर खाक
बजरी लदे ट्रक से टकराते ही आग का गोला बनी बस, 10 लोगों की जिंदा जलकर मौत, देखें खौफनाक VIDEO
मीरा रोड अग्निकांड: लापरवाही ने ली विकराल शक्ल, अवैध गोदाम जलकर खाक-मनपा की सख्त कार्रवाई शुरू
कैसे लगी कटक के मेडिकल कॉलेज में आग? 7 लोग जिंदा जले तो 3 ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, 25 लाख के मुआवजे का एलान
बिल्डिंग में कोई इमरजेंसी एक्जिट
वाई नागी रेड्डी ने बताया कि आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को सुबह 6:16 बजे मिली और 6:17 बजे तक 11 फायर टेंडर और 70 अग्निशामकों को मौके पर भेज दिया गया था। बचाव कार्यों में श्वास ऑपरेटर और ऑक्सीजन मास्क का उपयोग किया गया, लेकिन बिल्डिंग के स्ट्रक्चर ने बचाव अभियान को बेहद मुश्किल बना दिया।
मायावती ने आकाश आनंद को बनाया चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर, 2027 चुनाव प्रचार की बागडोर होगी इनके हाथ
उन्होंने बताया कि बिल्डिंग के पिछले हिस्से में कोई भी इमरजेंसी एक्जिट नहीं बनी है। इसके चलते अग्निशामक कर्मियों को अंदर जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सुबह 9 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।
Hyderabad fire accident truth came out deaths occurred due to suffocation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, गुजरात टाइटंस को दिया बल्लेबाजी का न्योता; ऐसी है दोनों टीमों की-11
Apr 08, 2026 | 07:06 PMMesh Sankranti : मेष संक्रांति के दिन क्यों करते हैं सत्तू का दान? जानिए इसके पीछे छुपे राज़
Apr 08, 2026 | 06:53 PMLIVEDC vs GT Live Score: अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, गिल की वापसी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
Apr 08, 2026 | 06:53 PMअमेरिका की मात्र 10% ताकत के आगे ढेर हुआ ईरान! पेंटागन का ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ में बड़ी जीत का दावा
Apr 08, 2026 | 06:52 PMबंगाल चुनाव: मालदा हिंसा पर NIA का सनसनीखेज खुलासा! इस तरह जुटाई गई थी भीड़; अचानक बंद हुए थे सीसीटीवी कैमरे
Apr 08, 2026 | 06:47 PMसिरोंचा के किसानों का बढ़ा रुझान; नागपुर के बजाय तेलंगाना के वरंगल में बेच रहे मिर्च, मिल रहा बंपर दाम
Apr 08, 2026 | 06:35 PMन घर के अंदर सुरक्षित न बाहर! कराची में 3 दिन से जारी ‘रैंडम फायरिंग’ ने उड़ाया चैन, अब तक 9 लोग घायल
Apr 08, 2026 | 06:35 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














