- Hindi News »
- India »
- Himanta Biswa Sarma Accused Congress Mp Gaurav Gogoi Of An Isi Agent
CM सरमा का दावा, विदेश जाने वाले डेलिगेशन में ISI का एजेंट भी शामिल
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई पर बड़ा आरोप लगाया है। सरमा ने दावा किया कि गौरव ISI के बुलावे पर पाकिस्तान गए थे। उन्होंने कहा कि वो जल्द ही सबूत के साथ इसका खुलासा करने वाले हैं।
- Written By: अक्षय साहू

हिमंत बिस्वा सरमा, गौरव गोगोई (फोटो- सोशल मीडिया)
गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई पर पाकिस्तान प्रेमी होने का बड़ा आरोप लगाया है। सरमा ने कहा है कि गोगोई पर आईएसआई के बुलावे पर पाकिस्तान गए थे। गौरव गोगोई का नाम उस डेलिगेशन के नेताओं की लिस्ट में है जो विदेश जाकर पाकिस्तान को बेनकाब करने का काम करने वाले हैं।
सीएम सरमा ने रविवार को गुवाहाटी में मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘गौरव गोगोई पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा दिए गए निमंत्रण पर पाकिस्तान गए थे और मेरा मानना है कि वह वहां प्रशिक्षण लेने गए थे।’
यह सिर्फ शब्दों की लड़ाई नहीं
सरमा ने कहा, ‘वह देश के गृह मंत्रालय के निमंत्रण पर वहां गए थे, न कि विदेश मंत्रालय, सांस्कृतिक मंत्रालय या किसी विश्वविद्यालय से। यह बहुत गंभीर अपराध है और कोई मामूली मुद्दा नहीं है। इस मुद्दे पर कार्रवाई होगी और यह सिर्फ शब्दों की लड़ाई नहीं है जैसा कि कई लोग अभी भी इसे मानते हैं। हमारे पास विश्वसनीय जानकारी है जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।’ उन्होंने कहा, ‘मैं 10 सितंबर को मीडिया ब्रीफिंग में आप सभी को आमंत्रित करूंगा, जहां मैं सबकुछ बताऊंगा और जो मैं कह रहा हूं, उसे साबित करने के लिए सबूत भी दूंगा।’
सम्बंधित ख़बरें
…तो असम में हिमंत के साथ हो जाएगा खेला? सहयोगियों की ‘बगावत’ से उड़ी BJP की नींद, चुनाव से पहले मचा बवाल!
कांग्रेस का बड़ा ऐलान, असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी,गौरव गोगोई को मिली टिकट
असम में हो गया सीट बंटवारा…सीएम सरमा ने बता दिया सबकुछ, क्यों खास है इस बार का विधानसभा चुनाव?
असम में प्रियंका गांधी का आक्रामक तेवर… बोलीं- हिमंत बिस्वा सरमा चुनाव से पहले डर गए
Guwahati | Assam CM Himanta Biswa Sarma says, “Gaurav Gogoi had gone to Pakistan in invitation of ISI. For the first time, I want to say that he went to Pakistan at the invitation of ISI. We have that document. He went there to receive training. Gaurav Gogoi went there after… pic.twitter.com/cx8EbkZvpR — ANI (@ANI) May 18, 2025
पाकिस्तान मामले में कोई समझौता नहीं
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि,‘पाकिस्तान के मामले में भाजपा का कोई समझौता नहीं करने का रवैया है। सरमा ने कहा गौरव गोगोई “पाकिस्तानी प्रतिष्ठान” के साथ “करीब से काम कर रहे थे। “बचने के सभी रास्ते बंद हो चुके हैं और हमें बस यह साबित करने के लिए कुछ समय चाहिए कि हमारे पास कानूनी रूप से बाध्यकारी सबूत हैं।’ सरमा ने आगे कहा, इस मुद्दे पर अभी कुछ नहीं बोलूंगा। लेकिन 10 सितंबर को सब कुछ सार्वजनिक कर दूंगा। तब तक मैं आपसे अपील करता हूं कि तब तक मुझसे इस मुद्दे पर मुझसे सवाल न करें। बता दें कि सरमा ने इससे पहले सरकार से अपील की थी कि गौरव गोगोई को बहुसदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल नहीं किया जाए।
देश के 17 सांसदों को मिलेगा ‘संसद रत्न 2025’, महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा, देखें लिस्ट
सरमा के बयान के बवाल
हिमंत बिस्वा सरमा के इस बयान के सियासी घमासान होना तय माना जा रहा है। गौरव गोगोई असम में कांग्रेस के बड़े नेता हैं। ऐसे में उन पर इस प्रकार के आरोप लगने से कांग्रेस नाराज होना लगभग तय माना जा रहा है।
Himanta biswa sarma accused congress mp gaurav gogoi of an isi agent
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर एयरपोर्ट पर भीषण गर्मी से रनवे की सतह पिघली, फ्लाइट्स को किया गया डायवर्ट
Mar 10, 2026 | 12:06 PMCBSE Board Exam: 12वीं मैथ के पेपर में ‘आउट ऑफ सिलेबस’ सवालों ने बढ़ाई टेंशन, QR कोड स्कैन करने पर बज रहे गाने
Mar 10, 2026 | 12:02 PMथिएटर के बाद अब OTT पर आएगी ‘सितारे जमीन पर’, जानें कब और कहां देख सकेंगे आमिर खान की फिल्म
Mar 10, 2026 | 11:59 AMमैथ्स के पेपर में CBSE ने किया ब्लंडर! QR कोड स्कैन करने पर खुल रहा डांस वीडियो, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Mar 10, 2026 | 11:59 AMमहाराष्ट्र में शुरू होगी ‘हनी विलेज’ पहल, शहद उत्पादन को बढ़ावा; गांवों में रोजगार के लिए खादी बोर्ड की योजना
Mar 10, 2026 | 11:53 AMमीरा-भाईंदर स्ट्रीट वेंडर्स कमेटी अधिसूचना के इंतजार में अटकी, फेरीवालों में नाराजगी
Mar 10, 2026 | 11:51 AMमहाराष्ट्र में RTE एडमिशन में 1 किमी के दायरे की शर्त पर रोक, हाईकोर्ट ने सरकार की अधिसूचना को बताया ‘अवैध’
Mar 10, 2026 | 11:45 AMवीडियो गैलरी

इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM
शादी के मंडप की जगह चिता की आग: वर्दी में मंगेतर ने दी स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा को अंतिम विदाई, रो पड़ा गांव
Mar 09, 2026 | 06:33 PM
इटावा अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, डॉक्टर के तंबाकू की ‘पीक’ पर फूटा मरीज का गुस्सा, चैंबर बना जंग का मैदान
Mar 09, 2026 | 06:15 PM














