वर्धा में बनेगा मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय, मंत्री नितेश राणे ने दी मंजूरी, हाई-टेक बाजार से बदलेगी किस्मत

Wardha Fisheries College: वर्धा में बनेगा सरकारी मत्स्य विज्ञान कॉलेज और ₹50 करोड़ का हाई-टेक मत्स्य बाजार। संरक्षक मंत्री डॉ. पंकज भोयर की पहल पर मंत्री नितेश राणे ने दी हरी झंडी।
Wardha to get a Government Fisheries College and a ₹50 crore Fisheries Market. Meeting chaired by Minister Nitesh Rane and Guardian Minister Dr. Pankaj Bhoyar.
पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर की बैठक में नितेश राणे (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Wardha Matsya Bazar: वर्धा में सरकारी मत्स्य विज्ञान कॉलेज और मत्स्य बाजार स्थापित करने के लिए जिले के संरक्षक मंत्री डॉ. पंकज भोयर ने पहल की है। इस संदर्भ में राज्य के मत्स्य व्यवसाय और बंदरगाह मंत्री नितेश राणे के कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दोनों विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

नितेश राणे की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्धा में महाराष्ट्र पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय, नागपुर के अंतर्गत मत्स्य महाविद्यालय की स्थापना के बारे में बैठक में चर्चा हुई। इस संदर्भ में प्रस्ताव मंत्रिमंडल को प्रस्तुत किया जाए और जिलाधिकारियों को महाविद्यालय के लिए आवश्यक जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

वर्धा जिले में भोई समाज की संख्या महत्वपूर्ण है और यहां बड़े, मध्यम और छोटे कई जल प्रकल्प हैं। जिले की सीमा पर कई बड़े बांध भी हैं। साथ ही कई नदियां यहां बहती हैं, जिससे बड़े पैमाने पर मत्स्य व्यवसाय होता है। वर्धा शहर राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा हुआ है। शहर में रेलवे स्टेशन वर्धा और सेवाग्राम भी हैं, जिससे देश के सभी हिस्सों में रेलवे द्वारा माल भेजा जाता है।

राष्ट्रीय स्तर पर बाज़ार उपलब्ध होगा

यदि वर्धा में मत्स्य बाजार स्थापित किया जाता है, तो इससे बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित होगा और राष्ट्रीय स्तर पर बाज़ार उपलब्ध होगा। वर्धा में 50 करोड़ रुपये के मत्स्य बाजार की स्थापना के लिए नगर परिषद की ओर से सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है, यह जानकारी संरक्षक मंत्री डॉ. भोयर ने बैठक में दी। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के दूसरे चरण में वर्धा के मत्स्य बाजार को शामिल किया जाएगा, ऐसा आश्वासन नितेश राणे ने इस अवसर पर दिया।

मत्स्य व्यवसाय और बंदरगाह मंत्री नितेश राणे की अध्यक्षता में हुई बैठक में संरक्षक मंत्री डॉ. पंकज भोयर, कृषि एवं पशुपालन विभाग के सचिव डॉ. रामास्वामी एन., मत्स्य व्यवसाय विभाग के आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी, महाराष्ट्र मत्स्य उद्योग विकास महामंडल के प्रबंध संचालक, कृषि एवं पशुपालन विभाग के उप सचिव किशोर जकाते, महाराष्ट्र पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति और जिलाधिकारी वान्मथी सी., महाराष्ट्र पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय के सहयोगी कुलपति (आभासी माध्यम से) उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com