- Hindi News »
- India »
- Cm Himanta Biswa Sarma Big Announcements Amul Dairy Plant Open In Assam Ict Teachers Salary Increase
असम में खुलेगा अमूल डेयरी प्लांट, ICT शिक्षकों को मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने की बड़ी घोषणाएं
असम राज्य सरकार अक्टूबर 2025 से NFSA लाभार्थियों को विशेष दरों पर खाद्य वस्तुएं उपलब्ध कराएगी, जिसके तहत मसूर दाल 69 रुपये प्रति किलो, चीनी 38 रुपये प्रति किलो, नमक 10 रुपये प्रति किलो उपलब्ध कराएगी।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (सोर्स-सोशल मीडिया)
दिसपुर : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 16 मई को कई घोषणाएं कीं, जिनमें राज्य में अमूल डेयरी प्लांट की स्थापना, खाद्यान्न सब्सिडी, सूचना और संचार (ICT) शिक्षकों के लिए पारिश्रमिक और अन्य शामिल हैं।
असम के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आज की कैबीनेट बैठक में हमने कई बड़े निर्णय लिए। इसमें असम में अमूल को 1 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाला डेयरी प्लांट लगाने की अनुमति, अक्टूबर 2025 से खाद्यान्न सब्सिडी शुरू करना, ICT शिक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी और IIPA के तहत दो निवेशकों को लाभ प्रदान करने का फैसला लिया गया।
अमूल डेयरी प्लांट की खास बातें
- प्लांट की स्थापना रानी स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ फॉर्म मैनेजमेंट कैम्पस में की जाएगी।
- राज्य सरकार ने इसके लिए कम-से-कम 20 बीघा जमीन मंजूर की है।
- डेयरी प्लांट की अनुमानित लागत 75 करोड़ रुपये से लेकर 150 करोड़ रुपये तक हो सकती है।
- यह प्लांट प्रतिदिन 1 लाख लीटर दूध प्रोसेस करेगा और इससे करीब 20,000 डेयरी किसान सीधे लाभान्वित होंगे।
- यह परियोजना “Advantage Assam 2.0” के तहत हस्ताक्षरित MoU का हिस्सा है।
खाद्यान्न सब्सिडी योजना
राज्य सरकार अक्टूबर 2025 से NFSA (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम) लाभार्थियों को विशेष दरों पर खाद्य वस्तुएं उपलब्ध कराएगी, जिसके तहत मसूर दाल 69 रुपये प्रति किलो, चीनी 38 रुपये प्रति किलो, नमक 10 रुपये प्रति किलो उपलब्ध कराया जाएगा।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि शुरुआती चरण में यह योजना कुछ जिलों में लागू होगी और नवंबर 2025 से पूरे असम में विस्तारित की जाएगी। इन वस्तुओं को अलग-अलग पैकेट में दिया जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को खरीदारी में स्वतंत्रता मिले।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: कमल हासन ने ट्रंप को सुनाई खरी-खरी
शादी के मंडप की जगह चिता की आग: वर्दी में मंगेतर ने दी स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा को अंतिम विदाई, रो पड़ा गांव
एशिया कप से लेकर T20 WC तक: महज 161 दिनों में 6 बड़े खिताब पर किया कब्जा, विश्व क्रिकेट में दिखा भारत का दबदबा
नीता अंबानी ने लॉन्च किया ‘HERoes’ मूवमेंट, कहा- ‘हर नारी हीरो है’, जानें क्या है यह पहल
ICT शिक्षकों को बड़ी राहत
1,313 अंशकालिक ICT शिक्षकों के वेतन में वृद्धि करते हुए 20,000 रुपये मासिक मानदेय निर्धारित किया गया है। यह लाभ अक्टूबर 2025 से लागू होगा। वहीं सेवा अवधि को बढ़ाकर 60 वर्ष तक गारंटी दी गई है। ये शिक्षक अब मुख्यमंत्री लोक सेवा आरोग्य योजना, अपुन घर और अपुन वाहन योजनाओं का भी लाभ ले पाएंगे।
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि राज्य ने IIPA (Industrial and Investment Policy of Assam) के तहत दो निजी निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इससे करीब 1,000 युवाओं को रोजगार के अवसर मिल पाएंगे।
Cm himanta biswa sarma big announcements amul dairy plant open in assam ict teachers salary increase
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई समेत एमएमआर में हीट वेव का खतरा, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Mar 10, 2026 | 01:36 PMनागपुर में बसी ‘भुली हुई बस्ती’! 30 साल से बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा मां बम्लेश्वरीनगर
Mar 10, 2026 | 01:35 PMधुले: मास्टरमाइंड पवार समेत देवपुर डबल मर्डर केस में 11 आरोपी दोषी करार
Mar 10, 2026 | 01:33 PMअब दुकानदार को असली मोबाइल नंबर बताने की जरूरत नहीं, महिलाओं की सुरक्षा के लिए आया नया कवच नंबर फीचर
Mar 10, 2026 | 01:24 PMअकोला मनपा में 8 स्वीकृत पार्षदों की नियुक्ति: भाजपा के 4, कांग्रेस के 2 सहित वंचित और उबाठा को मिला स्थान
Mar 10, 2026 | 01:22 PMशीतला सप्तमी आज, संतान की तरक्की और परिवार की खुशहाली के लिए करें ये आसान उपाय
Mar 10, 2026 | 01:20 PMजितना ICC ने इनाम दिया उसका 5 गुना देगा BCCI, वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को 131 करोड़ देने का ऐलान
Mar 10, 2026 | 01:20 PMवीडियो गैलरी

इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM
शादी के मंडप की जगह चिता की आग: वर्दी में मंगेतर ने दी स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा को अंतिम विदाई, रो पड़ा गांव
Mar 09, 2026 | 06:33 PM
इटावा अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, डॉक्टर के तंबाकू की ‘पीक’ पर फूटा मरीज का गुस्सा, चैंबर बना जंग का मैदान
Mar 09, 2026 | 06:15 PM













